Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार आदिवासी छात्रावास में स्थित सरना स्थल पर पूजा-अर्चना की. इस मौके पर उन्होंने राज्यवासियों को सरहुल पर्व की शुभकामनाएँ दीं और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा के दौरान आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का विशेष महत्व झलका. इस अवसर पर मंत्री चमड़ा लिंडा और शिल्पी नेहा तिर्की भी मौजूद रहीं.
Author: News Desk
Palampur. गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को एक पटाखा फैक्टरी में आग लगने और इमारत के कुछ हिस्से ढहने से 13 लोगों की जान चली गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह घटना डीसा कस्बे के पास स्थित इकाई में हुई. डीसा की उपमंडल मजिस्ट्रेट नेहा पांचाल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में विस्फोट के कारण आग लगने और इमारत के कुछ हिस्से ढह जाने से कई लोग मलबे में दब गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में 13 लोग मारे गए हैं. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से मलबा हटाने तथा…
New York. नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा भारत अंतरिक्ष से अद्भुत दिखता है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि वह अपने ‘पिता की जन्मभूमि’ जाएंगी और वहां के लोगों के साथ अंतरिक्ष खोज के बारे में अपने अनुभव साझा करेंगी. सोमवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान सुनीता ने यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि जब वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में थीं तो वहां से भारत कैसा दिखता था और अंतरिक्ष खोज पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ उनके सहयोग की कोई संभावना है? इस पर उन्होंने कहा, ‘भारत…
यूनुस ने कहा, ‘भारत के पूर्वी हिस्से के सात राज्य सात बहनें कहलाते हैं, वे चारों ओर से जमीन से घिरे क्षेत्र हैं, उनके पास समुद्र तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है. Dhaka.बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने चीन से बांग्लादेश में अपना आर्थिक प्रभाव बढ़ाने को कहा और उल्लेख किया कि इस संबंध में भारत के पूर्वोत्तर राज्यों का चारों ओर से जमीन से घिरा होना एक अवसर साबित हो सकता है. यह टिप्पणी जाहिर तौर पर यूनुस ने हाल में चार दिवसीय चीन यात्रा के दौरान की. इसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आया.…
New Delhi. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि नक्सलवाद से सर्वाधिक प्रभावित जिलों की संख्या 12 से घटकर छह रह गई है. शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार नक्सलवाद के प्रति निर्मम दृष्टिकोण अपनाकर और सर्वांगीण विकास के लिए अथक प्रयास करके ‘‘सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत’’ का निर्माण कर रही है. उन्होंने कहा कि भारत नक्सलवाद को 31 मार्च 2026 तक पूरी तरह से जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध है. शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘नक्सल मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक बड़ा…
New Delhi. केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को राज्यों द्वारा सौंपे गए आंकड़ों के अनुसार 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 13,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक वन क्षेत्र पर अतिक्रमण किया गया है जो दिल्ली, सिक्किम और गोवा के कुल भौगोलिक क्षेत्र से भी अधिक है.अभी तक 10 राज्यों ने वन अतिक्रमण पर आंकड़े प्रस्तुत नहीं किये हैं. पिछले सप्ताह राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को सौंपी गई रिपोर्ट में मंत्रालय ने कहा कि मार्च 2024 तक 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 13,05,668.1 हेक्टेयर (या 13056 वर्ग किमी) वन क्षेत्र अतिक्रमण के अधीन था. जिन राज्यों के आंकड़े के…
Jamshedpur.जमशेदपुर समेत झारखंड का मौसम एक बार फिर से बदल सकता है. कल से बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने दो से चार अप्रैल तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार दो और तीन अप्रैल को कोल्हान समेत राज्य के अन्य जिलों में मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. आकाश में बादल छाये रह सकते हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक…
New Delhi. सकल जीएसटी संग्रह मार्च में 9.9 प्रतिशत बढ़कर 1.96 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है. मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का घरेलू लेनदेन से राजस्व 8.8 प्रतिशत बढ़कर 1.49 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि आयातित वस्तुओं से राजस्व 13.56 प्रतिशत बढ़कर 46,919 करोड़ रुपये रहा. मार्च के दौरान कुल ‘रिफंड’ 41 प्रतिशत बढ़कर 19,615 करोड़ रुपये हो गया. रिफंड समायोजित करने के बाद मार्च, 2025 में शुद्ध जीएसटी राजस्व 1.76 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा, जो एक वर्ष पहले इसी महीने की तुलना में…
Goridih. गिरिडीह में मंगलवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों का शव एक तालाब के पास से बरामद किया गया. मां और बेटे की लाश पेड़ से बने फंदे से लटकी मिली. जबकि बेटी का शव तालाब में उपलाता मिला. पिता पुलिस हिरासत में है. घटना तिसरी के लोकाई थाना क्षेत्र स्थित बर्दानी गांव की है. मृतकों की पहचान चारो हेंब्रम की पत्नी रेणु टुडू (28), पुत्र सचित हेंब्रम (8) और पुत्री सरिता हेंब्रम (6) के रूप में की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, चारो हेंब्रम और रेणु टुडू के बीच सोमवार रात किसी बात पर विवाद हुआ था.
New Delhi. सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा ईंधन कंपनियों ने विमान ईंधन और वाणिज्यिक सिलेंडर के दाम में मंगलवार को कटौती की. एटीएफ के दाम में मंगलवार को 6.1 प्रतिशत की बड़ी कटौती की गयी जबकि होटल और रेस्तरां में उपयोग किये जाने वाले 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक सिलेंडर कीमत 41 रुपये घटाई गई है. पेट्रोलियम कंपनियों ने राष्ट्रीय राजधानी में वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत भी 41 रुपये घटाकर 1,762 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर कर दी. यह कटौती एक मार्च को प्रति सिलेंडर छह रुपये की बढ़ोतरी के बाद की गई है. मुंबई में अब वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत 19…
