Jamshedpur. कदमा के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 टेंपो स्टैंड के पास रिवाल्वर और चापड़ के साथ एक अपराधी पकड़ा गया है. दहशत फैलाने के मकसद से वह यहां घूम रहा था. कदमा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार को साकची स्थित एसएसपी कार्यालय में सिटी एसपी शिवाशीष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश का नाम फहीम उद्दीन है, जो आजाद नगर थाना क्षेत्र के बागान शाही रोड नंबर 7 का निवासी है. हाल ही में वह कदमा में किराए के मकान में रह…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस ने आजाद नगर में मोहम्मद करीम पर हुई फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी इमरान उर्फ विक्की को तामोलिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को 2 अप्रैल की देर रात सूचना मिली थी कि इमरान उर्फ विक्की तमोलिया मोड़ पर मौजूद है. तुरंत डीएसपी पटमदा के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठित किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में इमरान विक्की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. सिटी एसपी ने बताया कि मामले से…
New Delhi. Supreme Court ने पश्चिम बंगाल में सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 25,753 शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति को बृहस्पतिवार को अमान्य करार देते हुए उनकी चयन प्रक्रिया को ‘‘त्रुटिपूर्ण’’ करार दिया. प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने नियुक्तियों को रद्द करने संबंधी कलकत्ता उच्च न्यायालय के 22 अप्रैल 2024 के फैसले को बरकरार रखा. फैसला सुनाते हुए प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि जिन कर्मचारियों की नियुक्तियां रद्द की गई हैं, उन्हें अपना वेतन और अन्य भत्ते वापस करने की जरूरत नहीं है. शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार को नए सिरे…
New Delhi. भारतीय रेलवे की रेल इंजन निर्माण इकाइयों ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान विभिन्न श्रेणियों में 1,681 रेल इंजनों का निर्माण किया, जो पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में 209 रेल इंजन या 19 प्रतिशत अधिक है. मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी. बयान में कहा गया,भारत रेलवे लोकोमोटिव (इंजन) निर्माण में वैश्विक नेता के रूप में उभरा है. उसने वित्त वर्ष 2024-25 में रिकार्ड 1,681 इंजनों का निर्माण किया. इसमें कहा गया है, ‘यह उपलब्धि अमेरिका, यूरोप, दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसे क्षेत्रों के कुल इंजन निर्माण से अधिक है, जो…
New Delhi. लोकसभा ने बुधवार को विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों के कड़े विरोध के बीच वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को पारित कर दिया जिसमें वक्फ (संशोधन) विधेयक पिछले साल आठ अगस्त को लोकसभा में पेश किए जाने के बाद आठ अगस्त, 2024 को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजा गया था. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बैठक में संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) द्वारा प्रस्तावित 14 संशोधनों को अपनी मंजूरी दी. भाजपा सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता वाली जेपीसी की रिपोर्ट विपक्षी दलों के हंगामे और वाकआउट के बीच गत 13 फरवरी को संसद में पेश की गई थी. केंद्रीय मंत्रिमंडल…
Newyork.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर व्यापक रूप से 26 प्रतिशत का ‘रियायती जवाबी शुल्क’ लगाने की घोषणा की है. उन्होंने यह घोषणा करते हुए भारत द्वारा अमेरिकी उत्पादों पर लगाए जाने वाले ऊंचे शुल्कों का भी जिक्र किया. ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस के रोज़ गार्डन से विभिन्न देशों पर शुल्क लगाने की घोषणा करते हुए कहा, यह मुक्ति दिवस है, एक लंबे समय से प्रतीक्षित क्षण. दो अप्रैल, 2025 को हमेशा के लिए उस दिन के रूप में याद किया जाएगा, जिस दिन अमेरिकी उद्योग का पुनर्जन्म हुआ, जिस दिन अमेरिका के भाग्य का पुन: उदय…
Dumka. झारखंड के दुमका में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसमें तीन दुमका, तीन देवघर और एक पाकुड़ का रहने वाला है. सातों के पास से पुलिस ने 12 मोबाइल, दो लैपटाप, 12 हजार रुपये और एक एटीएम बरामद किया है. गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है. सभी ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया और बताया कि जनवरी माह से साइबर ठगी कर रहे हैं. एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बुधवार को बताया कि मुफस्सिल थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि आदित्य…
Jamshedpur. छठ पूजा को लेकर जमशेदपुर शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है. जिला प्रशासन ने शहर में नो इंट्री का आदेश जारी कर दिया है. इस आदेश के अनुसार 3 और 4 अप्रैल को शहर में नो इंट्री लागू रहेगी. यह नो इंट्री 3 अप्रैल की दोपहर बाद 3 बजे से लेकर रात 11 बजे तक और 4 अप्रैल की सुबह तड़के 3 बजे से दिन के 11 बजे तक प्रभावी रहेगी. इस दौरान छठ पूजा की व्रति महिलाएं घाटों की ओर जाएंगी, जिसके मद्देनजर शहर में ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए यह…
Bahragoda. घाटशिला अनुमंडल के बहरागोड़ा प्रखंड के मुटुरखाम गांव में बुधवार को जंगली हाथी के हमले की घटना सामने आयी है. यहां बुधनी सोरेन नामक महिला की हाथी के हमले में मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, बुधनी सोरेन अपनी दो अन्य महिला साथियों के साथ साल जंगल से पत्तियां तोड़ने गई थी, जब यह हादसा हुआ. बताया जाता है कि बुधनी सोरेन जंगल में पत्ते तोड़ने गयी थी. इसी दौरान हाथी ने बुधनी को पटक-पटक कर घायल कर दिया. हादसे के बाद दो अन्य महिलाएं किसी तरह जंगल से भाग कर गांव पहुंचीं और घटना की सूचना दी.…
Chaibasa. चाईबासा संप्रेक्षण गृह (रिमांड होम) से 21 बच्चों के फरार होने के मामले की जांच करने रांची से महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की निदेशक चाईबासा पहुंचीं. इस दौरान उनके साथ जिला के वरीय अधिकारियों का एक दल भी साथ रहा. रांची से आयी निदेशक ने सभी पहलुओं से जांच पड़ताल की. चाईबासा रिमांड होम में मंगलवार शाम को मेन गेट तोड़कर और जवानों को जख्मी कर 21 बाल कैदी फरार हो गए. बाद में 4 बाल कैदी वापस लाये गये. महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की निदेशक समीरा एस चाईबासा रिमांड होम पहुंची हैं.…
