Author: News Desk

Ranchi. राज्य में रोज घट रही आपराधिक घटनाएं। दनादन गोलियां चलाते बेखौफ अपराधी. इसकी बानगी देखिए…हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. यहां जिला मुख्यालय तो छोड़ दीजिए राजधानी रांची में दिनदहाड़े सड़क पर गोली मारी जा रही है. कोयला व्यवसायी विपिन मिश्रा को बरियातू में मारी गई गोली इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है. उससे ठीक एक दिन पहले रांची के चान्हो में भी मंदिर के पुजारी की हत्या हुई थी. इन सब सिलसिलेवार हमलों के लिए विपक्ष प्रदेश सरकार और पुलिस की लचर कार्यशैली को जिम्मेदार मान रहा है. भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष…

Read More

जमशेदपुर : 8 मार्च शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 2,49,799 मामलों का निष्पादन किया गया. इस दौरान 6 करोड़ 9 लाख 96 हजार 453 रूपये की वसूली भी हुई. लोक अदालत में दो मामले में अहम आये. इसमें वाहन दुर्घटना के बीमा क्लेम के रूप में पीड़ित पक्ष को 16 लाख 34 हजार का चेक दिया गया जबकि शादी के बाद हुए विवाद में अलग रहने वाले पति-पत्नी ने फिर से एक-दूसरे के संग जीने की राह बनायी. जमशेदपुर सिविल कोर्ट में मामलों के निष्पादन के लिए 12 बेंच एवं घाटशिला अनुमंडल कोर्ट में तीन बेंच का…

Read More

जमशेदपुर. झारखंड के शहरों के एयर क्वालिटी इंडेक्स(AQI) की ताजा रिपोर्ट कहीं राहत देने वाली तो कहीं चिंता बढ़ाने वाली है. जमशेदपुर की वायु में प्रदूषण का स्तर बढ़ा है. वहीं, रांची के AQI के आकड़ा में कमी दर्ज हुआ है. जबकि धनबाद का आंकड़ा स्थिर है. रांची और जमशेदपुर का आंकड़ा बराबर रहा. एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार शनिवार को रांची और जमशेदपुर में प्रदूषण का स्तर सबसे ऊपर रहा. दोनों जगहों पर AQI का आंकड़ा 153-153 और धनबाद का 124 दर्ज किया गया. जो सामान्य से ऊपर है. ऐसे में घरों से बाहर मास्क का इस्तेमाल करना जरूरी है.…

Read More

अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर रोजगार सह मार्गदर्शन मेले के उद्घाटन में मंत्री श्रवण ने की घोषणा  पटना.  वर्ष 2025 तक हमारी सरकार 12 लाख लोगों को नौकरी और 34 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराएगी. यह बात मंत्री श्रवण कुमार ने फतुहा हाइस्कूल में शनिवार को अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर जीविका द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेले के उद्घाटन के दौरान कही. इससे पूर्व मेले का उद्घाटन मंत्री श्रवण कुमार, पूर्व एमएलसी बाल्मीकि सिंह, प्रखंड प्रमुख रजनीश कुमार, प्रखंड उपप्रमुख संतोष कुमार, बीडीओ सुनील कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया. श्रवण कुमार ने कहा कि जीविका दीदियां सरकार…

Read More

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और चेन्नइयन एफसी के बीच रविवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा. जेएफसी की टीम इस मुकाबले को जीतकर सीजन की रिकॉर्ड 13वीं जीत हासिल रना चाहेगी. प्लेऑफ के लिए क्वालिफाइ कर चुकी जमशेदपुर की टीम अगर इस मैच में मात्र एक अंक अर्जित कर लेती है तो, जमशेदपुर के फुटबॉल प्रेमियों को निश्चित रूप से जेआरडी में एक और सुपर लीग का मैच देखने को मिलेगा. जेएफसी 23 मैचों में 38 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है. मरीना माचंस 23 मुकाबलों में 24 अंकों…

