Jamshedpur.एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में 29 मार्च को लवकुश कुशवाहा पर फायरिंग मामले में। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार विश्वजीत सिंह उर्फ राकी और राहुल कुमार सिंह उर्फ छोटू उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी के निवासी हैं. विश्वजीत सिंह के पास से एक देशी पिस्तौल, तीन कारतूस, एक देसी कट्टा, एक मोबाइल फोन और राहुल सिंह उर्फ छोटू के पास से एक कट्टा, तीन कारतूस, एक मोबाइल फोन और बाइक बरामद की गई है. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि दोनों बदमाश इलाके में गैंग बना कर संगठित तौर से आपराधिक घटनाओं को अंजाम…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर सहित झारखंड के कई जिलों में बुधवार को मौसम अचानक बदल गया. दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे. इससे रांची समेत, दक्षिणी-पूर्वी, मध्यवर्ती, दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी जिलों के कुछ हिस्सों में गर्जन के हल्की बारिश होने, ओलावृष्टि और वज्रपात होने की आशंका है. मौसम विज्ञान केंद्र बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है. दो जगह से नमी आ रही है तो बीच में कन्वर्जन हो रहा है. तापमान हाई है ऐसे में बारिश की संभावना होती है. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आने की वजह से ही झारखंड में…
Ranchi.सीटीसी मुसाबनी के एसपी विजय आशीष कुजूर समेत झारखंड कैडर के दो आइपीएस अधिकारी मिड टर्म ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद जाएंगे. यह प्रशिक्षण नेशनल पुलिस अकादमी में 21 अप्रैल से 16 मई तक आयोजित होगा. पुलिस मुख्यालय से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेनिंग में 2014 बैच के आइपीएस अमन कुमार और विजय आशीष कुजूर शामिल होंगे. अमन कुमार वर्तमान में खूंटी के एसपी हैं, जबकि विजय आशीष कुजूर एसपी सीटीसी, मुसाबनी के पद पर कार्यरत हैं.
Newyork.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रमुख व्यापारिक साझेदार देशों पर दो अप्रैल से जवाबी सीमा शुल्क लगाए जाने के पहले कहा है कि भारत ‘अपनी शुल्क दरों में बहुत बड़ी कटौती करेगा. ट्रंप ने आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस में स्थित कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में संवाददाताओं के साथ बातचीत में भारत को लेकर यह बात कही. ट्रंप कई बार भारत को बहुत ऊंचे शुल्क वाला देश बता चुके हैं. इसी क्रम में उन्होंने भारत के अलावा कुछ अन्य देशों से आयातित उत्पादों पर दो अप्रैल से जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की है. इस बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति…
New Delhi. लोकप्रिय भुगतान प्रणाली UPI के जरिये मार्च में रिकॉर्ड 24.77 लाख करोड़ लेनदेन किए गए जो फरवरी की तुलना में 12.7 प्रतिशत अधिक है. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई. फरवरी, 2025 के दौरान यूपीआई के जरिये 21.96 लाख करोड़ लेनदेन हुए थे. एनपीसीआई ने कहा कि यूपीआई से लेनदेन का मूल्य मार्च में 24.77 लाख करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले के समान महीने में 19.78 लाख करोड़ रुपये था. स्पाइस मनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दिलीप मोदी ने बयान में कहा…
New Delhi. नए वित्त वर्ष के पहले दिन ही मंगलवार को सेंसेक्स के 1,390 अंक लुढ़क जाने से निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.44 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आ गई. बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,390.41 अंक यानी 1.80 प्रतिशत टूटकर 76,024.51 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,502.74 अंक गिरकर 75,912.18 पर आ गया था. इस तगड़ी गिरावट के बीच सेंसेक्स में शामिल 30 में से 28 कंपनियां नुकसान में रहीं. मझोली कंपनियों से जुड़ा बीएसई मिडकैप 1.04 प्रतिशत टूटा जबकि छोटी कंपनियों से संबंधित स्मॉलकैप मामूली 0.07 प्रतिशत चढ़ा. इस चौतरफा गिरावट का…
New Delhi. त्वरित संदेश सेवा मंच व्हाट्सएप ने मंगलवार को कहा कि उसने फरवरी 2025 के दौरान भारत में 97 लाख से अधिक खातों पर रोक लगाई. उसने बताया कि इनमें से 14 लाख खातों को किसी भी उपयोगकर्ता के शिकायत करने से पहले ही सक्रिय रूप से बंद कर दिया गया. मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने अपनी मासिक सुरक्षा रिपोर्ट जारी करते हुए यह जानकारी दी. व्हाट्सएप ने कहा कि फरवरी, 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप ने अपनी सेवा की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए भारत में 97 लाख से अधिक खाते बंद कर दिए. इनमें…
Jamshedpur. Tata Steel का कटौती अभियान जारी है. अब कर्मचारियों को फिर बड़ा झटका मिला है. पहली बार कंपनी ने महंगाई भत्ता की राशि घटा दी है. Tata Steel के कर्मियों के महंगाई भत्ते में कमी की गयी है. इस तिमाही में महंगाई भत्ते में 0.86 प्वाइंट की कमी की गयी है. ऐसे में ओल्ड सीरिज (ओएस) कर्मियों के डीए में 0.86 फीसदी की कमी आएगी. वर्तमान में ओएस सीरिज कर्मियों का डीए 43.94 प्रतिशत है. न्यू सीरिज कर्मियों के डीए में 171 रुपए की कमी आएगी. नया डीए अप्रैल माह से प्रभावी होगा जानें कितना होगा नुकसान स्टील वेज…
Jamshedpur. Tata Steel ने पहली बार नये वित्तीय वर्ष का स्वागत समारोह का आयोजन कंपनी के Kalinganagar Plant में किया. अब तक यह समारोह Tata Steel Jamshedpur जमशेदपुर में होता था. नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन Tata Steel के कलिंगानगर प्लांट-2 स्थित हाउसिंग स्टेडियम में वित्तीय वर्ष 2025-26 के स्वागत के लिए केक काटने का समारोह आयोजित किया गया. Tata Steel के CEO और प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने केक काटा. उन्होंने अपने संबोधन में कंपनी के सामने मौजूदा चुनौतियों और भविष्य पर बात की. इन चुनौतियों से निपटने के लिए कॉस्ट मैनेजमेंट करने पर जोर दिया. साथ ही…
Ranchi/Jamshedpur. जमशेदपुर सहित पूरे राज्य में प्रकृति पर्व सरहुल का त्योहार धूमधाम से मनाया गया इस दौरान रांची में पाहन ने मंगलवार को सरना स्थल पर प्रकृति, पूर्वज और देवी देवताओं की पूजा की. सरना स्थल पर दो घड़े में रखे पानी का आकलन कर हातमा सरना समिति के पुरोहित (पाहन) जगलाल पाहन ने बताया कि इस साल सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है. पूजा के बाद घड़े में रखे पानी से पाहन को स्नान कराया गया. थाली में उनके पैर धोये गये. इसके बाद पाहन ने बारिश की भविष्यवाणी की. पुजारी जगलाल पाहन ने बताया कि मौसम…
