Author: News Desk

Washington. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के लिए इस्पात और एल्युमीनियम उत्पादों पर लगाए जाने वाले सीमा शुल्क को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की मंगलवार को घोषणा की. इससे दोनों पड़ोसी देशों के बीच व्यापार युद्ध गहराने के आसार बनते दिख रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि शुल्क वृद्धि का यह फैसला बुधवार से लागू हो जाएगी. उन्होंने कहा कि शुल्क में वृद्धि कनाडा के ओंटारियो प्रांत की सरकार के अमेरिका को बेची जाने वाली बिजली की कीमतें बढ़ाने की प्रतिक्रिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट में कहा कि मैंने…

Read More

Ranchi. झारखंड के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुआ ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए उपयोग में लायी जा रही भूमि पर वाणिज्यिक कर लगाने पर विचार कर रही है. सदन में अपने विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान बिरुआ ने कहा कि कई जमीनों का इस्तेमाल व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है और सरकार निकट भविष्य में ऐसी संपत्तियों पर वाणिज्यिक कर लगाने पर विचार कर रही है. स्थिति का मूल्यांकन करने और तद्नुसार रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए एक समिति गठित की गई है. उन्होंने इस…

Read More

रांची.  अगर आप बिहार में नौकरी कर रहे हैं या किसी काम से गये हैं और होली में अपने घर झारखंड नहीं आ पा रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने जयनगर और रांची के बीच होली स्पेशल ट्रेन चला दी है. आप 13 मार्च को जयनगर, मधुबनी, समस्तीपुर जैसे स्टेशन से इस ट्रेन को पकड़कर 14 मार्च को होली से पहले अपने घर रांची पहुंच सकते हैं. इस ट्रेन का लाभ बोकारो, धनबाद, देवघर के लोगों को भी मिलेगा. 08106 जयनगर-रांची होली स्पेशल ट्रेन 13 मार्च को जयनगर से रवाना होगी. यह ट्रेन गुरुवार 13…

Read More

जमशेदुपर. विधायक सरयू राय के प्रतिनिधियों संग मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने मंगलवार को बैठक की. इसमें सिटी मैनेजर और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में सफाई, कचरा उठाव, स्ट्रीट लाइट और फॉगिंग से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई. उप नगर आयुक्त ने बताया कि कचरा उठाव अब 36 गाड़ियों से होगा, जबकि पहले यह 19 गाड़ियों से हो रहा था. सफाई कर्मियों की कार्य अवधि छह से बढ़ाकर आठ घंटे कर दी गयी है. फॉगिंग मशीनों की संख्या भी तीन से बढ़ाकर पांच कर दी गयी है. स्ट्रीट लाइट और हाइमास्ट लाइट सुधारने के…

Read More

जमशेदपुर. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने नक्शा विचलन के आरोप में खिलाफ सोनारी में चार भवनों को सील किया है. इन सभी भवन मालिकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया था. नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई की गयी. मंगलवार को अक्षेस की टीम सोनारी वेस्ट लेआउट पहुंची. ज्यादातर भवन मालिकों ने ग्राउंड प्लस दो मंजिला इमारत बनाने का नक्शा पारित कराया था, लेकिन चौथे तल्ले की ढलाई के लिए शटरिंग का काम शुरू कर दिया था. टीम ने यहां अवैध निर्माण को सील कर दिया. इसमें सोनारी ए ब्लॉक ई / 464सोनारी वेस्ट न्यू लेआउट, होल्डिंग नंबर…

Read More

PM Modi Mauritius : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मॉरीशस के दो दिन के राजकीय दौरे पर हैं. देर शाम मॉरीशस (Mauritius) के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम (Navin Ramgoolam) ने उन्हें देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा. इसके बाद मॉरीशस के पोर्ट लुईस (Port Louis) में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने भोजपुरी में अपने भाषण की शुरुआत की. PM मोदी ने कहा, मैंने आपके निर्णय (सर्वोच्च सम्मान देने का) को विनम्रता से स्वीकार किया है. यह भारत (India) और मॉरीशस के ऐतिहासिक रिश्तों का सम्मान है. ये 140 करोड़ लोगों का सम्मान है. ”प्रधानमंत्री ने यहां कहा कि…

Read More

जमशेदपुर : टाटा हिताची (पुराना नाम टेल्कान) के यूनियन नेता एसके सिंह मंगलवार को कंपनी से सेवानिवृत्त हो गए. उन्हें टाटा हिताची जमशेदपुर के विक्रय व सेवा विभाग के कार्यालय में भावभीनी विदाई दी गई. टाटा हिताची का शहर से खड़गपुर शिफ्ट होने के बाद वे यहीं पांच साल से कंपनी के सेल्स-सर्विस कार्यालय में कार्यरत थे. यहां कार्यालय हेड कुणाल विक्रम, आदर्श रेड्डी, संजय गांगुली, जावेद अख्तर, संदीप श्रीवास्तव, चितरंजन माझी आदि लोगों की उपस्थिति में उन्हें उपहार व पुष्पगुच्छ प्रदान कर विदाई दी गई. कार्यालय से सीधे उनके टेल्को स्थित आवास पर पहुंचे साथियों ने फुलों का हार…

Read More

Ranchi.झारखंड विधानसभा में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर रंग-अबीर और फूलों की होली खेली. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उत्साह के साथ होली खेली और अपनी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन की ओर फूलों की पंखुड़ियां बिखेर दीं, जिससे वह शरमा गईं और मुस्कुराने लगीं. होली मिलन समारोह के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायक शामिल हुए. कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी सरकार के मंत्रियों समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. इस दौरान सभी नेताओं ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा…

Read More

Ranchi. गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर के बाद यह मुद्दा झारखंड विधानसभा में उठा. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन इससे अलग नजर आये. उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर संदेह खड़ा करते हुए इस एनकाउंटर की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की.भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य में कानून का राज स्थापित करने में सरकार पूरी तरह से विफल है. जब सरकार को जानकारी थी तो इस पर पहले ही रोक लगायी जानी चाहिए थी. डीजीपी का सार्वजनिक रूप से बोलना अपने आप में सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है. अमन साहू का एनकाउंटर संदेह पैदा करता है. असली…

Read More

Chakardharpur. पीएलएफआइ की मदद के लिए घर में विस्फोटक रखने के मामले में मंगलवार को प्रथम जिला व अपर सत्र न्यायाधीश चक्रधरपुर की अदालत ने बंदगांव थाना क्षेत्र के गांडेकदा निवासी निरल टोपनो को दोषी करार दिया. कोर्ट ने दो अलग-अलग धाराओं में 10-10 साल की जेल और एक अन्य धारा में दो वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनायी. वहीं तीनों धाराओं में 23 हजार रुपये जुर्माना लगाया. जुर्माना राशि नहीं भरने पर छह-छह माह की अतिरिक्त सजा होगी. सभी सजा साथ-साथ चलेगी. इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 31 जुलाई, 2024 को बंदगांव थाना प्रभारी को गुप्त…

Read More