सरायकेला : चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत केंदाआंदा जंगल में भीषण आग लगने से वन्य जीव जंतु पलायन कर रहे हैं. ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर काबू पा लिया, इससे गांव में आग नहीं फैला . गर्मी के दस्तक देते ही जंगल में आग लगाना शुरू हो गया है . नीमडीह थाना क्षेत्र के घुटाडीह जंगल में भी आग लग गया था . दिन में धू-धू करके आग जल रहा था. शाम होते ही आग की लेफ्ट भयावह दिखने लगी . चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी और वनकर्मी ने अबतक कोई संज्ञान नहीं लिया है . आग नहीं लगाने का आग्रह…
Author: News Desk
जमशेदपुर. जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार द्वारा महिला दिवस और होली के अवसर पर अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान बागबेड़ा में महिला समूह की बहनों को समर्पित कार्यक्रम “ललक” का आयोजन किया. सर्वप्रथम जिला पार्षद के साथ साथ आठों पंचायत के महिला जन प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. समूह की बहनों द्वारा”इतनी शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास कमजोर हो ना” गाने द्वारा सभी महिलाओं को प्रेरित किया गया. डॉ कविता परमार ने सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का उद्देश्य बताया कि “ललक” कार्यक्रम के माध्यम से सभी महिलाओं में…
रांची. झारखंड के गढ़वा (Garhwa) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) के पैसे के लिए ससुराल वालों ने अपने बहू की हत्या (Murder) कर दी. महिला ने योजना के तहत मिले पैसे देने से इंकार कर दिया था. इसी वजह से पति ने घरवालों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी फिर हत्या को आत्महत्या का रूप देने उसके शव को पेड़ से लटका दिया. गढ़वा जिला के रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां रहने वाले खुर्शीद अंसारी…
नई दिल्ली. दिल्ली उच्च न्यायालय ने ‘इंडिया’ का नाम ‘भारत’ में बदलने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया है. न्यायालय ने याचिकाकर्ता को गृह मंत्रालय को ज्ञापन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही, उच्च न्यायालय ने गृह मंत्रालय से ज्ञापन पर शीघ्र निर्णय लेने की अपेक्षा की है. केंद्र सरकार के वकील ने यह भी बताया कि याचिकाकर्ता ने गृह मंत्रालय को पक्षकार नहीं बनाया है, जबकि इस प्रकार के मामलों में निर्णय गृह मंत्रालय द्वारा ही लिया जाना चाहिए. याचिका में सरकार से संविधान में संशोधन कर ‘इंडिया’ शब्द के स्थान…
PM Modi Mauritius Visit: PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के मॉरीशस दौरे का आज दूसरा दिन है. आज भारत (India) और मॉरीशस (Mauritius) के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई. दोनों देशा के बीच 8 समझौते हुए. बैठक के बाद दोनों देशो के प्रधानमंत्री ने साझा संबोधन दिया. इस दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम (Navin Ramgoolam) ने कहा भारत मॉरीशस में नया संसद भवन बनवाने में मदद करेगा. इस साझेदारी को ‘एनहैन्स्ड स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा देने का फैसला किया. इस फैसले को पीएम मोदी ने मॉरीशस के लिए ‘लोकतंत्र की जननी’ भारत की ओर से एक उपहार बताया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Maharashtra: मुंबई पुलिस ने 38 दिन के बच्चे को बेचने की प्लानिंग कर रहे 2 महिला समेत 4 किडनैपर्स को गिरफ्तार किया है. गिरोह ने मासूम को गोरेगांव (Goregaon) पूर्व इलाके से बेचने के इरादे से अगवा किया था. पुलिस ने बच्चें सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है. इस दौरान पुलिस ने मुंबई (Mumbai) के 11 हजार ऑटो-रिक्शा की जांच की और इसी वजह से गिरोह के सदस्य पकड़े गए. महाराष्ट्र में बच्चों को अगवा कर बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. मुंबई के गोरेगांव में पुलिस ने 38 दिन के एक बच्चे को…
Jamshedpur. NH 33 में एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कर रहे हैं संवेदक ने अपने काम को सुविधाजनक करने के लिए लगभग 1.5 किलोमीटर लंबा चंद्रावती नगर से लेकर पारडीह तक सारे क्रॉसिंग को बंद कर दिया है, जिससे न केवल प्रतिदिन दुर्घटना घट रही है, बल्कि कई दुकानदार अपनी चलती दुकानों को बंद करके बेरोजगार हो गए हैं. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी तो मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि राजस्थान का संवेदक एचजी इंफ्रास्ट्रक्चर एन एच 33 में एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कर रहा है. अपने काम…
Jamshedpur. सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की बारीडीह भोजपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले संजीव कुमार (24) ने सोमवार की देर रात अपने कमरे में फांसी लगा ली. दरअसल, वह शेयर बाजार में पैसा डूबने से परेशान था. परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात खाना खाकर संजीव अपने कमरे में चला गया. सुबह उसे जगाने के लिए गए तो कमरा अंदर से बंद मिला.पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो संजीव फंदे से लटका मिला. मृतक के बड़े भाई कौशल कुमार ने बताया-संजीव ने चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक किया था और डेढ़ साल चेन्नई में नौकरी की. 2021…
Jamshedpur. होली पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. रेलवे ने फैसला लिया है कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बुधवार को टाटानगर से बक्सर और कटिहार के लिए स्पेशल ट्रेन खुलेगी. रेलवे की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, ट्रेन नंबर 08181 टाटा-कटिहार होली स्पेशल बुधवार दोपहर 1 बजे टाटानगर से खुलेगी और देर रात 2 बजे कटिहार पहुंचेगी. ट्रेन नंबर-08182 कटिहार-टाटा स्पेशल गुरुवार को सुबह 3.50 बजे कटिहार से खुलेगी और शाम 4 बजे टाटानगर पहुंचेगी. यह ट्रेन चांडिल, पुरुलिया, जयचंडी पहाड़ समेत अन्य स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन नंबर-08183 टाटा-बक्सर होली स्पेशल बुधवार को…
Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को कहा कि वह जल्द ही गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले 100 और 200 रुपये के बैंक नोट जारी करेगा. रिजर्व बैंक ने बयान में कहा कि इन नोटों का डिजाइन महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला के 100 और 200 रुपये के बैंक नोटों के समान है. इस बीच, रिजर्व बैंक द्वारा पहले जारी किए जा चुके 100 और 200 रुपये के सभी बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे. मल्होत्रा ने दिसंबर, 2024 में शक्तिकान्त दास की जगह आरबीआई गवर्नर का पद संभाला था.
