Author: News Desk

New Delhi. मोहाली की एक विशेष एनआईए अदालत ने 2019 में आतंकी हमला करने के लिए पंजाब में ड्रोन के जरिए विस्फोटक और हथियारों की तस्करी करने के आरोप में प्रतिबंधित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) से जुड़े छह आतंकवादियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि केजेडएफ के अलावा, दोषियों का संबंध घोषित आतंकवादियों (जर्मनी स्थित गुरमीत सिंह उर्फ बग्गा और पाकिस्तान स्थित रंजीत सिंह उर्फ नीता) से भी है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की विशेष अदालत ने इस मामले में तीन अन्य लोगों को 10 साल के कठोर कारावास की…

Read More

New Delhi. दिल्ली की एक अदालत ने नौकरी के बदले जमीन से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी हेमा यादव को मंगलवार को जमानत दे दी. विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने तेज प्रताप और हेमा के अदालत में पेश होने के बाद उन्हें 50-50 हजार रुपये के जमानती बांड और इतनी ही राशि के मुचलके पर जमानत दे दी. लालू, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती ने व्यक्तिगत पेशी से राहत का अनुरोध करते हुए छूट आवेदन दायर किया था. अधिकारियों ने बताया कि अदालत ने इससे…

Read More

Ranchi. झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मंगलवार को हजारीबाग एसपी के सभा कक्ष में एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की हत्या मामले में चल रहे अनुसंधान की समीक्षा की. इसमें बोकारो जोन के आइजी एस माइकल राज, डीआइजी संजीव कुमार एवं एसपी अरविंद कुमार सिंह शामिल थे. इसके बाद डीजीपी अनुराग गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह अपराध मुक्त झारखंड बनाना चाहते हैं. एनटीपीसी के जवान अधिकारी की हत्या होना बहुत ही दुखद है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. इस तरह की घटना पुलिस के लिए चुनौती है. डीजीएम हत्या मामले में पुलिस…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर की सुंदरनगर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा किया है. पुलिस की टीम ने सूमो चोर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक आरोपी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गिरफ्त में आये आरोपियों में सरायकेला-खरसावां जिले का शौकत अली और आजादनगर का मो अकबर उर्फ छोटू शामिल है. वहीं तीसरा आरोपी रियाज खान (फरार) है, जिसने चोरी की सूमो को कपाली के गौसनगर के तिलंगी तालाब के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा था गिरोह का सरगना कपाली गौसनगर का मो रियाज खान है. वह मोबाइल बंद कर…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत दाईगुट्टू निवासी सुभाष तिवारी के घर में मंगलवार देर शाम अचानक आग लग गयी, जिससे घर के कई कीमती सामान जल कर राख हो गये. घर के पूजाघर में जल रहे दीपक से लगी आग तेजी से फैलती चली गयी. सूचना पाकर पहुंचे अग्निशमन दल ने काफी मशक्कत के बाद काबू पाया. मिली जानकारी के अनुसार दाईगुट्टू निवासी सुभाष तिवारी के घर के पूजा रूम में जल रहे दीये से आग लग गई. आग देखते ही देखते पूजा घर से किचन तक को आगोश में ले लिया. आग तेजी से फैलती देख कर वहां अफरातफरी…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर से सटे कमलपुर थाना क्षेत्र के कुमीर गांव में मंगलवार सुबह सड़क हादसा सामने आया. यहां स्कूल जा रही दो छात्राएं गिट्टी लदे हाइवा की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. कुमीर गांव निवासी मुचीराम महतो की बेटियां शेफाली महतो और नेपाली महतो रोज की तरह साइकिल से स्कूल जा रही थीं. हादसे में दोनों सड़क पर गिर गईं. इस घटना में कमर, सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं. स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों बहनों को कांकीडीह स्थित नर्सिंग होम…

Read More

Jamshedpur. गोलमुरी थाना क्षेत्र में युवती को प्रेम जाल में फंसा कर यौन शोषण करने और ठगी का मामला सामने आया है. युवती पश्चिम बंगाल के आसनसोल की रहने वाली है. मामले में युवती ने गोलमुरी निवासी निखिल कुमार, सूरज कुमार और युवती सुमन कौर के खिलाफ केस दर्ज कराया है. मामला 10 मार्च 2023 से 31 दिसंबर 2024 के बीच की है. जानकारी के अनुसार युवती का निखिल से दोस्ती हुई थी. उसके बाद उन दोनों में प्रेम हो गया. प्रेम होने के बाद दोनों ने संबंध भी बनाया. इस दौरान निखिल पर जमीन खरीदने के नाम पर रुपये…

Read More

जमशेदपुर: भारत के चुनाव आयोग ने चुनावी प्रक्रियाओं को और मजबूत करने के लिए सभी राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है. आयोग ने 30 अप्रैल, 2025 तक सभी राजनीतिक दलों से ईआरओ, डीईओ या सीईओ के स्तर पर किसी भी अनसुलझे मुद्दे पर सुझाव मांगने का आग्रह किया है. आयोग ने पार्टी नेताओं के साथ पारस्परिक रूप से सुविधाजनक समय पर बैठक आयोजित करने की योजना बनाई है. इस संदर्भ में, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने 17 मार्च को अपराह्न 03:00 बजे समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त…

Read More

जमशेदपुर : झारखंड इंटक के संगठन सचिव, टाटा पावर यूनियन के महामंत्री व पूर्वी सिंहभूम कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पिंटू श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड प्रदेश का सचिव (कारपोरेट विंग) मनोनीत किया गया है. रांची में आयोजित प्रदेश महासभा के सम्मान समारोह में पिंटू श्रीवास्तव के नाम की घोषणा की गई. इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर केबी सहाय, वरीय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार समेत कई मुख्य रूप से मौजूद थे. मनोनयन पत्र में कहा गया है कि कायस्थ महासभा के गौरव व सम्मान…

Read More

Adityapur. सरायकेला खरसावां की आदित्यपुर पुलिस ने बड़ी वारदात की योजना को नाकाम कर दिया है. कुख्यात अपराधी छोटू राम को उसके सात सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर न्याय हिरासत में भेज दिया है. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि छोटू राम अपने गुर्गों के साथ आदित्यपुर, धीराजगंज इलाके में एक बड़ी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है. इस सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. उस टीम ने छापेमारी…

Read More