Author: News Desk

Jamshedpur. भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के झारखंड काउंसिल की नयी कमेटी का गठन कर दिया गया है. नयी कमेटी में चेयरमैन टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी को चेयरमैन नियुक्त किया गया. वहीं, वैदेही मोटर्स के डायरेक्टर दिलू पारीख को CII का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है. नयी कमेटी की घोषणा सीआइआइ की जमशेदपुर स्थित बिष्टुपुर होटल अलकोर में आयोजित सम्मेलन के दौरान की गयी. इस दौरान नयी कमेटी के चुनाव को लेकर चर्चा की गयी. सुनील कुमार तिवारी 28 साल से टाटा मोटर्स से जुड़े है. वे पहले टाटा कमिंस, अल्ट्रा टेक सीमेंट, अशोक लीलैंड…

Read More

Koraput. ओडिशा के रायगड़ा जिले में सोमवार को रेलवे लाइन पार कर रही एक एम्बुलेंस मालगाड़ी की चपेट में आ गयी जिससे एम्बुलेंस करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. आधिकारियों ने बताया कि एम्बुलेंस में सवार 10 लोग सुरक्षित बच गए जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. यह घटना कल्याणसिंहपुर प्रखंड के शिकारपाई और भालूमास्का रेलवे स्टेशनों के बीच उस समय घटी जब एम्बुलेंस अनाधिकृत रास्ते से पटरी पार कर रही थी. अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन 60-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. यह एम्बुलेंस एक निजी नेत्र अस्पताल की…

Read More

Ranchi. सिल्ली में किता स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय सोमवार की देर शाम एक हाथी ट्रेन के इंजन से टकरा गया. इससे हाथी की मौत हो गयी. रांची-टाटा मेमू पैसेंजर ट्रेन रांची की ओर से मुरी जा रही थी. दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. क्रेन मंगाकर हाथी को ट्रैक से हटवाया. सिल्ली वनपाल जय प्रकाश साहू ने बताया कि दुर्घटना के बाद हाथी 100 मीटर तक घसीटता चला गया. इस दौरान ट्रेन एक घंटे 40 मिनट रुकी रही. हालांकि किता आसपास गांव के लगभग 100 से अधिक यात्री पैदल ही…

Read More

New Delhi. रेलवे संबंधी स्थायी समिति ने सोमवार को लोकसभा में प्रस्तुत की गई अपनी दूसरी रिपोर्ट में कहा कि रेल मंत्रालय को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चिह्नित 1,337 स्टेशनों के आधुनिकीकरण में तेजी लानी चाहिए तथा नियमित निगरानी के जरिए तय समय सीमा के भीतर इन्हें पूरा करना चाहिए. ‘रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों (2024-25)’ पर समिति की पहली रिपोर्ट (अठारहवीं लोक सभा) में निहित टिप्पणियों और सिफारिशों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर दूसरी रिपोर्ट में, स्थायी समिति ने पाया कि मंत्रालय ने अपनी आय को बढ़ाने के लिए कई पहल की है. जैसे कि…

Read More

Jamshedpur. मानगो के डिमना रेसिडेंसी हाउसिंग सोसाइटी के डुप्लेक्स नंबर डी-22 में आबकारी विभाग के अधिकारियों ने छापामारी कर अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. छापामार दल ने विदेशी शराब तैयार करने व उसको बोतलबंद करने के लिए आवश्यक सारी सामग्रियां बरामद की. जब्त की गई सामग्रियों में स्प्रिट, तैयार शराब, भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों की खाली बोतलें, ढक्कन व बोतल सील करने के लिए कॉर्क, बोतलों पर चिपकाने के लिए विभिन्न ब्रांडों के लेबल, नकली उत्पाद आसंजक, शराब को रंग व फ्लेवर देने में प्रयुक्त कैरेमल एवं 70 पेटियों में रखा मैक्डॉवल, रॉयल स्टैग, स्टर्लिंग रिजर्व,…

Read More

Railway RWF Recruitment 2025: भारतीय रेलवे की रेल व्हील फैक्ट्री (Rail Wheel Factory) ने साल 2025 के लिए अपरेंटिस पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं. यह उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं. इस भर्ती के तहत 190 से ज्यादा पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी तमाम जरूरी जानकारियां यहां चेक करके समय रहते आवेदन कर दें. आवेदन की लास्ट डेट इस वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 1 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.…

Read More

PATNA. सोनपुर रेल मंडल (Sonpur Rail Mandal) ने समस्तीपुर समेत 33 रेलवे स्टेशनों पर जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवक (Ticket Booking Agent) की बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह पहल न केवल बेरोजगार युवाओं को एक नया अवसर देगी, बल्कि यात्रियों को टिकट खरीदने में भी सहूलियत मिलेगी. रेलवे के इस फैसले से मैट्रिक पास युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने का मौका मिलेगा. चयनित अभ्यर्थियों को रेलवे द्वारा अधिकृत किया जाएगा कि वे अपने संबंधित स्टेशनों पर साधारण टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट जारी कर सकें. रेलवे ने समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय, शाहपुर पटोरी, उजियारपुर, मोहिद्दीनगर, पूसा, विद्यापतिनगर,…

Read More

जमशेदपुर. गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के सभाहाल में चुनाव के उपरांत नई कार्य कारिणी के सदस्यों की पहली बैठक यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई . सर्वप्रथम पिछले दिनों अपने से बिछड़े हुए साथियों की याद में मौन धारण कर उनहें श्रद्धांजलि अर्पित की गई . उसके उपरांत यूनियन के कोषाध्यक्ष ने यूनियन के आय व्यय एवं खाताबही का बयोरा बैठक में रखा एवं इस सर्वसम्मति से पास किया गया . इसके उपरान्त यूनियन के महामंत्री ने पिछले दिनों हुए सारे कार्यों का ब्यौरा कार्यकारिणी के बैठक में रखा. कार्यकारिणी मीटिंग में सामने आये अहम मुद्दों में…

Read More

जमशेदपुर : डिमना लेक की तरफ जाने वाली रास्ते में आज शाम को कार और टेंपो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. घटना के समय दोनों वाहन खाई में गिर गए. घटना में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है. घटना के बाद स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने सभी घायलों को ईलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया है. दोनों वाहनों के बारे में बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में थी. इस कारण से दोनों ने अपना नियंत्रण खो बैठा और सीधी टक्कर हो गई. जबतक दोनों वाहन चालकों को कुछ समझ में आता उसके पहले…

Read More

आदित्यपुर.  बाल विकास परियोजना एवं मानसी प्रोजेक्ट के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को आईसीडीएस कार्यालय सौ से भी अधिक गर्भवती माताओं की गोद भराई तथा 6 माह कंप्लीट करने वाले बच्चों को अन्नप्राशन संस्कार किए गया. कार्यक्रम में गम्हरिया बाल विकास परियोजना पदाधिकारी दुर्गेश नंदिनी तथा मानसिक प्रोजेक्ट के कर्मचारी शामिल रहे. इस दौरान बाल विकास परियोजना पदाधिकारी दुर्गेश नंदिनी ने कहा कि यह कार्यक्रम आंगनबाड़ी स्तर पर होती है. इस बार आईसीडीएस कार्यालय परिसर में भव्य तरीके से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मानसी प्रोजेक्ट के कर्मचारी भी शामिल रहें. मानसी प्रोजेक्ट के…

Read More