Author: News Desk

Chandil.चांडिल थाना क्षेत्र के शहरबेड़ा मोड़ के पास सोमवार की सुबह सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दूसका गंभीर है. मृतक संतोष कुमार सिंह बोकारो सेक्टर 4 का रहने वाला था. बाइक चालक संतोष कुमार सिंह ने हेलमेट नहीं पहना था. ऐसे में सड़क दुर्घटना होने पर उसका सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं बाइक में पीछे बैठे युवक ने हेलमेट पहना था, इसलिए उसे हल्की चोटें आयीं. दोनों युवक रांची से किसी पार्टी में शामिल होकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान यह…

Read More

Sasaram बिहार पुलिस द्वारा हाल ही में चलाए गए मानव तस्करी निरोधक अभियान में 42 लड़कियों समेत कुल 45 बच्चों को बचाया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. रोहतास जिले (सासाराम) के पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह ‘ऑपरेशन नटराज’ के तहत जिले में कई स्थानों पर छापेमारी की गई थी. उन्होंने कहा, ‘‘एक गैर सरकारी संगठन ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) अनिल कुमार जैन को सूचना दी थी कि नाबालिगों को, जिनमें से अधिकतर राज्य के बाहर से हैं, कई तथाकथित ऑर्केस्ट्रा पार्टियों द्वारा काम पर रखा जा रहा है, जो…

Read More

Ranchi. झारखंड में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने सोमवार को विधानसभा में राज्य में ‘बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर हंगामा किया. इस मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने नारेबाजी की और विधानसभा अध्यक्ष के आसन के निकट आ गए. विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने सदन में कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था चरमरा गई है…रांची में एक कोयला व्यापारी को गोली मार दी गई, फिर एक साधु समेत दो लोगों की हत्या कर दी गई. रविवार को एनटीपीसी के एक अधिकारी की भी हत्या कर दी गई. हंगामे के बीच…

Read More

Ranchi. सोमवार को विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर को औद्योगिक शहर घोषित करने के राज्य सरकार के फैसले पर सवाल उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम नगर नगर निकाय अधिनियम का उल्लंघन है. महतो ने विपक्षी सदस्यों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग का आग्रह किया, जिसके बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ. इससे पहले झारखंड में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने सोमवार को विधानसभा में राज्य में ‘बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर हंगामा किया. इस मुद्दे पर चर्चा…

Read More

Garhwa, झारखंड के गढ़वा में पटाखे की एक दुकान में आग लगने से उसकी चपेट में आकर तीन बच्चों समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के बताया कि यह घटना रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना बाजार में घटी. गढ़वा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक पांडे ने बताया, ‘‘यहां पटाखे की एक दुकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है. इस बीच, मुख्यमंत्री हेमंत…

Read More

आरा. शहर के तनिष्क शोरूम में सोमवार की सुबह अपराधियों ने धावा बोलकर 2 करोड़ से अधिक की ज्वेलरी व नकदी लूट ली. इसे बिहार की अब तक की सबसे बड़ी लूट बताया जा रहा है. अनुमान है कि लूट का यह आंकड़ा 5 करोड़ तक जा सकता है. मालूम हो कि सात माह पूर्व अपराधियों ने इसी तरह की घटना को बिहार के ही पूर्णिया में 26 जुलाई को अंजाम दिया था. तब तनिष्क शोरूम दो से तीन करोड़ की ज्वेलरी लूट ली गयी थी. बताया जाता है कि सुबह साढ़े 10 बजे अपराधियों ने शोरूम के दोनों फ्लोर…

Read More

रांची. टोरी-चंदवा मार्ग पर टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर रोड ओवरब्रिज (ROB) निर्माण के लिए किसानों ने जमीन समाधि सत्याग्रह शुरू किया है. कामता पंचायत समिति सदस्य अयूब खान के नेतृत्व में सत्याग्रह में शामिल किसानों ने विरोधस्वरुप अपने आधे शरीर को जमीन में गड्ढा खोदकर गाड़ लिया है. किसानों ने कहा कि वे आरओबी निर्माण के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का ध्यान आकर्षित कराना चाहते हैं. टोरी में ओवरब्रिज निर्माण के लिए 3 अप्रैल 2021 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऑनलाइन शिलान्यास किया था. लेकिन…

Read More

नई दिल्ली.  शनिवार, 15 फरवरी, 2025 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के मामले में जो जानकारी सामने आयी है उससे यह स्पष्ट होता है कि अगर सूचना पर संज्ञान लिया जाता तो भगदड़ जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित ही नहीं हुई होती. उत्तर रेलवे, दिल्ली मंडल के कमर्शियल विभाग ने एक कंट्रोल मैसेज के जरिए ऑपरेटिंग विभाग से तीन अनारक्षित गाड़ियाँ 17.00 बजे, 19.00 बजे और 21.00 बजे नई दिल्ली स्टेशन से प्रयागराज के लिए चलाए जाने की मांग की थी. इसके लिए डिमांड कमर्शियल कंट्रोल मैसेज नं. 958/cc/DLI/2025 Sr.DCM/Chg दिल्ली द्वारा 15 फरवरी, 2025 को सुबह 09.50 बजे…

Read More

रांची. ठेकेदारों से लेवी वसूलने की योजना बना रहे प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआईइ के 05 सक्रिय नक्सलियों को पुलिस ने शनिवार को कर्रा थाना क्षेत्र के रोन्हे जंगल से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने एक देसी कारबाईन, मैग्जीन ,एक जिंदा गोली, पीएलएफआई के छह पर्चे, चार बाइक, पांच मोबाइल फोन और एक बैग बरामद किया है. पकड़े गये नक्सलियों में रांची जिले के इटकी थाना क्षेत्र के तरगड़ी गांव निवासी पवन कुमार उर्फ पवन महतो (26), करमा बारला (38), रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के इटमा मोड़ कुजू निवासी सेंटू सिंह (20), पतरातू के…

Read More

Lalit Modi News: एक कहावत है- ना घर के, ना घाट के… कुछ ऐसा ही हाल अभी आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी का है. भारत के भगोड़े ने भारत का पासपोर्ट सरेंडर कर एक छोटे से देश वानुआतु (Vanuatu) की नागरिकता ले ली थी. हालांकि उसकी कारस्तानी, जब वानुआतु पीएम (Vanuatu PM) जोथम नापत को लगी तो उन्होंने नागरिकता आयोग को ललित मोदी का पासपोर्ट तुरंत रद्द करने का आदेश दिया है. इसी के साथ ही मोदी का वानुआतु में बसने का सपना चकनाचूर होकर रह गया. वनुआतु के दैनिक अखबार वनुआतु डेली पोस्ट ने अपने फेसबुक पोस्ट में…

Read More