Mangluru. ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को मंगलुरु से मस्कट जाने वाली उड़ान समेत दुनियाभर में 14 उड़ानें चालक दल की केवल महिला सदस्यों के साथ संचालित कीं. विमानन कंपनी ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी. कंपनी ने बताया कि मंगलुरु से एअर इंडिया एक्सप्रेस की इस विशेष उड़ान का संचालन कैप्टन रिचा चौहान और कैप्टन यास्मीन भूटिया ने किया. इस उड़ान के चालक दल की अन्य सदस्यों में अश्वथी उन्नीकृष्णन, एच एन सिंचना, लोबो अनीशा और पायल सिंह शामिल थीं. विमानन कंपनी ने बताया कि उसने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर…
Author: News Desk
Ranchi. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को रांची-टोरी पैसेंजर ट्रेन का संचालन पूरी तरह से महिला चालक दल ने किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि टीम में लोको-पायलट, सहायक लोको-पायलट, ट्रेन प्रबंधक, तीन टिकट निरीक्षक और रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) की चार कर्मी शामिल थीं. उन्होंने बताया कि यह पहल दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) के रांची मंडल द्वारा की गई थी. ट्रेन प्रबंधक अनुपमा लाकड़ा ने कहा कि मुझे भारतीय रेलवे का हिस्सा होने पर गर्व है. महिलाएं कोई भी काम करने में सक्षम हैं, उन्हें बस अवसर की जरूरत है. महिलाएं हर क्षेत्र…
Patna. बिहार में सार्वजनिक स्थानों पर ‘दोहरे अर्थ वाले’ भोजपुरी गाने बजाने वालों पर कार्रवाई करने का आदेश देते हुए पुलिस ने बताया कि यह एक ‘ज्वलंत सामाजिक समस्या’ है, जो महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालने के साथ-साथ बच्चों की मानसिकता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है. राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक परिपत्र में कहा गया कि सार्वजनिक समारोहों, बसों, ट्रकों और ऑटो-रिक्शा में इन गीतों को बजाने वाले लोगों पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. शुक्रवार को जारी किया गया यह परिपत्र सभी महानिरीक्षकों (आईजी), उप महानिरीक्षकों (डीआईजी) और…
New Delhi. वेदांता ने शनिवार को कहा कि वह 2030 तक 30 प्रतिशत महिला प्रतिनिधित्व हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. वेदांता में 28 प्रतिशत महिलाएं निर्णय लेने वाली भूमिकाओं में हैं. यह देश की धातु और खनन कंपनियों में सबसे अधिक है. एक बयान में कहा गया है कि वेदांता अपने साथ योग्य महिलाओं को जोड़कर प्रतिभा की कमी को पूरा कर रही है. वेदांता के टिकाऊ लक्ष्यों के अनुरूप, कंपनी ने अपने कार्यबल को समर्थन देने के लिए प्रगतिशील जन नीतियों को लागू किया है. इनमें समृद्ध नौकरी सामग्री, लक्षित भर्ती, मार्गदर्शन कार्यक्रम, उच्च वृद्धि…
Mumbai वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि जीएसटी दरें और कम होंगी. उन्होंने कहा कि कर दरों और स्लैब को युक्तिसंगत बनाने का काम लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि राजस्व तटस्थ दर (आरएनआर) एक जुलाई, 2017 को जीएसटी की शुरुआत के समय 15.8 प्रतिशत से घटकर 2023 में 11.4 प्रतिशत हो गई है. मंत्री ने कहा कि यह और भी कम होगी. सीतारमण की अध्यक्षता में उनके राज्य समकक्षों की जीएसटी परिषद ने सितंबर 2021 में दरों को युक्तिसंगत बनाने और स्लैब में बदलाव का सुझाव देने के लिए मंत्रियों के समूह…
Jamshedpur.कदमा के संताल जाहेरथान में शनिवार को बाहा बोंगा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन शामिल हुए. सीएम ने कहा कि बाहा पर्व आदिवासी समाज द्वारा प्रकृति और देवी-देवताओं के प्रति कृतज्ञता जताने का पर्व है. आदिवासी समाज के प्रत्येक गांव में स्थित जाहेरथान इस समुदाय की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक है. आदिवासी समाज की स्वशासन व्यवस्था सदियों से स्थापित रही है. आदिवासी समाज आदिकाल से इस धरती पर निवास करता आया है और उसकी सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं बहुत समृद्ध रही हैं. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के परगना बाबा,…
Jamshedpur. टाटा स्टील यूआइएसएल की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया. कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विजेताओं को सम्मानित किया गया. इस समारोह में टाटा स्टील यूआइएसएल के मैनेजिंग डायरेक्टर रितुराज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, साथ ही जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय भी मौजूद रहे. उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को और प्रेरणादायक बना दिया. टाटा स्टील यूआइएसएल की पब्लिक हेल्थ सर्विसेज टीम ने शहर को साफ रखने में अपना समर्पण और मेहनत दिखाने वाली सफाई कर्मचारी महिलाओं को सम्मानित करने के लिए…
Jamshedpur. टाटा स्टील ने 7 सितंबर 2023 को 23 महिलाओं को टाटा स्टील फायर सर्विसेज में शामिल किया था. देश के इस्पात उद्योग में ऐसा पहली बार हुआ था, जब एक पूरी टीम महिला फायरफाइटर्स की बनी. ‘फ्लेम्स ऑफ चेंज’ नामक पहल ने लैंगिक समानता की दिशा में बड़े बदलाव की नींव रख दी. इस कार्यक्रम के लिए चयनित महिला प्रशिक्षु न केवल सामाजिक पृष्ठभूमि के लिहाज से विविध हैं, बल्कि उनके पेशेवर और शैक्षिक अनुभव भी अलग-अलग हैं. फायरफाइटिंग को हमेशा से एक पुरुष प्रधान पेशा माना जाता रहा है. यहां पुरुषों का वर्चस्व रहा है. लेकिन अब यह…
Rajnagar. हाता-चाईबासा मार्ग पर तेलाई गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिससे चालक अर्जुन गोप व खलासी राकेश गोप गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को इलाज के लिए राजनगर सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. चालक व खलासी राजनगर के रहने वाले थे. घटना शुक्रवार की देर रात की है. मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो (मालवाहक) चालक राजनगर का पोटका निवासी अर्जुन गोप व खलासी राजनगर के लोधा निवासी राकेश गोप चाईबासा से आ रहे थे. जैसे ही तेलाई गांव मोड़ के पास पहुंचे तो…
Hazaribag. हजारीबाग जिले में शनिवार को मोटरसाइकिल सवार दो बंदूकधारियों ने राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के 42 वर्षीय एक अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी. हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि एनटीपीसी की केरेडारी कोयला खदान परियोजना में उपमहाप्रबंधक (डिस्पैच) के पद पर तैनात कुमार गौरव की हत्या के सिलसिले में पूछताछ के लिए छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे कटकमदाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतह मोड़ के पास बंदूकधारियों ने गौरव की कार रोकी और उन पर गोलियां चला दीं. उन्होंने…
