Ranchi.झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से महिला विधायकों की मुलाकात हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी महिला मंत्रियों और विधायकों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड विधानसभा में महिला जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति न केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि यह नारी शक्ति को बल देने का कार्य भी करती है. उन्होंने बताया कि सत्ता पक्ष और विपक्ष की महिला विधायक सदन में महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की आवाज उठाती हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, आधी आबादी की भागीदारी से ही किसी भी समाज, राज्य और…
Author: News Desk
इंटर टीम और इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 2024-25 फाइनल जमशेदपुर. टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स अन्तर डिवीजन टूर्नामेंट में सफारी रॉयल्स और प्राइमा चैलेंजर के बीच मुकाबला हुआ. इसमें सफारी रॉयल्स 30 रन से मैच में विजय हुआ और स्कूल टीम में विवेक विद्यालय ने विद्या भारती चिन्मया विद्यालय 66 से विजय हुआ. दोनो टीमों ने अपनी-अपनी श्रेणियों में क्रिकेट फाइनल मैच जीता. इंटर टीम और इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 2024-25 का समापन 7 मार्च , 2025 टेल्को क्रिकेट ग्राउंड में हुआ. टूर्नामेंट का आयोजन टाटा मोटर्स खेल विभाग के तत्वावधान में किया गया था. यह टूर्नामेंट , 2025 तक आयोजित किया…
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव हेतु रांची में जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित रांची. प्रदेश के लगभग 80% सदस्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले जिला अध्यक्षों ने संगठन हित में एकमत से रांची के सुरेश चंद्र अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष उम्मीदवार के रूप में समर्थन दिया. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष (सत्र 2025-27) का चुनाव आगामी 13 अप्रैल 2025 को होने वाला है, जिसके नामांकन भरने की अंतिम तिथि 10 मार्च एवं नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 मार्च है. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन झारखंड में बसे मारवाड़ियों की एक सशक्त आवाज़ है और झारखंड के 23…
जमशेदपुर. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार पर्व-त्योहार के मद्देनजर अवैध शराब बिक्रताओं के विरूद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पोटका थाना क्षेत्र के ग्राम लोवाडीह में छापेमारी अभियान चलाते हुए जंगल क्षेत्र में नदी किनारे चल रही अवैध चुलाई शराब की कुल छह (06) भट्ठियों को ध्वस्त किया गया . इन अवैध शराब की भट्ठियों से कुल 210 लीटर अवैध चुलाई शराब तथा शराब बनाने हेतु जावा महुआ कुल 16,000 किलोग्राम बरामद किया गया. अवैध चुलाई शराब के विनिर्माण में सलिप्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज करते हुए अग्रेत्तर विधिक कार्रवाई…
Jamshedpur. केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन का इंतजार कर रहे अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है. केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके मुताबिक कक्षा 1 एवं बाल वाटिका में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 मार्च सुबह 10 बजे से शुरू होंगे जो 21 मार्च रात 10 बजे तक चलेंगे. कक्षा 1 और बाल वाटिका में आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 मार्च को रात 10 बजे तक रखी गई है. आइए जानते हैं कि केवी में एडमिशन का पूरा प्रोसेस और गाइडलाइन क्या हैं. केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जारी नोटिफिकेशन…
नारायणपुर, सात मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 40 लाख रुपए के इनामी 11 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में सात महिला भी शामिल हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर पुलिस, भारत तिब्बत सीमा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के प्रयासों से जिले में 11 नक्सलियों सन्नू उर्फ मंगेश (38), संतु उर्फ बदरू वड़दा (35), जनिला उर्फ जलको कोर्राम (36), सुक्की मंडावी (25), शांति कोवाची (20), मासे उर्फ क्रांति (20), सरिता उसेण्डी (19), मंगती (25), देवा राम उर्फ…
पटना, सात मार्च (भाषा) बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्षी महिला सदस्यों के बीच उस समय नोकझोंक हुई, जब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की एमएलसी (विधान परिषद सदस्य) उर्मिला ठाकुर ने अपने इलाके में लड़कियों के लिए पर्याप्त संख्या में स्कूल न होने का मुद्दा उठाया. उर्मिला ने सदन में पूछे गए एक सवाल पर राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की ओर से दिए जवाब पर असंतोष जाहिर किया. उन्होंने बेगूसराय जिले का उदाहरण दिया और कहा कि वहां “कई गांवों में लड़कियां शिक्षा से वंचित हैं, क्योंकि सबसे नजदीकी स्कूल तक पहुंचने के…
रांची. झारखंड भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में रांची के हालिया दोहरे हत्याकांड का मामला उठाया और आरोप लगाया कि झारखंड में साधु भी सुरक्षित नहीं हैं. सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया कि अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. रांची के चान्हो प्रखंड स्थित आनंद मार्ग आश्रम में बुधवार रात कुछ हमलावरों ने साधु मुकेश शाह और राजेंद्र यादव नामक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. हटिया विधायक ने कहा कि हमलावर आश्रम में घुसे और दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी. जायसवाल ने कहा, ‘‘यह महज लूट का मामला नहीं हो…
सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन जमशेदपुर : शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन सिदगोड़ा टाउन हॉल में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान मौजूद थे. इसके अलावा जिला परिषद सदस्य, जिला के सभी पंचायतों के मुखिया शामिल हुए. डीईओ मनोज कुमार, डीएसई आशीष पांडेय आदि भी मौजूद थे. मौके पर बेहतर कार्य करने वाले मुखिया को जिला परिषद अध्यक्ष की ओर से सम्मानित भी किया गया. जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के संपूर्ण…
जमशेदपुर. उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा आगामी पर्व-त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है . इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर ने जुगसलाई स्थित छप्पनभोग एवं न्यू गणगौर मिठाई के विनिर्माण इकाई का निरीक्षण किया और गुलाब जामुन, बेसन गजक, कलाकंद और पतीसा रोल के मिठाईयों का नमूना संग्रहण किया. उन्होने बताया कि लिए गए सैंपल को जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम भेजा जायेगा. उक्त खाद्य नमूना में यदि मिलावट की पुष्टि होती हैं तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधि सम्मत करवाई की जाएगी. साथ…
