Author: News Desk

जमशेदपुर: बसंत उत्सव समिति के तत्वावधान में रविवार को एग्रिको पोस्ट ऑफिस मैदान में बसंत उत्सव का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन टीनप्लेट इवनिंग क्लब के अध्यक्ष सौरज्योति डे, समाजसेवी अल्पना भट्टाचार्य, बंगाल क्लब के उपाध्यक्ष पार्थ सारथी सेन, सिविक एसोसिएशन के अध्यक्ष बिस्वनाथ सरकार और बसंत उत्सव समिति के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया. अतिथियों ने अपने संबोधन में विश्वकवि रवींद्रनाथ ठाकुर द्वारा शांतिनिकेतन में शुरू किए गए इस बसंत उत्सव की महत्ता को साझा किया. उन्होंने कहा कि यह उत्सव प्रकृति के प्रति प्रेम और सौंदर्य को दर्शाता है. समिति के महासचिव स्वपन राय ने…

Read More

चाईबाया. पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड में तसर बगला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गए. घायलों में डीपीएस के उलिहातु गांव के सुरे केराई, चुम्बरु केराई, महिला मसला हेस्सा और एक 10 वर्षीय बच्चा शामिल थे. ये सभी मांघे परव मनाकर अपने गांव लौट रहे थे. स्थानीय लोगों ने घायलों को नोवामुंडी स्थित टाटा मेन अस्पताल पहुंचाया. कामगार कांग्रेस के प्रखंड उपाध्यक्ष बादल बेहरा ने प्रशासन और एंबुलेंस की व्यवस्था में मदद की. अस्पताल में चिकित्सकों ने गंभीर रूप…

Read More

Bokaro.रांची में बर्ड फ्लू के कारण 5,500 पक्षियों के वध के लगभग एक माह बाद बोकारो जिले में इस संक्रमण के मामले सामने आए हैं. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि इस संक्रमण की आधिकारिक पुष्टि सात मार्च को हुई जब केंद्र ने झारखंड के मुख्य सचिव को एक पत्र जारी किया. बोकारो के सेक्टर-12 में एक सरकारी कुक्कुट केन्द्र में इस संक्रमण का पता लगा है जहां पहले ही लगभग 250 पक्षियों की मौत हो चुकी है. पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय द्वारा राज्य को बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के…

Read More

New Delhi.उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने विनिर्माण इकाइयों से औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) की नई श्रृंखला के लिए अप्रैल, 2022 से अपने मासिक उत्पादन के आंकड़े देने को कहा है. विभाग हितधारकों की जरूरतों के अनुरूप देश में औद्योगिक विकास के लिए नीतियां और रणनीतियां तैयार करता है.डीपीआईआईटी ने एक पत्र में कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए औद्योगिक वृद्धि की निगरानी जरूरी है. इसके लिए विभाग ने इकाइयों से औद्योगिक उत्पादन पर प्राथमिक जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग मांगा है. इसमें कहा गया, ‘‘आपसे अनुरोध है कि आप अप्रैल, 2022 से नवीनतम महीने…

Read More

Latehar. लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के गोवा गांव में शनिवार रात एक व्यक्ति को बकरी चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला. दरअसल, मारपीट की घटना में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान सलीम खान के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश का निवासी था और वर्तमान में एक ईंट भट्ठा में काम करता था. सलीम खान शराब के नशे में था और बकरी लेकर भाग रहा था. बकरी की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जाग गए और उन्होंने उसे पकड़कर जमकर…

Read More

New Delhi. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार देर रात यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया. सूत्रों ने यह जानकारी दी. धनखड़ (73) को देर रात करीब दो बजे अस्पताल ले जाया गया. उपराष्ट्रपति को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में ‘क्रिटिकल केयर यूनिट’ (सीसीयू) में भर्ती कराया गया. इस संबंध में एक सूत्र ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है. डॉक्टरों का एक समूह उनकी स्थिति पर नजर रख रहा…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने रविवार को तीन किलो का एक IED बरामद किया है. IED की बरामदगी टोन्टो थाना क्षेत्र के जीम्कीइकीर के आस-पास जंगली और पहाड़ी क्षेत्र से हुआ है. सुरक्षाबलों को टारगेट करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में IED लगाया गया था. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. दरअसल, नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ जिला पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है. इस अभियान के तहत बदगांव थाना क्षेत्र के वन क्षेत्र में लगभग सात एकड़ भूमि पर फैली अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया. एसपी आशुतोष शेखर ने रविवार को बताया कि जिले में अफीम की अवैध खेती पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस अभियान के तहत ट्रैक्टर की मदद से लगभग सात एकड़ भूमि पर लगी अफीम की खेती को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया. साथ ही, पुलिस द्वारा ग्रामीणों को अफीम की खेती न करने…

Read More

Jamshedpur.मानगो बाजार में पूजा दुकान में चोरी की घटना सामने आयी है. दुकान के मालिक अशोक कुमार को इसकी जानकारी रविवार सुबह तब हुई जब वे अपनी दुकान खोलने पहुंचे. दुकान का ताला टूटा हुआ देखकर वे हैरान रह गए. दुकान मालिक के अनुसार, होली के मद्देनजर सामान खरीदने के लिए उन्होंने दुकान में नकद रखा था. चोरी हुए पैसों में उनके 3 लाख रुपए थे, जबकि बगल की शंकर आयुर्वेद दुकान के 1.5 लाख रुपए उनके पास रखे थे. कुल मिलाकर 4.5 लाख रुपए तक की चोरी हुई है. फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर इलेक्ट्रिक लोको शेड के पास बड़ा हादसा सामने आया है. यहां रेल लाइन पर एक युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गयी है. रविवार सुबह लोगों ने युवक का शव पटरी पर देखा. सूचना पर टाटानगर रेल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. रेल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. शव की पहचान महाराष्ट्र के अहमदनगर शहर का रहने वाला शाहनवाज शेख के रूप में की गयी है. वह ट्रक पर खलासी था. ट्रक पर उसका दोस्त भी मौजूद है. उसने बताया कि शाहनवाज शनिवार को रात को तकरीबन आठ बजे ट्रक से गायब…

Read More