Author: News Desk

नई दिल्ली. निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी संपत्ति का ब्योरा दाखिल न करने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. संसद की एक स्थायी समिति ने ऐसे आईएएस अधिकारियों के खिलाफ सजा या सुधारात्मक कार्रवाई का सुझाव दिया है. संसदीय समिति ने 1,316 आईएएस अधिकारियों की कमी का उल्लेख करते हुए जल्द खाली पदों को भरने का भी सुझाव दिया है. सभी आईएएस के लिए बने निगरानी तंत्र कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) से संबंधित अनुदानों की मांगों (2025-26) पर विभाग की कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय संबंधी स्थायी संसदीय समिति ने अपनी 145वीं…

Read More

Unified Pension Scheme: कल से केंद्र सरकार के कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) लागू हो जाएगी. इस योजना में नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System-NPS) के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को अधिक वित्तीय सुरक्षा देने के लाया गया है. यूनिफाइड पेंशन स्कीम का फायदा वे सरकारी कर्मचारी उठा सकते हैं, जो कम से कम 10 साल तक सर्विस में रहे हैं. यूपीएस के तहत कर्मचारियों को उनके अंतिम 12 महीनों के औसत बेसिक वेतन का 50 फीसदी तक की गारंटीड पेंशन दी जाएगी. केंद्र सरकार 1 अप्रैल से कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग पूरा…

Read More

IPL 2025 : आईपीएल 2025 के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया. मुंबई ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज की है. रिकेलटन 62 रन और सूर्यकुमार यादव 27 रन बनाकर नाबाद रहे. वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. इस मैच में कोलकाता के बल्लेबाज मुंबई के गेंदबाजों के सामने कमजोर पड़े. MI ने KKR को 116 रन पर ऑलआउट कर दिया. अश्विनी कुमार ने सबसे ज्यादा 3 ओवर में 4 विकेट लिए. MI से अश्विनी ने आंद्रे रसेल (5 रन), मनीष पांडे (19 रन), रिंकू सिंह (17 रन)…

Read More

Naxalites Arrested : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. अलग-अलग थाना क्षेत्र से 1 लाख रुपए के ईनामी सहित 13 सक्रिय माओवादी को गिरफ्तार किया है. IED विस्फोट में शामिल 7 माओवादी गिरफ्तार थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस पार्टी पर IED विस्फोट में शामिल 7 माओवादी को गिरफ्तार किया गया है. जिनके कब्जे से विस्फोटक जब्त किया गया. इस कार्रवाई में थाना उसूर, कोबरा 201, 205, 206, 210 एवं सीआरपीएफ196 बटालियन की संयुक्त टीम शामिल रही. गिरफ्तार नक्सलियों में बामन माड़वी (गलगम आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य) पिता भीमा उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी टेकमेटला माडुलपारा…

Read More

New Delhi. Tata Group की खुदरा श्रृंखला CROMA ने शिबाशीष रॉय को अपना नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एवं प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त करने की सोमवार को घोषणा की. उनकी नियुक्ति एक अप्रैल से प्रभावी होगी. क्रोमा ने बयान में कहा कि रॉय को नवंबर 2024 में CEO पद के लिए नामित किया गया था। 31 मार्च 2025 तक वह निवर्तमान प्रबंध निदेशक अविजीत मित्रा के साथ काम करेंगे. रॉय के पास Tata Group की कंपनियों के लिए काम करने का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने क्रोमा की बाजार उपस्थिति का विस्तार करने तथा विभिन्न बिक्री माध्यमों…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद-उल-फितर का त्योहार धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया. सभी आयु वर्ग के लोग कुर्ता-पायजामा पहनकर नमाज अदा करने के लिए अपनी निकटतम मस्जिद में पहुंचे. ईद-उल-फितर रमजान के महीने के समापन का प्रतीक है, जिसमें लोग पूरे महीने, हर दिन रोज़ा रखते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं. राज्य की राजधानी रांची में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की.  त्योहार के मद्देनजर…

Read More

Jammu. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 अप्रैल को कश्मीर के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन को कटरा से हरी झंडी दिखाएंगे और इसी के साथ 272 किलोमीटर लंबी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल संपर्क परियोजना पूरी हो जाएगी. जम्मू-कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू में कटरा से संचालित होगी क्योंकि जम्मू रेलवे स्टेशन में मरम्मत एवं नवीनीकरण का काम किया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि रेल लिंक परियोजना पिछले महीने पूरी हो गई थी. उन्होंने बताया कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने जनवरी में कटरा और कश्मीर के बीच ट्रेन सेवा को मंजूरी दी थी. उन्होंने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस से जम्मू और…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट उपासना स्थल (विशेष उपबंध) अधिनियम, 1991 के एक प्रावधान की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा इस अधिनियम में किसी स्थान के धार्मिक स्वरूप को 15 अगस्त, 1947 की स्थिति के अनुसार बनाए रखने का प्रावधान है.मंगलवार यानी एक अप्रैल की वाद सूची के अनुसार, याचिका पर भारत के प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ के समक्ष सुनवाई होगी. यह अधिनियम किसी भी उपासना स्थल के धार्मिक स्वरूप में परिवर्तन पर प्रतिबंध लगाता है. कानून में किसी स्थान के धार्मिक स्वरूप को 15 अगस्त 1947 के अनुसार…

Read More

New Delhi.भारतीय विदेश सेवा (lFS) अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई. वर्ष 2014 बैच की आईएफएस अधिकारी तिवारी वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में उप सचिव के रूप में कार्यरत हैं.आदेश 29 मार्च को जारी हुआ, जिसमें कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने तिवारी की पीएमओ में कार्य के उनके अनुभव के आधार पर निजी सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी है.

Read More

Bhuneshwar.ओडिशा के कटक जिले में एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के बाद बाधित हुईं कटक-निर्गुंडी रेल खंड की दोनों पटरियों पर सेवा बहाल कर दी गई है. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. पूर्व तटीय रेलवे ने बताया कि रविवार को कटक-भद्रक रेलवे खंड पर केंद्रपाड़ा रोड और निर्गुंडी स्टेशन के बीच ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण रेल सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित हो गईं थीं. उसने बताया कि सेवाएं बहाल होने के बाद पहली यात्री ट्रेन भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-22823) सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर इस…

Read More