जमशेदपुर: ब्रह्मर्षि विकास मंच की जमशेदपुर शाखा इस बार सामूहिक उपनयन संस्कार 13 और 14 अप्रैल को अमल संघ मैदान, सिदगोड़ा में आयोजित करेगी. मंच के अध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय ने बताया कि आयोजन की तैयारियां हो रही है. सफल आयोजन के लिए बनी 35 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जो केंद्रीय समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में कार्य करेगी. उन्होंने क्षेत्रीय पदाधिकारियों को लोगों को जागरूक करने को कहा. का यह सातवां आयोजन होगा. सामूहिक उपनयन संस्कार का संचालन हुलासगंज, बिहार के सुप्रसिद्ध आचार्य डॉ. रंगेश शर्मा और उनकी पांच सदस्यीय आचार्य मंडली के द्वारा किया…
Author: News Desk
चाईबासा: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा अपने दस्तों के साथ सारंडा एवं कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सक्रिय हैं. इस खतरे को देखते हुए चाईबासा पुलिस, कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की विभिन्न इकाइयों ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ा है. गुप्त सूचना के आधार पर 4 मार्च 2025 से छोटानागरा एवं जराईकेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों और पहाड़ियों में एक विशेष नक्सल विरोधी…
Jamshedpur. जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मेन ब्रांच -2 से लाखों रुपए की चोरी हुई है. घटना का खुलासा तब हुआ, जब कार्यालय खोला गया और सीसीटीवी काम नहीं कर रहा था. जांच करने पर डीवीआर गायब मिला और लॉकर टूटा पाया गया. सूत्रों के अनुसार, लॉकर से करीब 55 लाख रुपए से अधिक की नकदी गायब होने की आशंका है. हालांकि, सही आंकड़ा LIC प्रबंधन और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. पुलिस की तकनीकी टीम भी एलआईसी दफ्तर पहुंची. तिजोरी और अन्य जगहों से फिंगर प्रिंट एकत्र किए जा रहे…
New Delhi. सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण (एनएचएआई) ने पिछले वित्त वर्ष (2024-25) के दौरान 5,614 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया है। यह निर्धारित लक्ष्य से अधिक है. बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस अवधि के लिए 5,150 किलोमीटर का लक्ष्य तय किया गया था. हालांकि अब भी टाटा-रांची एनएच 33 पर गड्ढों में झटके लगने की बात लोग कहते हैं. बयान में कहा गया है कि इसके अलावा, ‘राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना’ के विकास के लिए वित्त वर्ष 2024-25 में एनएचएआई द्वारा पूंजीगत व्यय 2,40,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 2,50,000…
Waqf Amendment Bill : वक्फ संशोधन विधेयक पर संसद में पेश होने के बाद लोकसभा में इस पर चर्चा हो रही है. लोकसभा में इसपर 8 घंटे तक चर्चा होगी. शाम 4 बजे तक पांच घंटे की चर्चा हो चुकी है. बिल पर एनडीए के घटक दलों के सांसद और विपक्षी पार्टियों के घटल दलों के सासंद अपनी पार्टी की बात रख रहे हैं. मोदी सरकार में प्रमुख सहयोगी पार्टी जदयू ने सभी आशंकाओं को दरकिनार करते हुए वक्फ संशोधन बिल का समर्थन किया है. जदयू (JDU) की तरफ से बोलते हुए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के सांसद ललन सिंह…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या के समाधान को लेकर सरकार पूरी गंभीरता से प्रयासरत है. उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार किसी भी प्रकार की सार्थक वार्ता के लिए तैयार है, बशर्ते कि इसके लिए कोई शर्त न हो. उन्होंने कहा कि यदि नक्सली वास्तव में मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं और बातचीत के लिए इच्छुक हैं तो उन्हें अपने प्रतिनिधि और वार्ता की शर्तों को सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करना होगा. उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि वार्ता का स्वरूप आईएसआईएस जैसी किसी कट्टरपंथी विचारधारा की तर्ज पर नहीं हो सकता. यदि कोई चर्चा करना चाहता…
जमशेदपुर:आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास एवं जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू को आनंद मार्ग के प्रचारको ने पौधा एवं स्मारिका भेट किया. आनंद मार्ग के द्वारा पूरे विश्व में सेवामूलक कार्य चलाए जा रहे हैं क्रियाकलापों का स्मारिका में 1 वर्ष का पूरा विश्व का रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाता है. भेंट करने वाले प्रचारकों में आनंद मार्ग प्रचारक संघ के हेडक्वार्टर पुरुलिया जिला के आनंद नगर के रेक्टर मास्टर आचार्य अनिरवानंद अवधूत, दिल्ली सेक्टर के जनसंपर्क सचिव आचार्य अभीरामानंद अवधूत ,डाल्टनगंज जिला के अरविंद…
Ranchi. चाईबासा स्थित बाल सुधार गृह (रिमांड होम) से 21 बाल कैदियों के फरार होने की घटना को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. मरांडी ने सोशल मीडिया X पर बुधवार को लिखा कि यह घटना सुरक्षा व्यवस्था में घातक चूक है. दरअसल, यह घटना मंगलवार की शाम की है, जब चाईबासा स्थित रिमांड होम से 21 बाल कैदी तोडफ़ोड़ कर और जवानों को जख्मी कर फरार हो गए थे. पुलिस ने अब तक चार फरार कैदियों को पकड़ लिया है, जबकि बाकी की तलाश जारी…
नयी दिल्ली. सरकार ने बुधवार को कहा कि अगर वह वक्फ संशोधन विधेयक नहीं लाती तो संसद भवन समेत कई इमारतें दिल्ली वक्फ बोर्ड के पास चली जातीं और कांग्रेस के शासनकाल में वक्फ संपत्तियों का सही से प्रबंधन होता तो केवल मुसलमानों की ही नहीं, बल्कि देश की तकदीर भी बदल जाती.केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को चर्चा और पारित कराने के लिए रखते हुए यह भी कहा कि इसके माध्यम से सरकार और वक्फ बोर्ड मस्जिद समेत किसी धार्मिक संस्था के किसी धार्मिक कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करेंगे. उन्होंने वक्फ…
Chatra.चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक सौरू नावाडीह गांव में लूटपाट के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला. मृतक की पहचान लावालौंग थाना क्षेत्र के हेडुम गांव के रहने वाले 20 साल के राजो गंझू के रूप में हुई है. लावालौंग साप्ताहिक बाजार से चार लोग बाइक पर सवार हो कर आ वापस गांव लौट रहे थे. इस दौरान हांहे सौरू नावाडीह के बीच जंगल में लूटपाट के ख्याल से तीन लुटेरे जंगल से निकले। उन्होंने बाइक को धक्का मार दिया. इससे बाइक पर सवार…
