Author: News Desk

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को विधानसभा को बताया कि होली तक ‘मइयां सम्मान योजना’ के तहत राशि लाभार्थियों के खातों में पहुंच जाएगी. लाभार्थियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें जनवरी से राशि नहीं मिली है.विधानसभा में बजट अनुदान पर बहस के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक मंगल कालिंदी ने सरकार से पूछा कि योजना के तहत लाभार्थियों को राशि कब दी जाएगी. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, हमें उम्मीद है कि होली से पहले लाभार्थियों के खातों में राशि जमा हो जाएगी. उन्होंने कहा, “कुछ गड़बड़ियां थीं, जिससे भुगतान में देरी…

Read More

Jamshedpur. होली पर बिहार जाने वालों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है. रेगुलर ट्रेनों में लोगों को वेटिंग टिकट का सामना करना पड़ रहा था, जिससे लेाग परेशान थे. अब रेलवे ने होली को लेकर टाटानगर से कटिहार के बीच 08181/08182 टाटानगर-कटिहार-टाटानगर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. इससे बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. यह ट्रेन दक्षिण पूर्व रेलवे के चांडिल, पुरुलिया व जॉयचंडी पहाड़ में रुकेगी. यह ट्रेन 12 मार्च दोपहर 1 बजे टाटानगर से खुलेगी. रात 2 बजे कटिहार पहुंचेगी. वापसी में 13 मार्च सुबह 3.50 बजे कटिहार से खुलेगी. उसी शाम…

Read More

Chaibasa.चाईबासा डीसी कुलदीप चौधरी लौह अयस्क खदान से निकलने वाले लाल पानी, मिट्टी व कंकड़ से जामकुंडिया गांव की कृषि योग्य भूमि के बंजर होने के मामले में सेल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें जामकुंडिया गांव के रैयत भी शामिल हुए. डीसी ने सेल के पदाधिकारियों को खदान से निकलने वाले लाल पानी, मिट्टी एवं डस्ट का प्रवाह खेतों व जलस्रोतों में नहीं करने का निर्देश दिया. वहीं जिला कृषि पदाधिकारी को प्रभावित रैयत की जमीन एवं आसपास के खेतों की मिट्टी का जांच करवाते हुए सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया.

Read More

Chaibasa.चाईबासा के बड़ीबाजार में तेज रफ्तार यात्री बस ने एक बार फिर सड़क किनारे एक व्यक्ति को रौंद दिया, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पिछले साल भर में यात्री बसों की वजह से कई हादसे हो चुके हैं. मृतक की पहचान पुलहातु के जफीर कुरैशी के रूप में की गयी है. घटना शुक्रवार सुबह 8.00 बजे की है. स्थानीय लोगों ने घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कर बस को जब्त कर लिया. चालक को…

Read More

Mumbai. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को महिला उद्यमियों के लिए कम ब्याज दर के साथ बिना गारंटी वाले ऋण की पेशकश की.एसबीआई ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ‘अस्मिता’ नाम से उत्पाद पेश किया. इसका मकसद महिलाओं को कम ब्याज दर वाले वित्तपोषण विकल्प देना है. एसबीआई के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने कहा कि नई पेशकश से महिलाओं के नेतृत्व वाली सूक्ष्म, लघु और मध्यम इकाइयों को जल्दी और आसानी से कर्ज मिलेगा. बैंक के प्रबंध निदेशक विनय टोंस ने नई पेशकश को तकनीकी नवाचार और सामाजिक समानता का प्रतीक बताया. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक…

Read More

Jamshedpur. पोटका थाना क्षेत्र के लोवाडीह के जंगल में शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की. छापामारी के दौरान टीम ने वहां चल रही छह अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त किया. इसके अलावा 210 लीटर चुलाई शराब और 16 हजार किलो जावा महुआ को नष्ट किया. हालांकि छापेमारी के दौरान शराब भट्ठी संचालक या उसका कोई भी आदमी पकड़ा नहीं गया. उत्पाद विभाग के अनुसार शराब भट्ठी संचालक का पता लगाकर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

Read More

Jamshedpur.बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में शुक्रवार को जोहार ट्रस्ट और आदिवासी हो समाज महासभा पूर्वी सिंहभूम द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय मागे महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कई राज्यों से आये आदिवासी कलाकारों ने मांदर और नगाड़ों की थाप पर नृत्य प्रस्तुत किया. महोत्सव में इस बार स्टॉल लगाये गये हैं, जहां आदिवासी व्यंजन, परिधान, पुस्तकेंजैसी विविध वस्तुएं प्रदर्शित की गयी हैं. महोत्सव में आदिवासी पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉलों पर खासा उत्साह देखा गया. महोत्सव में पहुंचे लोगों ने जहां सांस्कृतिक झलकियों का आनंद लिया, वहीं पारंपरिक पकवानों का स्वाद भी चखा. पूरे आयोजन स्थल पर संस्कृति, स्वाद और…

Read More

Ranchi.उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार होली से पहले झारखंड के मौसम में परिवर्तन की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. जिससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम शुष्क रहेगा लेकिन आसमान में बादल छाएं रहेंगे. जिससे ठंड महसूस होगी. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है. मौसम शुष्क रहेगा. सुबह और शाम में…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में कहा कि सड़क पर हड़िया-दारू बेचना आदिवासी संस्कृति के लिए सही नहीं है. सीएम शुक्रवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के सवाल का जवाब दे रहे थे. बाबूलाल ने कहा कि आदिवासी-समुदाय के लोग देवी-देवताओं को हड़िया-दारू चढ़ाते हैं, लेकिन हड़िया-दारू सड़क के किनारे बिकता है. आदिवासी संस्कृति में हड़िया-दारू सड़क के किनारे बेचना ठीक नहीं है. इस पर कब तक अंकुश लगेगा. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो पूजा-पाठ में उपयोग होता है, वह बाजार में आ गया है. पूरे देश के आदिवासी बहुल क्षेत्र में यह देखने को…

Read More

Chakardharpur. आद्रा स्टेशन पर रेल लाइन पर काम किये जाने के कारण ब्लॉक की वजह से 10 से 16 मार्च तक कई ट्रेनों को रद्द व कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट किया है. रद्द की गयी ट्रेनों में आद्रा-मिदनापुर-आद्रा (68090-68089) मेमू पैसेंजर 10 से 16 मार्च तक रद्द रहेगी. आसनसोल-आद्रा-आसनसोल (68046-68045) मेमू पैसेंजर 10 से 16 मार्च तक रद्द रहेगी. आसनसोल-पारसनाथ-आसनसोल (63594-63593) मेमू पैसेजर 10 मार्च को रद्द रहेगी. झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस 10 से 13 मार्च तक रद्द रहेगी. वर्दमान -हटिया-वर्दमान मेमू एक्सप्रेस 10 से 13 व 15 मार्च तक रद्द रहेगी. इसके अलावा चार ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया…

Read More