Ranchi. पश्चिमी सिंहभूम में दो, राज्य में सात नये और नक्सली चिह्नित किये गये हैं. इनकी गिरफ्तारी के लिए इनाम की राशि घोषणा करने से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर पुलिस मुख्यालय के माध्यम से गृह विभाग भेजा गया था. इसके आधार पर गृह विभाग ने सातों नक्सलियों और उग्रवादियों पर पांच लाख रुपये से लेकर एक लाख रुपये इनाम की घोषणा कर दी है. जिन पर इनाम की घोषणा की गयी है, उसमें पहला नाम सचिन बेग उर्फ युजियन का है. वह गुमला जिला के गुरदरी थाना क्षेत्र स्थित अंबोकारा का रहने वाला है. वह जेजेएमपी संगठन में सबजोनल कमांडर…
Author: News Desk
Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में रांची से टाटा आ रही बस ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पहले चांडिल अनुमंडल अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलों में अमृत सिंह मुंडा, ठाकुर सिंह और बुधराम महतो शामिल हैं, जो बाइक से चांडिल की ओर जा रहे थे. तभी उमारटोली के पास अचानक तेज रफ्तार से आ रही बस ने उन्हें पीछे से टक्कर…
Chaibasa. चाईबासा में अपराधियों का दुस्साहस फिर सामने आया है. सदर थाना क्षेत्र के चाईबासा बस स्टैंड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में बेखौफ अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर दिनदहाड़े 1.50 लाख रुपये लूट लिए और आराम से चलते बने. घटना से इलाके में सनसनी है. बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के पास बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की है. अपराधियों ने CSP संचालक तरूण कुमार विश्वकर्मा से हथियार का भय दिखाकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए. घटना के बाद इलाके में…
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में रेलवे ने पहली बार पूरी तरह से महिला चालक दल के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया है. 8 मार्च को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से शिरडी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22223) को पहली बार पूरी तरह महिला चालक दल द्वारा संचालित किया गया. इस ट्रेन में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, टिकट निरीक्षक (टीसी) और ट्रेन होस्टेस सभी महिलाएं हैं. भारतीय रेलवे इससे पहले भी महिला दिवस पर गुड्स का संचालन महिलाओं से करा चुकी है.…
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गुजरात के नवसारी जिले में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में कहा कि मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति हूं क्योंकि मेरे पास करोड़ों माताओं और बहनों का आशीर्वाद है. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज इस दिन, गर्व से कह सकता हूं कि मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति हूं. जब मैं कहता हूं कि मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति हूं, तो कई लोगों के कान खड़े हो जाएंगे. आज पूरी ट्रॉल सेना मैदान में उतर जाएगी, लेकिन मैं फिर भी दोहराऊंगा कि मैं दुनिया का…
कोलकाता . पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं. रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई है. विमान को दुर्घटनास्थल से हटाने के प्रयास जारी हैं. भारतीय वायुसेना ने विमान को मौके से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार इस दुर्घटना से हवाई अड्डे के क्षेत्र में कुछ बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है. रक्षा मंत्रालय…
Hazaribag. अपराधियों ने हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत फतह में NTPC के पदाधिकारी को गोली मारकर हत्या कर दी. एनटीपीसी कोल परियोजना के केरेडारी में डिस्पैच डिपार्टमेंट के डीजीएम पद पर कार्यरत गौरव कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. उनकी हत्या उस वक्त की गई जब वे हजारीबाग अपने आवास से ऑफिस जा रहे थे. वे ऑफिस की स्कॉर्पियो में सवार थे. गाड़ी में उनके अतिरिक्त दो और लोग मौजूद थे. उनकी गाड़ी हजारीबाग के फतहा चौक के पास जैसे ही पहुंची बाइक सवार अपराधियों ने गाड़ी ओवरटेक कर उन्हें गोली मार दी. अपराधी घटना…
Barabanki. अयोध्या से दिल्ली जा रही अयोध्या एक्सप्रेस में शुक्रवार देर शाम बम होने की धमकी मिली जिसके बाद यहां ट्रेन को रोककर उसकी गहन तलाशी ली गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.पुलिस ने बताया कि दो घंटे तक गहन तलाशी अभियान चलाए जाने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया. उसने बताया कि दिल्ली जा रही अयोध्या एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14205) में बम होने की धमकी शुक्रवार देर शाम फोन के जरिए मिली जिसके बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं. उसने बताया कि फोन कॉल करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि ट्रेन…
New Delhi. भारतीय रेलवे ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महिला कर्मियों को ‘मिर्च स्प्रे’ के रूप में एक और हथियार मुहैया कराने का फैसला किया है. शुक्रवार को एक सरकारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई. रेल मंत्रालय के अनुसार, यह गैर-घातक किन्तु प्रभावी उपकरण महिला आरपीएफ कर्मियों को चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने में मदद करेगा. विज्ञप्ति में कहा गया कि यह कदम उठाया महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है. यह कदम यह दिखाता है कि भारतीय रेलवे महिला समानता और सुरक्षा के मामलों में गंभीर है और अपनी सेवाओं में महिलाओं को…
Bhuvneshwar. ओडिशा में पुरी जिला प्रशासन ने ‘मटन’ करी में गोवंश का मांस (बीफ) मिलाए जाने के आरोप के बाद सत्यबाड़ी में एक लोकप्रिय भोजनालय को बंद करा दिया. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.’जया होटल’ नामक यह होटल यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच अपने मटन व्यंजनों के लिए लोकप्रिय था. हालांकि, शिकायतें सामने आईं कि यहां मटन के रूप में बीफ परोसा जा रहा था. साथ ही दावा किया गया कि पकाने से पहले मटन में बीफ की चर्बी भी मिलाई जाती थी. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब एक व्यक्ति ने एक…
