जमशेदपुर: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने वीर कुंवर सिंह कम्युनिटी हॉल, विद्यानगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया. इस आयोजन में क्रीड़ा भारती के झारखंड के राजीव कुमार और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद झारखंड के महामंत्री सिद्धनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के पूजन और पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई. इस समारोह में फगुआ मंडली ने होली गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे समां पूरी तरह से रंगीन हो गया. उपस्थित सभी लोगों ने गुलाल-अबीर से होली खेली और पारंपरिक होली पकवानों का आनंद लिया. खासकर ढोलक और…
Author: News Desk
रांची: इस वर्ष होली पर्व 14 और 15 मार्च को मनाया जाएगा. राज्य सरकार ने होली की छुट्टी दो दिनों के लिए घोषित की है, लेकिन उत्पाद विभाग ने 15 मार्च को शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. उत्पाद विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 15 मार्च को रांची जिले की खुदरा उत्पाद दुकानें (जो जेएसबीसीएल द्वारा संचालित हैं), बार, रेस्तरां, और क्लब बंद रहेंगे. इसके अलावा, झारखंड राज्य विवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित थोक अनुज्ञप्ति परिसर और सभी देशी-विदेशी शराब निर्माणशालाएं एवं कैंटीन उत्पाद पूरी तरह से बंद रहेंगे. इस दिन, शराब की विक्री…
नई दिल्ली : सीबीएसई ने होली के कारण 15 मार्च की परीक्षा के लिए विशेष व्यवस्था दी है. सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डा. संयम भारद्वाज के अनुसार सीबीएसई को सूचना मिली है कि देश के अधिकांश हिस्सों में होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा. कुछ जगह पर यह 15 मार्च को भी है. इसलिए इसका प्रभाव 15 मार्च तक रह सकता है. ऐसे में कुछ छात्रों को परीक्षा देने में कठिनाई हो सकती है. इसे ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने यह निर्णय लिया है कि जिन छात्रों के लिए 15 मार्च को परीक्षा देना संभव नहीं है,…
रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की अबुआ सरकार अपने वादों को पूरा कर रही है. होली से पहले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत तीन महीने की सम्मान राशि 7500 रुपये एक साथ लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है. यह सम्मान राशि सिर्फ आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि झारखंड की हर बहन और बेटी के सशक्तिकरण और सम्मान का प्रतीक है. रांची जिला में इस याेजना के तहत 3 लाख 08 हजार 280 (308280) लाभुकों के खाते में 7,500 रुपये की सम्मान राशि स्थानांतरित की गयी है. डीबीटी के माध्यम से उपरोक्त सभी लाभुकों के…
चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और कारतूस बरामद किया है. एसपी आशुतोष शेखर ने गुरुवार को बताया कि भाकपा माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सूचना मिली कि टोन्टो थाना क्षेत्र के जंगली, पहाड़ी क्षेत्र में हथियार , गोला-बारूद छुपाकर रखा गया है. सूचना के बाद टोन्टो थाना के वनग्राम, सरजामबुरू, जीम्कीइकीर के आस-पास जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान शुरु किया गया. अभियान के क्रम में सर्च अभियान के दौरान टोन्टो थानान्तर्गत जीम्कीइकीर वन क्षेत्र में एक नक्सल डम्प को…
गुमला. गुमला जिले के कामडारा पुलिस ने गुरुवार को कारोबारियों से लेवी मांगने और जान मारने की धमकी देने वाला पीएलएफआई के सेकेंड इन कमान दुर्गा सिंह उर्फ प्रभाकर सिंह सहित तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों में दुर्गा सिंह, कलेश्वर हजाम और रामकुमार सिंह शामिल है. इनके पास से एक डब्ल बैरल रायफल,एक देशी कट्टा, आठ गोली, तीन पीएलएफआई का पर्चा, एक मोबाईल और एक बाइक बरामद किया गया है. एसपी शंभू सिंह ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पीएलएफआई के दिनेश गोप के गिरफ्तार होने के बाद दुर्गा सिंह संगठन का कमान…
ट्रेन के AC कोच में अपनी पत्नी को मुफ्त यात्रा कराने का प्रयास GRP के कांस्टेबल के लिए मुश्किल बन गया. जब TTE ने उसकी पत्नी से टिकट दिखाने के लिए कहा, तो वह टिकट नहीं दिखा सकी. इसके बाद कांस्टेबल टीटीई के साथ बहस करने लगा, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. घटना नई दिल्ली-सोगरिया एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच बी-वन की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीआरपी नई दिल्ली के कांस्टेबल एमके मीणा अपनी पत्नी को मुफ्त यात्रा करवा रहे थे. जब चेकिंग के दौरान टीटीई ने उनसे टिकट की मांग की, तो कांस्टेबल…
Hindi Language Controversy In Tamil Nadu: तमिल-हिंदी भाषा (Tamil-Hindi) विवाद पर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन (M K Stalin) ने अबतक का सबसे बड़ा चौंकाने और विवादित भरा फैसला लिया है. नई शिक्षा नीति (NEP) और ट्राय लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर केंद्र सरकार से विवाद के बीच तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के बजट से ‘₹’ का सिंबल हटा दिया है. इतना ही नहीं स्टालिन सरकार ने 2025-26 के बजट में पूरे देश में चलने वाले इस सिंबल को ‘ரூ’ सिंबल से रिप्लेस कर दिया है. यह तमिल लिपी का अक्षर ‘रु’ है. स्टालिन के…
Lunar Eclipse on Holika Dahan 2025: 13 मार्च, गुरुवार को होलिका दहन की रात पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है. यह संयोग कुछ विशेष राशियों के लिए अत्यधिक लाभकारी सिद्ध होगा. मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए यह संयोग आर्थिक समृद्धि और करियर में उन्नति लेकर आएगा. धन संबंधी लाभ के साथ-साथ रुके हुए कार्य बनने के योग बन रहे हैं. वृषभ राशि: इस राशि के जातकों को मानसिक शांति प्राप्त होगी और पारिवारिक जीवन में सकारात्मकता आएगी. ग्रहण के दौरान शिवजी की पूजा करना विशेष…
जमशेदपुर. सामाजिक संस्था समर्पण के सदस्यों के द्वारा बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर 5 स्थित छवि विश्वकर्मा के आवास पर होली मिलन समारोह संपन्न हुआ. इस होली मिलन समारोह में सर्वप्रथम समर्पण के सदस्यों ने एक दूसरे के गाल पर रंग गुलाल खेल कर होली मिलन समारोह का शुभारंभ किए. इस मौके पर उपस्थित सदस्यों ने घर पर बनाए हुए अनेकों प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों को ग्रहण भी किए. इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर सारे गिले शिकवे भूल कर आपस में भाईचारे का संबंध बनाने का संकल्प भी लिए. इस मौके पर अतिथि के रूप में उपस्थित पंचायत समिति…