Read More

जमशेदपुर. मानगो नगर निगम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. नगर निगम में कार्यरत सभी महिला कर्मियों व स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने केक कटिंग कर महिला दिवस मनाया. इस दौरान सांकेतिक रूप से मुख्यमंत्री श्रमिक योजना की महिला लाभुक गीता मुंडा, पीएम स्व निधि योजना के महिला लाभुक जयवंती तिर्की, डेएनयुएलएम के लाभुक कविता शेट्टी, पूर्णिमा गोप, कांति देवी को सहायक नगर आयुक्त अरविंद प्रसाद अग्रवाल और आकिब जावेद ने महिलाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं से महिलाएं लाभान्वित होकर सशक्त हो…

Read More

जमशेदपुर. टाटा स्टील फाउंडेशन (अर्बन सर्विसेज) की ओर से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गरमनाला स्थित टाटा स्टील सिक्यूरिटी ट्रेनिंग सेंटर में इंटर सेंटर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें 12 कम्युनिटी सेंटर की कुल 317 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में रिचा सिंह (हेड मिल्स, टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट) व विशिष्ठ अतिथि के रूप में ओम प्रकाश शर्मा (कमेटी मेंबर, टाटा वर्कर्स यूनियन), केशव कुमार रंजन (हेड सीएसआर), विधान मरांडी, नवीन चंद्र दास मौजूद थे. प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में नामदा सेंटर की आस्था टोपनो विजेता, टुइलाडुंगरी की…

Read More

जमशेदपुर. मोहन आहूजा स्टेडियम में चल रही अस्मिता वीमेन बैडमिंटन लीग के दूसरे दिन कई शानदार मुकाबले खेले गये. अंडर-19 बालिका वर्ग के पांचवें राउंड में जमशेदपुर की सारा शर्मा ने लातेहार की अनु सृष्टि उरांव को 15-10, 15-01 से हराया. पांचवें राउंड के अन्य मुकाबले में खूंटी की शबनम आइंड व देवघर की सृष्टि सुमन ने जीत हासिल की. अंडर-19 पांचवें राउंड में जमशेदपुर की वैभवी ने भी जीत हासिल की. वहीं, अंडर-17 वर्ग के पांचवें राउंड के मैच में रितिका कुमारी ने गिरिशा सरकार को हराया. अंडर-17 वर्ग के अन्य मैच में अनुष्का कच्छप व रांची की अनन्या…

Read More

जमशेदपुर.  जमशेदपुर में पहली बार एक ऐसा काव्य सम्मेलन होने जा रहा है जहां हिंदी के साथ भोजपुरी में कविता की प्रस्तुति होगी. जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज में रविवार को शाम 4 बजे से “पलाश” भावों के रंग और शब्दों की महक के साथ कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इस कवि सम्मेलन में शहर की प्रसिद्ध कवित्री ज्योत्सना अस्थाना, निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी, कवि डॉ लक्ष्मण प्रसाद, कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी और युवा कवि वरुण प्रभात अपनी कविता से फिजा को रंगीन बनाएंगे. इस कवि सम्मेलन में जहां शहर के प्रसिद्ध और वरीय कवि अपनी कविता से समा बांधेगे वहीं बाल…

Read More

जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के शर्मा लाइन निवासी संगीता सिंह साइबर ठगी की शिकार हों गई. ठगों ने उनके खाते से 25 हजार रुपए ठगी कर ली. इस संबंध में उलीडीह थाने में मोबाइल नंबर 8472875367 और 8002433658 के धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. जानकारी के अनुसार संगीता सिंह ने ऑनलाइन पार्सल मंगाया था. ऑनलाइन पेमेट के लिए उन्होंने गूगल से संबंधित वेबसाइट का हेल्पलाइन नंबर सर्च किया. गूगल में 8002433758 नंबर मिला. इसमें कॉल करने पर पहले किसी ने फोन नहीं उठाया इसके बाद 8472875367 नंबर से कॉल आया. फोन करने वाले ने खुद को कंपनी का कर्मी…

Read More