New Delhi. निवेशक दस्तावेज संग्रह के डिजिटल मंच ‘डिजिलॉकर’ के जरिये अब अपने डीमैट खाते का विवरण और म्यूचुअल फंड से संबंधित जानकारी को स्टोर करने के साथ उसे देख सकते हैं. यह व्यवस्था एक अप्रैल से लागू हो गई है. इस पहल से भारतीय प्रतिभूति बाजार में बिना दावे वाली संपत्तियों में कमी आएगी और निवेशकों के हितों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी. डिजिलॉकर सरकार की एक अहम डिजिटल सेवा है, जो नागरिकों को डिजिटल रूप में दस्तावेज़ों को सुरक्षित रूप से संग्रहीत करने और साझा करने की सुविधा देती है. सरकार ने डिजिलॉकर पर उपलब्ध सेवाओं का…
Author: News Desk
saraikela. सीनी ओपी क्षेत्र के उकरी मोड़ के समीप खतुआकुदर गांव के समीप लोगों ने एक जंगली भालू को घूमता हुआ देखा. इसके बाद लोगों में दहशत है.भालू ने गंजला हांसदा पर हमला कर उसे घायल कर दिया. घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीनी ओपी पुलिस और वन विभाग को दी.सूचना पर मौके पर पहुंची टीम भालू की खोज में जुट गयी है. घटना बुधवार की शाम करीब 4 बजे की है. भालू के हमले से गंजला हांसदा के नाक पर गहरी चोट आयी है.भालू को हमला करता देख ग्रामीणों ने हो हल्ला किया तो भालू वहां से…
Ranchi.. राज्य के सरकारी स्कूलों में नये शैक्षिक सत्र की कक्षाएं गुरुवार से शुरू होंगी. स्कूलों का संचालन प्रात:कालीन समय-सारिणी के अनुरूप होगा. विद्यालय का संचालन सुबह सात से एक बजे तक होगा. प्रात:कालीन समय-सारिणी 30 जून तक प्रभावी होगी. बच्चों को इस माह किताब व बैग भी उपलब्ध करा दिया जायेगा. बैग वितरण को लेकर जिलों को निर्देश जारी कर दिया गया है.
Jamshedpur. टाटा स्टील के फेरो एलॉयज एंड मिनरल्स डिवीजन (FAMD) को नयी दिल्ली में आयोजित वॉटर डाइजेस्ट वर्ल्ड वॉटर अवॉर्ड्स 2024-25 में ‘सर्वश्रेष्ठ एकीकृत जल प्रबंधन परियोजना’ श्रेणी में सम्मानित किया गया. केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने टाटा स्टील को यह सम्मान प्रदान किया. टाटा स्टील की ओर से हेड प्रोजेक्ट्स, टेक्नोलॉजी और इम्प्रूवमेंट (FAMD) नताशा झा ने यह सम्मान ग्रहण किया. टाटा स्टील FAMD द्वारा जल प्रबंधन को अधिक प्रभावी और सस्टेनेबल बनाने के लिए अपनायी गयी अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों की सराहना करते हुए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार वाटर डाइजेस्ट, भारत की अग्रणी जल पत्रिका द्वारा…
New Delhi. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि ट्रेनों में क्षेत्र के आधार पर स्थानीय व्यंजन उपलब्ध कराये जाएंगे और इस सिलसिले में दक्षिण रेलवे के तहत एक महत्वपूर्ण प्रयोग शुरू किया गया है. रेल मंत्री ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान द्रमुक सदस्य सुमति टी. के एक सवाल का जवाब देते हुए यह जानकारी दी. द्रमुक सांसद ने मंत्री से यह अनुरोध किया था कि तमिलनाडु में परिचालित होने वाली वंदे भारत ट्रेनों में दक्षिण भारतीय व्यंजन भी उपलब्ध होने चाहिए. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि रसोईयान कर्मी मुख्य रूप से हिंदी बोलते हैं, जिससे…
जमशेदपुर के सोनारी स्थित ललन अखाड़ा के तत्वाधान में वर्ष 1951 से श्री रामनवमी अखाड़ा बड़ी धूमधाम के साथ निकालती आ रही है. इस वर्ष विशेष रूप से अखाड़ा कमेटी में लाइटिंग सज्जा की जा रही, जो देखने लायक होगी . अखाड़ा के मुख्य संरक्षक पन्ना सिंह जंघेल ने बताया कि इस बार मणिपुर के खिलाड़ी और सिल्ली के खिलाड़ी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा .खिलाड़ियों को देखने जमशेदपुर के हर कोने से लोग आते हैं. ललन अखाड़ा के लाईसेंसी प्रदीप लाल ने बताया की आज पंचमी में दोमुहानी से कलश यात्रा लेकर मन्दिर प्रांगण में पहुच कर पूजा…
West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने आज कई सारे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. CM ममता ने दवाओं की कीमत में बढ़तरी का विरोध करते हुए राज्यव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है. उन्होने कहा कि TMC 4-5 अप्रैल को पूरे राज्य में दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध करेगी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दवाओं की कीमतों में बढ़तरी के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की. सीएम ने कहा कि कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 4-5 अप्रैल को पूरे राज्य में दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी…
जमशेदपुर: नए वित्तीय वर्ष के शुभारंभ से पहले टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में पारंपरिक पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. सबसे पहले सुबह 10 बजे फ्रंट एक्सल क्षेत्र में विधिवत पूजा संपन्न हुई, जिसके बाद रियर एक्सल और अंत में एचबीटीएल प्रांगण में धार्मिक अनुष्ठान किया गया. इस पूजा का उद्देश्य नए वर्ष में वाहन निर्माण की सफलता और कंपनी की समृद्धि सुनिश्चित करना था. इस अवसर पर यूनियन के महामंत्री आर. के. सिंह सहित समस्त ऑफिस वेयर्स उपस्थित रहे. वहीं, कंपनी के वरिष्ठ पदाधिकारी—ए. के. दास, सुभासिष दास, राजीव बंसल, गुलाम मंडल और डॉक्टर पदन ने भी पूजन कार्यक्रम में…
आदित्यपुर: चक्रधरपुर डीआरएम तरुण झुरिया ने बुधवार को आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, सफाई व्यवस्था और ट्रेनों के संचालन से जुड़ी जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान आयी कमियां में सुधार करने के निर्देश दिए. डीआरएम ने प्लेटफॉर्म की स्थिति, ट्रेनों की समयबद्धता और सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की. उन्होंने स्टेशन प्रबंधन को सुविधाओं में सुधार लाने और यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए. डीआरएम ने कहा कि यहां एडिशनल लाइन (थर्ड लाइन) बनाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं. प्लेटफॉर्म पर अतिरिक्त सेड का निर्माण कराने की बात कही. कुछ ट्रेनों…
जमशेदपुर: अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि की अध्यक्षता में साकची में बैठक का आयोजन किया गया. आज के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि ने विभिन्न पदों पर लोगों की घोषणा की. मनोनीत सदस्यों में द्वारिका प्रसाद-संरक्षक, विनोद गुप्ता- जिला अध्यक्ष, महेंद्र पांडे- प्रदेश सचिव, अभिषेक बजाज- प्रदेश संयोजक, अनिल चौबे- प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति की गई. प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि एवं चंचल भाटिया ने सभी पदाधिकारी को शॉल देकर सम्मानित किया एवं उन्हें निरंतर संस्था में कार्य करने के लिए सभी को धन्यवाद दिया. प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि ने प्रेस वार्ता में बताया…
