Author: News Desk

Saraikela. गम्हरिया में रेल पटरी से बिना सिर और बिना कपड़ों कै बरामद लाश की पहचान कर ली गयी है. इस हत्याकांड को अंजाम देनेवाले आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में हैं. पूरे मामले का सरायकेला पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. महिला की पहचान गम्हरिया थाना क्षेत्र के नारायण पुर की 65 वर्षीय भवानी कैवर्त के रूप में हुई है. इसका खुलासा मंगलवार को एसडीपीओ सरायकेला समीर सवैया ने प्रेसवार्ता कर किया. डायन बिसाही के शक में पोतों ने मार डाला दरअसल, डायन के संदेह में दो पोतों ने अपनी सगी दादी की हत्या कर शव को रेल पटरी…

Read More

Ranchi. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देशभर के राजमार्ग खंडों पर टोल शुल्क में औसतन चार से पांच प्रतिशत की वृद्धि की है. यह एक अप्रैल से लागू हो गया. अब वाहन चालकों को टोल प्लाजा में ज्यादा टैक्स देने होंगे. राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि देश भर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहन चालकों के लिए संशोधित टोल शुल्क मंगलवार से लागू हो गए हैं. एनएचएआई ने सभी राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के लिए टोल दरों में बढ़ोतरी को अलग से अधिसूचित किया है. अधिकारी के अनुसार, टोल शुल्क को संशोधित करना वार्षिक कवायद का…

Read More

Ranchi. अब झारखंड में सरहुल के मौके पर दो दिनों की छुट्टी रहेगी. एक दिन की जगह अब इसे दो दिनों का राजकीय छुट्टी घोषित किया गया है. CM हेमंत सोरेन ने राज्य के लोगों को सरहुल के मौके पर खुशखबरी दी है. उन्होंने अपने X अकाउंट पर दो दिन के राजकीय छुट्टी घोषित करने की बात कही है. CM हेमंत सोरेन ने अपने X पर लिखा कि पिछले कई वर्षों से सरहुल के अवसर पर 2 दिन के राजकीय छुट्टी की मांग उठ रही थी. आदिवासी समाज के इस महा पावन पर्व के महत्व को देखते हुए, मैंने इस…

Read More

Sahibgunj. साहिबगंज में दो मालगड़ियों की सीधी टक्कर हो गई है. हादसा मंगलवार अहले सुबह तीन बजे हुआ है. इस हादसे में दो लोको पायलट की मौत हो गई है. वहीं सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ के 4 जवान घायल हो गए हैं. टक्कर के बाद कोयला लदी मालगाड़ी में आग लग गई और कई बोगियां पटरी से उतर गईं. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गईं. राहत और बचाव कार्य जारी है. हादसे में जिन 2 लोको पायलट की मौत हुई है, उनमें से अंबुज महतो बोकारो के रहने वाले…

Read More

Chaibasa.पश्चिम सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान के तहत नक्सलियों के द्वारा छिपाए गए विस्फोटक सामग्री और हथियार का जखीरा बरामद किया.सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि टोंटो थाना क्षेत्र के वनग्राम सरजामबुरु के दिरीबुरू जंगलों में नक्सलियों ने भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्री छुपा रखा है. इसके बाद 29 मार्च से सरजामबुरु और दिरीबुरू क्षेत्र के जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया गया.इस अभियान में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए कई हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सली दस्तावेज जब्त किए गए. यह अभियान सीआरपीएफ…

Read More

Dantewada. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने 45 लाख रुपये की इनामी एक महिला नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी की सदस्य गुम्माडिवेली रेणुका उर्फ भानु उर्फ चैते उर्फ सिरस्वती उर्फ दमयन्ती को मार गिराया है. रेणुका के सिर पर कुल 45 लाख रुपये का इनाम था. नक्सली के सिर पर छत्तीसगढ़ शासन ने 25 लाख रुपये तथा तेलंगाना शासन ने 20 लाख रुपये का इनाम रखा था.…

Read More

New Delhi. भारत में अप्रैल से जून तक तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है तथा मध्य एवं पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में अधिक दिन लू चल सकती है। यह बात भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को कही. IMD प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. इन दोनों क्षेत्रों में तापमान के सामान्य रहने की संभावना है. उन्होंने कहा कि अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है.…

Read More

New Delhi. कैथोलिक बिशप (पादरियों) के एक संगठन ने केंद्रीय वक्फ अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन का समर्थन करते हुए सोमवार को कहा कि पुराने कानून के कुछ प्रावधान संविधान और देश के धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं. ‘कैथोलिक बिशप कांफ्रेस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई)’ ने भी राजनीतिक दलों से इस मुद्दे पर निष्पक्ष और रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की. ईसाई पादरियों के इस प्रमुख निकाय की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब सरकार मौजूदा बजट सत्र में संसद में वक्फ (संशोधन) विधेयक लाने पर जोर दे रही है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि…

Read More

Kolkata. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा में सोमवार रात एक घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से चार बच्चों और दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पथार प्रतिमा प्रखंड के धोलाघाट गांव में रात करीब नौ बजे हुए विस्फोट में एक महिला झुलस भी गयी. सुंदरबन पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक कोटेश्वर राव ने कहा, ‘‘इन सभी शवों को घर से निकाला गया है. झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस को संदेह है…

Read More

Medninagar: पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र में युवती के साथ दरिंदगी की घटना सामने आयी है. युवती लकड़ी चुनने जंगल गई थी. इसी दौरान पांच दरिंदों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. वहीं पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय एक युवती जंगल में लकड़ी चुनने गई थी. उसी दौरान पांच दरिंदों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. युवती के आवेदन पर पांच आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज…

Read More