Author: News Desk

झींकपानी. थाना क्षेत्र के सिंहपोखरिया गांव के पास बाइक से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल है. घटना सोमवार की है. घायलों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सरजोमगुटु) सोना राम गोप (25) और सिद्धेश्वर गोप (24) के रूप में की गयी. दोनों घायलों को उठाकर सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच करने पर सिद्धेश्वर गोप को मृत घोषित कर दिया और घायल सोनाराम गोप अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसका बाया पैर टूट गया है तथा चेहरे में चोट आयी है. घायल ने बताया कि वे दोनों दिन…

Read More

Galudih. झारखंड के स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने सोमवार को गालूडीह रिसोर्ट में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निजी स्कूलों की मनमानी पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों के शुल्क निर्धारण को लेकर स्कूल और जिला स्तर पर कमेटी का गठन होगा. इसके लिए स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा सभी आयुक्त व उपायुक्त को पत्र लिखा गया है. पत्र में झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम 2017 के आलोक में शुल्क समिति का गठन करने को कहा गया है. अधिनियम के प्रावधान के अनुरूप 15 दिनों के अंदर विद्यालय स्तर पर शुल्क समिति व जिलास्तर पर जिला समिति…

Read More

भारत का विदेशी कर्ज दिसंबर अंत तक 10.7 प्रतिशत बढ़कर 717.9 अरब डॉलर हुआ New Delhi. भारत का विदेशी ऋण दिसंबर, 2024 के अंत तक 10.7 प्रतिशत बढ़कर 717.9 अरब डॉलर हो गया. दिसंबर, 2023 में यह 648.7 अरब डॉलर था. वित्त मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. भारत की तिमाही विदेशी ऋण रिपोर्ट के अनुसार, तिमाही आधार पर, दिसंबर 2024 में विदेशी कर्ज में 0.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई. सितंबर, 2024 के अंत में यह 712.7 अरब डॉलर था. रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर, 2024 के अंत तक विदेशी ऋण और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)…

Read More

Jamshedpur.आज (मंगलवार) से चार दिवसीय चैती छठ महापर्व शुरू हो रहा है. इस दिन नहाय-खाय है. व्रती मंगलवार की सुबह में स्नान ध्यान कर भगवान सूर्य को अर्घ देकर शक्ति की कामना करते हुए उनको नमन करेंगी. इसके बाद कद्दू, चावल और दाल समेत सादगी से अन्य पकवान तैयार करेंगी. इसके बाद उन्हें भगवान को अर्पित करेंगी. इसके बाद उसे स्वयं ग्रहण करने के बाद प्रसाद स्वरूप इसका वितरण किया जायेगा.दो अप्रैल को खरना है. इस दिन उपवास पर रहने के बाद शाम में भगवान की पूजा-अर्चना कर उन्हें खीर-रोटी आदि अर्पित कर सबकी मंगलकामना के लिए प्रार्थना की जायेगी.…

Read More

Sahibgunj. साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी बगल के गांव में बच्चा चोर के अफवाह में पिट गया और करीब 500 से अधिक ग्रामीणों ने उसे घेर लिया. पुलिस के पहुंचने के बाद प्रेमी की सांस में सांस आयी. जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात करीब 8 बजे पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के जबरडाहा गांव का एक युवक अपने दो दोस्तों के साथ प्रेमिका से मिलने वहां पहुंचा था. अपने दोनों दोस्तों को निगरानी का जिम्मा देकर वह प्रेमिका के पास गया. मुलाकात का सिलसिला शुरू हुए…

Read More

Manoharpur. पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में रविवार की देर रात जंगली हाथी ने एक युवक को पटक कर मार डाला. मृतक काडु जोजो (36) समठा गांव का था. बीती रात काडु अपनी पत्नी व बच्चे के साथ अपने घर में सोया हुआ था. इसी दौरान हाथी ने रात में घर पर हमला कर दिया. काडु जबतक कुछ समझ पाता, तबतक हाथी ने उसे अपनी सूंड़ से लपेट कर घर से खींचा और पटक-पटक कर मार डाला. घटना के समय काडु जोजो की पत्नी और बच्चे किसी तरह अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भागने में सफल रहे और उनकी जान…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर में उर्मिला अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. फ्लैट से पुलिस ने एक युवक और एक युवती को पकड़ा है. पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गयी, जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है. वहीं पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है. जानकारी के अनुसार कई दिनों से यहां युवक युवतियों का आना जाना चल रहा था, जिससे अपार्टमेंट के लोग परेशान थे. इसे लेकर कॉलोनी के लोगों ने ही पुलिस से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच…

Read More

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है. उन्हें यह सम्मान मानवाधिकार और लोकतंत्र के लिए उनकी कोशिशों के लिए दिया गया है. यह जानकारी पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस और नॉर्वेजियन राजनीतिक पार्टी सेंट्र की ओर से साझा की गई है. पार्टी सेंट्र ने सोशल मीडिया पर इस नॉमिनेशन की घोषणा की, जिसमें कहा गया कि इमरान खान को पाकिस्तान में लोकतंत्र और मानवाधिकार के प्रति उनके योगदान के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है. यह इमरान खान का दूसरा मौका है जब उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए…

Read More

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक को लोकसभा में पेश करने के लिए केंद्र सरकार ने तैयारी कर ली है. बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल को इसे पेश किया जा सकता है. इस बीच अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मेंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर जानकारी दी. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हम कल तारीख बता देंगे कि वक्फ बिल कब ला रहे. साथ ही उन्होंने विपक्ष से बिल पर सदन में चर्चा की बात कही है. उन्होंने कहा कि मेरी सभी से अपील है कि जब हम संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करने की…

Read More

Donald Trump Tariff Threats: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सभी देशों को टैरिफ लगाने की धमकी दे दी. एयरफोर्स वन विमान में पत्रकारों को दिए बयान से हाहाकार मच गया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि आने वाले दिनों में हम सभी देशों पर टैरिफ लगाएंगे. अब तक अमेरिका (United States) ने उन देशों पर टैरिफ लगाने की बात कही थी जो अमेरिकी वस्तुओं और सेवाओं पर आयात शुल्क लगाते हैं. या फिर उन देशों पर जिनके साथ अमेरिका का व्यापार असंतुलित है लेकिन ट्रंप ने इससे इंकार किया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “उन्होंने हमें…

Read More