US Stock Market: अमेरिका (America) में एक बार फिर से मंदी (Recession) की आहट सुनाई दी है. अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है. डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की टैरिफ पॉलिसी (Tariff Policy) के अमेरिकी बाजार में डाओ जोन्स (Dow Jones) 890 अंक (2.08%) गिरकर 41,911 के स्तर पर बंद हुआ. नैस्डैक कंपोजिट में 4.00% की गिरावट आई. ये 728 अंक गिरकर 17,468 पर आ गया है. S&P 500 इंडेक्स में 2.70% की गिरावट आई है. S&P 500 अपने 19 फरवरी के रिकॉर्ड उच्च स्तर से 8.6% नीचे बंद हुआ है. तब से इसकी मार्केट वैल्यू में…
Author: News Desk
भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का तेजी से विस्तार हो रहा है, लेकिन इस क्षेत्र में कुशल पेशेवरों की कमी इसकी प्रगति में बाधा बन सकती है. एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, 2027 तक भारत में AI सेक्टर में 23 लाख नौकरियों के अवसर पैदा हो सकते हैं, लेकिन देश में मात्र 12 लाख योग्य उम्मीदवार ही उपलब्ध होंगे. यानी, करीब 10 लाख AI टैलेंट की भारी कमी होगी. AI में बढ़ती मांग, लेकिन टैलेंट की किल्लत ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म Bain & Company की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है कि 2019 से हर साल AI से जुड़ी नौकरियों…
Tech Desk. Apple की अगली बड़ी लॉन्चिंग, iPhone 17 सीरीज, को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नई सीरीज सितंबर 2025 में लॉन्च हो सकती है. इस बार Apple चार नए मॉडल पेश कर सकता है—iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Air, और iPhone 17 Pro Max. लीक जानकारी के आधार पर, इस बार डिजाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. iPhone 17 सीरीज का डिजाइन (नया कैमरा सेटअप और पतला प्रो मॉडल) iPhone 17 का डिज़ाइन iPhone 16 के समान रहने की उम्मीद है, जिसमें USB-C पोर्ट और…
Immigration and Foreigners Bill : गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) आज लोकसभा में इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल 2025 पेश करेंगे. इसका मकसद भारत में अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना है. इसके लागू होने के बाद भारत में अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की होगी. इस बिल के कानून बनने के बाद इमिग्रेशन और विदेशी नागरिकों से जुड़े चार पुराने कानूनों को खत्म कर दिया जाएगा. इस बिल के तहत, इमिग्रेशन अधिकारी के फैसले को अंतिम और बाध्यकारी माना जाएगा. हालांकि पहले भी अधिकारी के…
Share Market Update: अमेरिकी बाजारों में 4% तक की गिरावट के बाद आज, मंगलवार, 11 मार्च को सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स भी −252.56 अंकों की गिरावट के साथ 73,862.61 के नीचे कारोबार कर रहा है. निफ्टी में भी −46.80 अंकों की गिरावट आई है, जो 22,413.50 पर आ गया है. सबसे ज्यादा गिरावट आईटी, मीडिया और मेटल शेयरों में है. निफ्टी आईटी, मीडिया और मेटल इंडेक्स में करीब 1.50% की गिरावट आई है. निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियल्टी, ऑटो और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी करीब 1% की गिरावट आई है. इंडसइंड बैंक का शेयर 10% नीचे है.…
रामगढ़ के पास उसे छुड़ाने के पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में भाग रहा अमन साहू ढेर, एक जवान भी घायल रांची झारखंड के अपराध जगत से बड़ी खबर आ रही है. रांची पुलिस ने गैंगस्टर अमन साहू को एनकाउंटर में मारा गिराया है. मंगलवार को उसे रायपुर से पुलिस रिमांड में रांची लाया जा रहा था. इस दौरान पलामू में पुलिस की गाड़ी की दुर्घटना हो गयी. पुलिस के अनुसार इसका फायदा उठाकर अमन साहू सिपाही की राइफल छीन कर भागने लगा. पुलिस ने उसे रोका तो उसने फायरिंग की. इसके बाद पुलिस की कार्रवाई में वो मारा गया.…
Ranchi. रांची में मंगलवार अहले सुबह भीषण सड़क हादसा सामने आया. यहां स्कार्पियो ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी और इस घटना में तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों में भाजपा नेता बास्को बेसरा के बड़े पुत्र अग्नी बेसरा (25) भी शामिल है. वह रांची में रहकर पढ़ाई कर रहा था..मालूम हो कि पिछले साल कांदरबेड़ा में उनके छोटे पुत्र अनमोल बेसरा की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है. दुर्घटना के समय वाहन में चार लोग सवार थे. हादसे के बाद एक अन्य व्यक्ति भी घटनास्थल…
Bokaro. झारखंड के बोकारो जिले में चिकित्सा की पढ़ाई कर रही 28 वर्षीय छात्रा का शव छात्रावास के उसके कमरे में फंदे से लटका पाया गया. सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) के जनरल हॉस्पिटल में कार्यरत महिला चिकित्सक डॉ. आर्या झा का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया गया है. उनके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसके आधार पर इसे प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला माना जा रहा है. पुलिस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है. 29 वर्षीय डॉ. आर्या झा मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला अंतर्गत गुरुवारा…
Ranchi. राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने सोमवार को कहा कि ज्यादातर अपराधों की साजिशें जेलों के अंदर रची जाती हैं और उसे आपराधिक गिरोहों की मदद से अंजाम दिया जाता है. गुप्ता की यह टिप्पणी ऐसे समय में आयी है जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों ने ‘बिगड़ती कानून व्यवस्था’ को लेकर राज्य विधानसभा में हंगामा किया, जिसके कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका. गुप्ता ने कहा कि संगठित आपराधिक गिरोहों पर नकेल कसने के लिए झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) को लगाया गया है और राज्य भर की जेलों में छापेमारी की जा रही है. उन्होंने राज्य…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले की पुलिस को नक्सलियों की एक और साजिश को नाकाम कर दिया है. सुरक्षाबलों ने कुलापाबुरु के आसपास जंगली पहाड़ी क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने तीन किलो का आइइडी बरामद किया है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता ने आइइडी को नष्ट कर दिया. जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि गुप्त सूचना पर चार मार्च, 2025 से एक विशेष संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है. सोमवार को छोटानागरा और जराइकेला थाना के सीमावर्ती जंगली पहाड़ी क्षेत्र में एक आइइडी बरामद किया गया. फिलहाल, नक्सल विरोधी अभियान जारी है. अभियान में…
