Donald Trump Tariff on Penguins: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में ‘मुक्ति दिवस’ (Liberation Day) पर भारत समेत 180 देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ (Reciprocal Tariff) लगाने का ऐलान किया. हालांकि 180 देशों की सूची में एक ऐसा भी नाम है, जिस आइलैंड पर कोई इंसान नहीं रहता है. अंटार्कटिका के पास ऑस्ट्रेलियाई सरकार के अधीनस्थ हर्ड द्वीप और मैकडोनाल्ड द्वीप (Heard Island and McDonald Islands) पर भी ट्रंप ने 10 फीसदी टैरफ लगाया है. इस द्वीप सिर्फ पेंगुइन्स का निवास स्थान है. ऐेसे में सवाल उठ रहा कि ट्रंप क्या पेंगुइन्स से टैरिफ…
Author: News Desk
वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर उठाये जायेंगे जरूरी कदम, डीसी की अध्यक्षता वाली बैठक में लिये गये कई निर्णय जमशेदपुर. वन्यजीवों, विशेष रूप से हाथियों पर बिजली पारेषण लाइनों और बुनियादी ढांचे के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में बिजली संचरण तारों को ऊंचा करने और आवश्यक सुरक्षा उपायों के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई. उक्त को लेकर राज्य सरकार के स्तर से जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है जिसमें…
Medninagar. पलामू के जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में 11 साल की विक्षिप्त नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी गयी. बच्ची की डेड बॉडी आरोपित युवक के घर से बरामद की गई है. घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन उग्र नजर आए. टीओपी 2 के प्रभारी को बदलने की मांग को लेकर हंगामा किया. मौके पर पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग पर अड़े रहे. इस बीच पिटाई से गंभीर रूप से जख्मी आरोपित युवक को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती किया गया है. युवक की पहचान कान्दू मुहल्ला के टिंकू शर्मा(…
New Delhi. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) खातों के लिए ‘नॉमिनी’ बनाने या उसमें कोई बदलाव करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा क्योंकि सरकार ने अधिसूचना के जरिये आवश्यक बदलाव किए हैं. वित्त मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, हाल ही में पीपीएफ खातों में ‘नॉमिनी’ व्यक्ति के विवरण को जोड़ने/संशोधित करने के लिए वित्तीय संस्थानों द्वारा शुल्क लेने की जानकारी मिली है. ‘नॉमिनी’ के पास मूल खाताधारक की राशि पर कानूनी अधिकार होता है. उन्होंने कहा कि पीपीएफ खातों के लिए ‘नॉमिनी’ से जुड़ी जानकारी में बदलाव पर…
New Delhi. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को सौंपे गए वन क्षेत्र अतिक्रमण पर केंद्र सरकार के आंकड़े प्रामाणिक नहीं हैं, क्योंकि सरकार ने अभी तक वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) को पूरी तरह से लागू नहीं किया है. देश में 150 से अधिक आदिवासी और वनवासी संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक प्रमुख समूह ने बृहस्पतिवार को यह दावा किया. इस संबंध में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की प्रतिक्रिया तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी. वन अधिकार अधिनियम, 2006 आदिवासियों और वन-आश्रित समुदायों के उस भूमि पर अधिकारों को मान्यता देता है जिस पर वे पीढ़ियों से रहते आए हैं और जिसकी रक्षा…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध में बृहस्पतिवार को ढील देने से इनकार करते हुए कहा कि वायु प्रदूषण का स्तर काफी समय से चिंताजनक बना हुआ है. न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा कि आबादी का एक बड़ा हिस्सा सड़कों पर काम करता है और वह प्रदूषण से सबसे ज्यादा प्रभावित है. पीठ ने कहा कि हर कोई प्रदूषण का मुकाबला करने के लिए अपने घर या कार्यस्थल पर ‘एयर प्यूरीफायर’ लगाने का खर्च नहीं उठा सकता. शीर्ष अदालत ने कहा, ‘गत…
New Delhi. एयर इंडिया को बुधवार को भारी नवीनीकरण के बाद पहला बोइंग 777-300 ईआर विमान प्राप्त हुआ. कंपनी के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शेष 12 विमानों का नवीनीकरण वर्ष के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है.पिछले साल शुरू होने वाला पुराने बी777 विमानों की मरम्मत का काम आपूर्ति शृंखला संबंधी समस्याओं के कारण विलंबित हो गया है, इसलिए एयरलाइन ने इन विमानों को नया रूप देने का फैसला किया है. विमान को अच्छी तरह से नया रूप देने में नए कालीन, सीट कवर, कुशन और टूटी सीटों को ठीक करना शामिल है. एयर इंडिया…
Solapur. महाराष्ट्र में सोलापुर जिले के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को 2.6 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी. जिले के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है. उन्होंने बताया कि भूकंप का झटका पूर्वाह्न 11 बजकर 22 मिनट पर दर्ज किया गया, जिसका केंद्र दक्षिण-पश्चिम महाराष्ट्र में स्थित इस जिले के संगोला के पास पांच किलोमीटर की गहराई में था.
Ranchi. झारखंड कैबिनेट की बैठक 8 अप्रैल को होगी. झारखंड मंत्रिमंडल एवं निगरानी विभाग से सूचना जारी की गई है कि 8 अप्रैल 2025 को दोपहर एक बजे से प्रोजेक्ट भवन में बैठक होगी. इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे.
Motihari. सुपौल से दिल्ली जा रही शिवमहिमा लग्जरी बस में आग लग गयी. देखते ही देखते पूरा बस जलकर राख हो गयी. घटना पीपराकोठी थाना क्षेत्र स्थित एनएच 27 पर बंगरी रेलवे ओवर ब्रिज के उपर हुई है. घटना के वक्त बस पर 50 से अधिक यात्री सवार थे. बस में आग लगने की खबर मिलते ही यात्रियाें काे बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया गया. सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए. यात्रियो के अनुसार बस में कुछ जलने की गंध तीन किलोमीटर पहले से ही महसूस हो रही थी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने…
