रांची : देश के पश्चिमी हिस्से से आने वाली गर्म हवाओं और एंटी साइक्लोन के प्रभाव का असर झारखंड में तापमान में वृद्धि के रूप में सामने आया है. रांची और आसपास के इलाकों में भी तापमान 37°C से 38°C के बीच रहने की संभावना है, जिसमें कोल्हान के जिले भी शामिल हैं. मार्च महीने के मध्य में झारखंड में लू चलने की आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग ने इस बारे में बुधवार को अर्ल्ट जारी किया है, जिसमें राज्य के कुछ इलाकों में तापमान में भारी वृद्धि का अनुमान है. मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के…
Author: News Desk
जमशेदपुर : जुगसलाई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार मे टीवी मुक्त भारत का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ. इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, उप मुखिया, वार्ड सदस्य, समाजसेवी सहित स्थानीय लोगों उपस्थित थे. इस प्रशिक्षण शिविर में सर्वप्रथम एसटीएस,एसटीएलएस, टीवी इकाई जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उपस्थित पदाधिकारीयों ने विस्तृत रूप से टीवी के लक्षण एवं बचाव से संबंधित कई सारी बातें बताएं. इसके अलावे प्रोजेक्टर के माध्यम से चित्र दिखाकर टीवी बीमारी से संबंधित सारी बातें को बताएं. सरकार के तरफ से टीवी मरीज को मिलने वाले आर्थिक सहयोग, पोस्टिक आहार…
दरभंगा: बिहार में दरभंगा की की मेयर अंजुम आरा ने नमाज के लिए होली ब्रेक लेने की सलाह देने पर माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि मीडिया ने मेरी बात को बढ़ा-चढ़ाकर बताया है. मेरी कोशिश सिर्फ आपसी सौहार्द को बचाने की कोशिश थी. उन्होंने कहा कि मेरी बात से अगर किसी को तकलीफ हुई है तो वे माफी मांगती हैं. मेयर अंजुम आरा ने कहा कि उनकी ऐसी मंशा नहीं थी. यह उनकी पहली गलती है और इसके लिए वह माफी भी मांगती हैं. दरभंगा की मेयर अंजुम आरा 2023 में जेडीयू में शामिल हुई थीं और बिहार में…
Hyundai Creta : बीते महीने, यानी फरवरी में SUV सेगमेंट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. जहां कुछ गाड़ियों ने जबरदस्त बिक्री दर्ज की, वहीं कुछ पॉपुलर मॉडल पिछली साल की तुलना में पीछे रह गए. टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी की लिस्ट में हुंडई क्रेटा ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित की और सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही. दूसरी ओर महिंद्रा XUV700 और किआ सेल्टॉस जैसी एसयूवी की बिक्री में भी तेजी दिखी. बीते फरवरी 2025 में भारत में महिंद्रा स्कॉर्पियो सीरीज, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, होंडा एलिवेट और टाटा सफारी जैसी एसयूवी की…
नई दिल्ली: होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 1,200 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है. इनमें से उत्तर रेलवे 400 ट्रेन चला रहा है. उत्तर रेलवे ने होली के मौके पर अपनी सेवाओं में उल्लेखनीय वृद्धि की है. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कल दिल्ली क्षेत्र से 20 विशेष ट्रेनें चलाईं गईं. इस पहल का उद्देश्य त्यौहार मनाने के लिए घर जाने वाले यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का सेवा उपलब्ध कराना हैं. देश के पूर्वी राज्यों के लिए होली के त्यौहार पर पहली बार पूर्व-निर्धारित सामान्य अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाई…
चाईबासा: जिला स्वास्थ्य समिति पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के तत्वावधान में बुधवार को सदर अस्पताल चाईबासा परिसर से विश्व ग्लूकोमा सप्ताह (9 मार्च से 15 मार्च 2025 तक) के अवसर पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. इस रैली का उद्देश्य ग्लूकोमा (आंखों की बीमारी) के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना था, ताकि लोग इसके लक्षणों और उपचार के बारे में जान सकें. रैली का उद्घाटन जिले के सिविल सर्जन डॉ. सुशांतो कुमार मांझी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भारती मिंज, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सेलिन सोसन टोपनो और डॉ. सिरिल संदीप सावैयां ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया. इस…
रांची : झारखंड की राजधानी रांची की पुलिस ने बुधवार को बाइक चोरों के गिरोह का खुलासा करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों में सुभाष उरांव, भागीरथ कुमार, संतोष लकड़ा, अमन कुमार और दो नाबालिग शामिल हैं. पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चोरी की चार बाइक बरामद की हैं. पुलिस को गिरोह के बारे में डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा से गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की. इसके बाद छापेमारी के दौरान दो नाबालिगों सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने सभी आरोपियों…
जमशेदपुर: गुरुवार को पूरे देश में होलिका दहन की परंपरा के तहत विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है. इस अवसर पर जमशेदपुर के साकची स्थित आमबगान में मारवाड़ी समाज ने होलिका पूजा का आयोजन किया. पूजा का आरंभ डांडा रोपण से हुआ, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में शंकर सिंघल ने भाग लिया. पूजन कार्य की देखरेख पंडित बसंत जोशी, पुरषोत्तम जोशी, दीपक जोशी और रवि जोशी ने की. जहां एक ओर देशभर में होलिका दहन के लिए लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं मारवाड़ी समाज अपनी विशिष्ट परंपरा का पालन करते हुए इस दिन गोबर के कंडों से होलिका…
रांची: आज झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई, जिसमें कुल 31 प्रस्तावों पर मंजूरी दी गई. यह निर्णय राज्य के प्रशासनिक और विकास कार्यों में महत्वपूर्ण बदलाव और सुधार लाएंगे. कैबिनेट के फैसले राज्य की सरकारी नीतियों और कार्यक्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए उठाए गए अहम कदम हैं. बैठक में उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के तहत तीन कर्मचारियों की सेवा को नियमित करने का फैसला लिया गया. इसके अतिरिक्त, उच्च न्यायालय के विधि पदाधिकारी के शुल्क निर्धारण को भी मंजूरी दी गई, जिससे न्यायिक कार्यों की प्रक्रिया में सुधार होगा. कैबिनेट ने अपर न्यायालय को विशेष न्यायालय का…
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर विधि व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. होली, ईद, रामनवमी, सरहुल जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को देखते हुए उन्होंने सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को आगामी पर्वों के दौरान अपेक्षित निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. विधि-व्यवस्था संधारण के लिए दंडाधिकारी और बलों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था की उपलब्धता और पुलिस बलों के लिए भोजन, आवास, पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. इसके अलावा, जिलों…
