Ranchi. जेल में बंद झारखंड कैडर के आइएएस अधिकारी छवि रंजन के विरुद्ध इडी ने राज्य सरकार से अभियोजन स्वीकृति की मांग की है. इडी के पत्र के बाद कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग से अभियोजन स्वीकृति की मांग करने का प्रस्ताव दिया है.उम्मीद की जा रही है कि अगले सप्ताह राज्य सरकार द्वारा छवि रंजन के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति दे दी जायेगी. मालूम हो कि रांची के डीसी रहे 2011 बैच के आइएएस अधिकारी छवि रंजन को इडी ने बरियातू रोड स्थित सेना की कब्जेवाली 4.55 एकड़ जमीन के अवैध खरीद-बिक्री के…
Author: News Desk
Chennai. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ियों का कभी न हार मानने का जज़्बा साफ दिखा. चेन्नईयन एफसी के खिलाफ 5-2 की हार के बावजूद,मैन ऑफ स्टील ने अपने आक्रामक खेल का शानदार प्रदर्शन किया और अब 29 मार्च को होने वाले अहम प्लेऑफ मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं. जमशेदपुर एफसी ने मैच की शुरुआत दमदार अंदाज में की. 18वें मिनट में रेई ताचीकावा ने बॉक्स के बाहर से शानदार दाएं पैर की किक लगाकर गेंद को गोलपोस्ट के निचले दाएं कोने में डाल दिया. इस गोल ने न केवल टीम को…
Dubai/ New Delhi. मोर्चे से अगुवाई करने वाले कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले के कमाल और स्पिनरों के धमाल के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की . इस मैच से पहले रोहित के संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन उन्होंने अपने चिर परिचित फॉर्म में लौटकर आलोचकों के मुंह बंद कर दिये . उनकी कप्तानी में यह टी20 विश्व कप 2024 के बाद भारत ने दूसरा आईसीसी खिताब जीता . भारत ने टूर्नामेंट में एक भी मैच गंवाये बिना 2002 और 2013 के बाद तीसरी बार…
Samsung Galaxy: सैमसंग ने हाल ही में अपनी Galaxy S25 सीरीज लॉन्च की है. अगर आपका बजट सीमित है और आप फिर भी एक फ्लैगशिप फोन खरीदना चाहते हैं, तो पिछले साल के Galaxy S24 सीरीज के स्मार्टफोन अब किफायती दामों पर उपलब्ध हैं. Amazon पर Galaxy S24 और S24 Plus की कीमतों में कटौती की गई है और दिलचस्प बात यह है कि दोनों फोन लगभग समान कीमत पर बिक रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि कौन-सा फोन ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है? आइए जानते हैं. Galaxy S24 और S24 Plus की नई कीमतें Samsung Galaxy S24 (Marble…
Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड में विधि व्यवस्था की गिरती स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से मांग की है कि वह विदेश में बैठकर झारखंड में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे अपराधियों पर नकेल कसे. प्रतुल ने रविवार को कहा कि हाल के दिनों में झारखंड के छह-सात जिले, जहां कोयला का प्रोडक्शन और ट्रांसपोर्टेशन होता है. वहां अपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है. लेवी और एक्सटॉर्शन के चलते विदेश में बैठे अपराधी झारखंड में अपने गुर्गों से घटनाओं को अंजाम देकर दहशत पैदा करते हैं. हजारीबाग में दो वर्ष…
हजारीबाग : NTPC के वरीय पदाधिकारी कुमार गौरव हत्याकांड के बाद से कोयला का एक भी रैक बाहर नहीं भेजा गया है. मिली जानकारी के अनुसार बानादाग कोल स्लाइडिंग में भी कर्मी और पदाधिकारी नहीं दिख रहे हैं. इस हत्याकांड के बाद से एनटीपीसी में काम करने वाले लोगों में दहशत का माहौल है. वारदात के बाद से पूरे परिसर के साथ-साथ कोल साइडिंग में सन्नाटा पसरा है. साथ ही बानादाग कोल्ड साइडिंग पूरी तरह से बंद है. वहीं पुलिस द्वारा बानादाग आने जाने वाले लोगों पर विशेष रूप से नजर रखी जा रही है. बता दें कि हजारीबाग से लगभग…
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 9 मार्च को आवेदन सुधार विंडो खोल दी है. जिन विद्यार्थियों ने NEET के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, उनके लिए यह एक महत्वपूर्ण सूचना है. आज 9 मार्च को, NTA ने उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है. यह सुधार विंडो 11 मार्च रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी. उम्मीदवार NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने डिटेल्स को वेरिफाई करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक सुधार कर लें. इसके बाद किसी…
पटना : पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित अथमलगोला थाना अंतर्गत बख्तियारपुर मोकामा फोरलेन पर चंदा गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसमें बेगूसराय से पटना जा रहे एक डॉक्टर की मृत्यु हो गई. यह हादसा तीन कार के आपस में टक्कर से हुआ, जिसमें डॉक्टर की कार भी शामिल थी. मृतक डॉक्टर का नाम बालमुकुंद झा (48 वर्षीय) बताया जा रहा है, जबकि उनके ड्राइवर संतोष कुमार को एयरबैग खुलने के कारण हल्की चोटें आईं है. मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर बालमुकुंद झा बेगूसराय स्थित सरोजनी हेल्थ एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल के चाइल्ड स्पेशलिस्ट थे. हादसे के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल…
जमशेदपुर: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के मिलन समारोह में अबीर-गुलाल की होली धूमधाम से मनाई गई. सिदगोड़ा स्थित भास्कर भवन के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में भोजपुरी फाग गीतों पर संगीतकार राजकुमार और उनके समूह के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं. होली के इन गीतों पर उपस्थित सभी लोग झूमते हुए थिरकने लगे. कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में हुआ. इस कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े अतिथियों को गुलाल लगाकर और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया. सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और अबीर लगाकर…
जमशेदपुर. बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में 9 मार्च की संध्या विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जमशेदपुर महानगर की बैठक में रामोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया. आयोजन हिंदू नववर्ष, 30 मार्च से 12 अप्रैल तक, पूरे शहर के विभिन्न मंदिरों, अखाड़ों और धार्मिक स्थलों पर मनाया जाएगा. इस आयोजन के माध्यम से प्रभू श्रीराम के गौरवमय आदर्शों और उनकी जीवन गाथाओं को सनातन समाज के बीच पुनः जीवंत किया जाएगा, जिससे हिंदू समाज की श्रीराम के प्रति आस्था और भक्ति और भी मजबूत हो सके. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस आयोजन के जरिए हिंदू समाज में…
