Author: News Desk

Jamshedpur. शिक्षा मंत्री सह घाटशिला विधायक रामदास सोरेन के छोटे भाई राम सोरेन का निधन हो गया है. वे रिम्स में इलाजरत थे. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपने भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने लिखा कि आज मेरे छोटे भाई राम सोरेन का निधन हो गया. उनका स्नेह, मार्गदर्शन और संगति हमेशा याद आएगी. यह परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं. रामदास सोरेन ने अपने भाई के निधन पर भगवान से प्रार्थना की कि वे उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार…

Read More

Araria. बिहार के अररिया जिले में बुधवार की देर रात पकड़े गये एक अपराधी को ग्रामीणों द्वारा पुलिस दल की गिरफ्त से छुड़ाने के दौरान हुई धक्का-मुक्की में एक अवर सहायक निरीक्षक (एएसआई) बेहोश हो गये और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी. जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि एएसआई की पहचान मुंगेर जिले के निवासी राजीव रंजन (50) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि बिहार मधनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम सहित अन्य आपराधिक मामलों में फरार आरोपी अनमोल यादव…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील के लाइम प्लांट कैंटीन में नया कियोस्क खुला है. अब लाइम प्लांट में कर्मचारियों को काम के बीच में नाश्ता या खाना मिलने में सुविधा होगी. कैंटीन कियोस्क का उदघाटन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने ही किया. इस मौके पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन चैतन्य भानु, चीफ ऑफ एग्लोमरेट्स सुरजीत सिन्हा, चीफ लाइन प्लांट राजेश कुमार, चीफ एचआर मुकेश अग्रवाल, हेड एचआर प्रियंका पांडेय, हेड एचआर स्टील अभिषेक चटर्जी, हेड लाइम प्लांट अभिजीत बोस, हेड इलेक्ट्रिकल अरघो देव, टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष राजीव चौधरी, सहायक सचिव अजय चौधरी, कमेटी मेंबर…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट 18 मार्च को उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें गंभीर अपराधों के आरोपी उम्मीदवारों पर चुनाव लड़ने से रोक लगाने की मांग की गई है. न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ के इस मामले पर सुनवाई करने की उम्मीद है. सितंबर 2022 में शीर्ष अदालत ने अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय की याचिका पर केंद्र और निर्वाचन आयोग (ईसीआई) से जवाब मांगा था. इस याचिका में उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया गया है कि आपराधिक मामलों में जिन लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं, उन्हें चुनाव लड़ने से रोका जाए। याचिका में…

Read More

पंचकूला. 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में हॉकी झारखंड ने रोमांचक मुकाबले में गत विजेता हॉकी हरियाणा को 4-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया. निर्धारित समय तक मैच 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में झारखंड ने जीत दर्ज की. हॉकी झारखंड के लिए प्रमोदनी लकड़ा (44′) ने गोल किया, जबकि हॉकी हरियाणा की कप्तान रानी (42′) ने अपनी टीम के लिए गोल किया. मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. हॉकी हरियाणा ने शुरुआती मिनटों में गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन हॉकी…

Read More

विद्युत आपूर्ति महाप्रबंधक से मिला चेंबर का प्रतिनिधिमंडल रांची. राज्यो के इंडस्ट्रीयल फीडर में बार-बार पावर कट की समस्या को लेकर बुधवार को चेंबर के एनर्जी उप समिति के अध्य‍क्ष एनके पाटोदिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत आपूर्ति के महाप्रबंधक (जीएम) मनमोहन कुमार के साथ वार्ता की. इस मौके पर जीएम ने आश्वस्त किया कि चैंबर की ओर से दी गई सूची पर जहां भी एबी स्विच लगाने की जरूरत होगी, लगाकर पावरकट की समस्या को कम किया जायेगा. उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस के लिए फिक्स टाइम निर्धारित करने तथा उसका प्रकाशन समाचार पत्रों में करने के आग्रह पर…

Read More

रांची. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में बुधवार को नवनियुक्त चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिया. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने 56 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी,38 चिकित्सा पदाधिकारी,11 दंत चिकित्सक,57 ओटी टेक्निशियन को नियुक्ति पत्र दिया. उन्होंने नवनियुक्त चिकित्सकों को बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफ़ी बदलाव देखने को मिलेगा. रिम्स में मरीजों के दबाव को कम करने के लिए बहुत जल्द ही पांच सुपर स्पेशियालिटी…

Read More

आम कैदियों को घटिया तो बड़े अपराधियों और नक्सलियों को क्वालिटी भोजन दिया जाता है  पलामू. पलामू के मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में नक्सलियों और अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलता है. इसका खुलासा जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बुधवार को की गई छापेमारी के दौरान हुआ. दोनों अधिकारियों ने टीम बनाकर सेंट्रल जेल में रेड मारी. इस क्रम में जेल प्रशासन का सहयोगात्मक रवैया नहीं रहा. इस पर प्रशासनिक पदाधिकारी ने नाराजगी जताई है और जेल सुपरिंटेंडेंट भागीरथ करजी से स्पष्टीकरण मांगने एवं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. कुख्यात गैंगस्टर अमन साव की…

Read More

रांची. राज्य में इस वर्ष जिला अदालतों में सुनवाई का समय नहीं बदलेगा. हर वर्ष रांची सिविल कोर्ट सहित झारखंड के सभी जिला न्यायालयों में अप्रैल से मॉर्निंग कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई होती थी लेकिन अब झारखंड हाई कोर्ट ने पत्र जारी कर डे कोर्ट में ही सुनवाई जारी रखने की सूचना बुधवार को जारी कर दी है. डे कोर्ट में अदालत के कामकाज का समय सुबह 10:30 से लेकर शाम के पांच बजे तक निर्धारित किया गया है. पहले करीब दो महीने से ज्यादा समय से मॉर्निग कोर्ट में सुनवाई चलती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

Read More

जमशेदपुर. उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बुधवार को विशिष्ट अनुभाजन एवं आपूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण कर संचालित कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने लंबित संचिकाओं के शीघ्र निष्पादन और कार्यों के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सस्पेंड पीडीएस संचालकों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई करते हुए नियमानुसार लाइसेंस रद्द करने का निर्देश दिया. उन्होंने कर्मियों से आवंटित कार्यों की जानकारी ली और स्वीकृत पदों की तुलना में कर्मचारियों की उपलब्धता पर भी चर्चा की. निरीक्षण के क्रम में लॉग बुक, आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ पंजी, संचिका और उपस्थिति पंजी की जांच कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिये. उन्होंने…

Read More