Author: News Desk

कोडरमा. झारखंड-बिहार सीमा पर कोडरमा में यज्ञ कलश की यात्रा पर निकली महिलाओं पर पत्थरबाजी से तनाव का माहौल है. घटना जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र के चेचाई के छतरबर में यज्ञ कलश लेकर सात गांव की झोली यात्रा पर निकली महिला श्रद्धालुओं पर पत्थरबाजी हुई है. इसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.कोडरमा थाना क्षेत्र के ग्राम छतरबर में यज्ञ के लिए निकली महिलाओं पर कुछ असामाजिक तत्वों ने मंगलवार को पत्थरबाजी कर दी. पत्थरबाजी की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. सूचना…

Read More

Jamshedpur. पटमदा आसनबनी मुख्य मार्ग पर पातीपानी काली मंदिर के मंगलवार की देर शाम सड़क हादसा सामने आया है. यहां टेंपो और बाइक में टक्कर हो गयी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. दरअसल, पटमदा की ओर जा रहे टेंपो व डिमना लेक की ओर से आ रही बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई. इस जोरदार टक्कर में टेंपो में सवार कपाली निवासी 28 वर्षीय नसीम अंसारी और उसकी 12 वर्षीय बहन की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं कपाली हांसाडुगी निवासी बाइक सवार 22 वर्षीय तनवीर मोमिन भी मौके पर ही दम तोड़ दिया.…

Read More

Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा के रिमांड होम (संप्रेक्षण गृह) से 21 बाल कैदी फरार हो गए. बाल कैदियों ने फरार होने के पहले रिमांड होम में जमकर उत्पात भी मचाया. पुलिस उप महानिरीक्षक (कोल्हान) मनोज रतन चौथे ने बताया कि लड़के शाम करीब 6.30 बजे चाईबासा सुधार गृह से भाग गए. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार, बंदियों ने बाहर निकलने के लिए मुख्य प्रवेश द्वार को क्षतिग्रस्त करने से पहले सीसीटीवी सहित सुधार गृह के विभिन्न सामान में तोड़फोड़ की थी. फरार बाल बंदियों की तलाश की जा रही…

Read More

Ranchi. रांची सिरमटोली फ्लाईओवर के रैंप को लेकर चल रहा विवाद सरहुल के दिन भी कायम रहा. सरना स्थल को लेकर सरना समिति में ही दो गुट हो गए है. एक गुट प्रशासन के द्वारा रैंप का एक हिस्सा हटाये जाने के बाद विरोध करना छोड़ चुका है. लेकिन कांग्रेस नेता गीताश्री उरांव के गुट रैंप को पूरी तरह से हटाने को लेकर अड़ा हुआ है. गीताश्री उरांव के नेतृव में कुछ लोग काली पट्टी लगा कर लगातार सरहुल पूजा के दौरान भी हंगामा करते नजर आए. मंच पर ही सरना समिति के दोनों गुट कई बार आपस मे भिड़…

Read More

New Delhi. भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2024-25 में माल ढुलाई में 1.68 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की. वित्त वर्ष के दौरान रेलवे की माल ढुलाई 2023-24 के 159 करोड़ 6.8 लाख टन के मुकाबले 161 करोड़ 73.8 लाख टन हो गई. रेल मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी. रेल मंत्रालय ने बयान में कहा कि घरेलू कोयले की ढुलाई में 7.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि घरेलू कंटेनरों में 19.72 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. उर्वरक ढुलाई में 1.25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. क्षेत्रीय रेलवे द्वारा प्राप्त लोडिंग के संदर्भ में, पूर्वी रेलवे…

Read More

Patna. बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने राज्य के तीन जिलों में आभूषणों के शोरूम में लूट के मामलों की जांच में खुलासा किया कि इन अपराधों की साजिश पश्चिम बंगाल की पुरुलिया जेल में बंद दो गैंगस्टरों ने रची थी. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ ने हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों शेरू सिंह उर्फ ओंकार नाथ सिंह और चंदन उर्फ प्रिंस को बिहार लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. तीन जिलों में लूटकांड में शामिल गिरोह के सरगना हैं दोनों एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कुंदन…

Read More

New Delhi. स्टॉकिस्ट और आभूषण विक्रेताओं की निरंतर लिवाली के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 2,000 रुपये की तेजी आई और यह 94,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चस्तर पर पहुंच गया. यह सोने में दो माह में एक दिन का सबसे बड़ा उछाल है. अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है. शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 92,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. विश्लेषकों ने कहा कि शेयर बाजारों में गिरावट के बीच वैकल्पिक निवेश की मजबूत मांग के कारण विदेशी बाजारों में सोने…

Read More

Lucknow. खरी खरी बोलने वाले और हमेशा अपने विचारों को लेकर मुखर उत्तर प्रदेश के संन्यासी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुसलमानों के लिए एक स्पष्ट संदेश दिया है: आपको राज्य के विकास में उचित हिस्सा मिलेगा, लेकिन सिर्फ इसलिए विशेष रियायतों की उम्मीद न करें कि आप अल्पसंख्यक हैं. इसका मतलब साफ है कि आप सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ सकते, या कोई अवैध गतिविधि नहीं कर सकते. अगर आप ऐसा करते हैं, तो ‘बुलडोजर न्याय’ का सामना करने के लिए तैयार रहें. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वक्फ (संशोधन) विधेयक के आलोचकों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि…

Read More

New Delhi. टाटा मोटर्स की मार्च में घरेलू बिक्री 90,500 इकाई पर स्थिर रही. मार्च, 2024 में कंपनी ने 90,822 वाहन बेचे थे. कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा, इलेक्ट्रिक वाहनों सहित उसकी कुल यात्री वाहन (पीवी) बिक्री मार्च, 2024 के 50,297 इकाई की तुलना में तीन प्रतिशत बढ़कर 51,872 इकाई हो गई. वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री मार्च में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत घटकर 41,122 इकाई रह गई. वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की कुल बिक्री चार प्रतिशत घटकर 9,12,155 इकाई रह गई, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 9,49,015 इकाई थी. यात्री वाहनों की बिक्री सालाना…

Read More

Jamshedpur. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को जमशेदपुर स्थित बिरसानगर जोन नंबर 6 और सीतारामडेरा उरांव बस्ती में प्रकृति पर्व सरहुल पूजा की.. यहां उन्होंने विधि विधान और परंपरागत तरीके से पूजन किया. पूर्व मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर झारखंडवासियों के विकास और समृद्धि की कामना की. श्री दास ने कहा कि प्रकृति और संस्कृति को समर्पित यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाए, उन्होंने राज्यवासियों को प्रकृति पर्व सरहुल की शुभकामनाएं दीं.

Read More