Author: News Desk

जमशेदपुर. साइबर अपराध के जाल को पूरी तरह तोड़ने में पुलिस विफल रही है. एक बार फिर शहर के एक डॉक्टर को डिजिटल आरेस्ट का डर दिखाकर साइबर अपराधियों ने 13.24 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया. शहर में डिजिटल आरेस्ट का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी साईबार अपराधी ऐसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है. दिलचस्प बात यह है कि साईबर आरेस्ट के मामले में अधिकांश बार संभ्रांत वर्ग को ही निशाना बनाया जाता है, जिनके बैंक खातों और प्रोपर्टी की जानकारी पहले से अपराधियों को होती है. ऐसे में पद और…

Read More

Ahmadabad. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुजरात के विकास में योगदान देने के लिए मिथिलांचल और बिहार के लोगों की रविवार को सराहना की और कहा कि इस क्षेत्र का प्राचीन काल से ही लोकतंत्र और दर्शन को सशक्त बनाने का इतिहास रहा है. यहां ‘शाश्वत मिथिला महोत्सव 2025’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने यह भी वादा किया कि सीता माता का भव्य मंदिर बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि जब मैं लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार गया था, तो मैंने कहा था कि राम मंदिर बन गया है, अब सीता माता का भव्य मंदिर बनाने की बारी है.…

Read More

Ahmadabad. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गांधीनगर में 316.82 करोड़ रुपये के ‘पैरा हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ की आधारशिला रखी और 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत के संकल्प को दोहराया. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के करीब स्थित सरदार पटेल खेल परिसर में 10 बड़े स्टेडियम बनाए जाएंगे. शाह ने कहा, ‘‘भारत ने इन 10 परिसरों में 2036 ओलंपिक खेल आयोजित करने का संकल्प लिया है. गुजरात ने ओलंपिक की तैयारी पहले ही शुरू कर दी है. शाह ने कहा कि ‘पैरा हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ गुजरात के पैरा एथलीटों को विश्व स्तरीय ट्रेनिंग प्रदान…

Read More

Hazaribag. हजारीबाग जिले में एनटीपीसी के एक अधिकारी की हत्या के मामले में दो और लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि एनटीपीसी के ‘केरेडारी कोल माइंस’ में उप महाप्रबंधक (डिस्पैच) के पद पर तैनात कुमार गौरव (40) की हत्या के सिलसिले में अब तक कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के आधार पर गिरफ्तारियां की जाएंगी. पुलिस ने बताया कि…

Read More

Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को चयनित 51,389 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे. इन शिक्षकों की भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-3) के तीसरे चरण के तहत की गई है. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि तीन चरणों में भर्ती किए गए 2,68,548 शिक्षकों के अलावा, 42,918 अभ्यार्थियों ने प्रधानाध्यापकों की परीक्षा उत्तीर्ण की है और उन्हें अगले महीने नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे. उन्होंने कहा कि इसके अलावा पूर्व में पहले पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों द्वारा नियुक्त 2,53,961 शिक्षकों ने भी सरकारी…

Read More

Jamshedpur. झारखंड में कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा सोमवार को होगी. परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी हो गयी है. सभी जिलों को जरूरी दिशा-निर्देश भेज दिये गये हैं. कक्षा नौवीं की बोर्ड परीक्षा 11 व 12 मार्च को होगी. कक्षा आठवीं की परीक्षा में 5,18,002 व कक्षा नौवीं की बोर्ड परीक्षा में 4,67,849 परीक्षार्थी शामिल होंगे. कक्षा आठवीं व नौवीं के आंतरिक मूल्यांकन का प्राप्तांक 18 से 30 मार्च तक ऑनलाइन अपलोड होगा. स्कूल जैक के वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से अपलोड कर सकेंगे.

Read More

Saraikela. सरायकेला थाना अंतर्गत बांकसाही गांव के समीप रविवार को रेल लाइन से युवक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान खरसावां के दिशसाई निवासी बृजकिशोर मंडल के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया. परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जतायी है. जानकारी के अनुसार, बृजकिशोर मंडल रामकृष्ण फॉर्जिंग कंपनी में काम करता था. रविवार की दोपहर ड्यूटी समाप्त कर वह बाइक से घर के लिए निकला था. घटना स्थल पर मृतक की बाइक भी मिली है. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या…

Read More

Nagarkurnul . तेलंगाना में ‘श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल’ (एसएलबीसी) की आंशिक रूप से ध्वस्त सुरंग में फंसे आठ लोगों को निकालने के लिए दो सप्ताह से प्रयासरत बचाव दलों ने रविवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि शव को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया. इससे पहले, राज्य सरकार ने बचाव अभियान में केरल पुलिस के श्वान दस्तों को भी शामिल किया था और बचाव कर्मियों ने उन स्थानों पर खुदाई की जहां श्वान दस्तों ने मानव मौजूदगी का पता लगाया था. इन कुत्तों को लापता लोगों…

Read More

Newyork. कैलिफोर्निया में एक प्रमुख हिंदू मंदिर की दीवारों पर अज्ञात व्यक्तियों ने भारत विरोधी नारे लिखकर इसे विरूपित कर दिया. अमेरिका में हिंदू समुदाय के पवित्र स्थलों को निशाना बनाने की यह एक और घटना है. बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) ने कहा कि सैन बर्नार्डिनो काउंटी के चीनो हिल्स शहर में स्थित उसके श्री स्वामीनारायण मंदिर को अपवित्र किया गया. चीनो हिल्स लॉस एंजिलिस काउंटी की सीमा पर है. ‘बीएपीएस पब्लिक अफेयर्स’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक और मंदिर अपवित्र किया गया. इस बार यह घटना कैलिफोर्निया में चीनो हिल्स में…

Read More

Dumka. झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने एक सनसनीखेज बयान दिया है. दुमका परिसदन में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हमें यह फीडबैक मिला है कि काफी संख्या में ऐसे कांग्रेसी हैं, जो भाजपा के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. खास बात इसमें यह भी है कि इसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता स्तर के लोग भी शामिल हैं. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा कि वर्तमान में मैं पूरे झारखंड का दौरा कर रहा हूं. इस दौरान कांग्रेसियों…

Read More