पूर्व पीए देवाशीष घोष ने हमला किया, घटना सरायढेला थाना क्षेत्र में घटी. वो शादी समारोह में शामिल होने गई थीं Dhanbad. भाजपा नेता और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन के पर गोली चलाने की कोशिश की गयी है. उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष के द्वारा यह फायरिंग की कोशिश की गयी है. घटना सरायढेला थाना क्षेत्र में घटी. वो शादी समारोह में शामिल होने गई थीं. बता दें कि सीता सोरेन पर उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष ने पिस्टल से फायरिंग करने की कोशिश की. गनीमत यह रही कि वो ऐसा कुछ कर पाते इससे पहले…
Author: News Desk
New Delhi. रेलवे देश की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत ट्रेन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. यह जल्द ही आपकी यात्राओं को सुखद बनायेगा. नई दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही पटरी पर दौड़ाने की तैयारी है. रेलवे इसे होली के आसपास लॉन्च करने की योजना बना रहा है,. नई दिल्ली से पटना के बीच चलने वाली यह सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन महज 12 घंटे से भी कम समय में करीब 1000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा पर रुकेगी. रेलवे बोर्ड जल्द ही…
Hazaribag. हजारीबाग जिले की एक अदालत ने प्रतिबंधित संगठन झारखंड प्रस्तुति समिति (जेपीसी) के दो सदस्यों को नक्सली गतिविधियों में संलिप्तता को लेकर बृहस्पतिवार को सात-सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत प्रसाद की अदालत ने प्रकाश कुमार और बबलू यादव को शस्त्र अधिनियम, 1959 के तहत दोषी पाया. अदालत ने दोनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. अदालत ने कहा कि जुर्माना नहीं भरने पर दोनों को एक-एक साल और सलाखों के पीछे गुजारना होगा.
Newyork. अमेरिका की शीर्ष अदालत ने मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने के अनुरोध वाली याचिका खारिज कर दी. राणा (64) वर्तमान में लॉस एंजिलिस के ‘मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर’ में बंद है। उसने अमेरिका के शीर्ष अदालत के ‘एसोसिएट जस्टिस’ और नौवें सर्किट के सर्किट जस्टिस के समक्ष रोक लगाने की आपात अर्जी दायर की थी. शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर छह मार्च 2025 को जारी एक नोट में कहा गया है,‘अर्जी… न्यायाधीश (एलेना) कगन द्वारा अस्वीकार की गई. यह अर्जी अमेरिका की शीर्ष अदालत की एसोसिएट जस्टिस एलेना कगन के समक्ष पेश…
जमशेदपुर. वंदेभारत ट्रेन पर करीब एक माह पहले पत्थर फेंकने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. टाटानगर आरपीएफ की ओर से वंदेभारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी से गिरफ्तार किया. पकड़ा गया युवक शुभम सरदार है. उससे जब आरपीएफ ने पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह घर में परिवार से झगड़ा कर निकला था और पास से ही ट्रेन हार्न बजाते हुए जा रही थी. पहले से ही चिड़चिड़ा मन के कारण हमने पत्थर उठाया और वंदे भारत पर फेंक दिया, जिससे ट्रेन का कांच फूट गया. उसने…
बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में दर्ज 14 साल पुराने चोरी और बरामदगी के मामले में एडीजे-4 कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में आरोपी अरविंद्र श्रीवास्तव को गुरुवार को बरी कर दिया. हालांकि, अरविंद्र श्रीवास्तव वर्तमान में जेल में बंद हैं. मामले की शुरुआत पांच फरवरी 2011 को हुई थी, जब बिष्टुपुर थाना में चोरी की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने मामले की जांच कर 31 मार्च 2011 को अरविंद्र श्रीवास्तव के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी. मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करने…
Jharkhand News : जोहार ट्रस्ट एवं आदिवासी हो समाज महासभा, पूर्वी सिंहभूम की ओर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय मागे महोत्सव का आयोजन 7 से 9 मार्च तक बिष्टुपुर गोपाल मैदान होगा. इस महोत्सव में देशभर के आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. महोत्सव में पारंपरिक गीत, संगीत, नृत्य और खेलकूद की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जायेंगी. महोत्सव में दो सौ स्टॉल लगाये गये हैं, जिनमें आदिवासी व्यंजन, परिधान, पुस्तकें, कला एवं शिल्प, फर्नीचर, डेकोरेशन आइटम, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कार एवं बाइक आदि की प्रदर्शनी सह सेल का आयोजन भी किया जायेगा. राष्ट्रीय मागे महोत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मुख्य…
New Delhi.. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जंगलों से नक्सलवाद का सफाया हो रहा है, लेकिन यह तेजी से शहरी इलाकों (अर्बन सेंटर्स) में जड़ें जमा रहा है और कुछ राजनीतिक दलों में आज यह विचारधारा पैठ जमा चुकी है. मोदी ने यहां एक समाचार चैनल की ओर से आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी ने लोगों की आकांक्षाओं को कुचल दिया है और लोगों ने भी उससे ज्यादा उम्मीदें रखना बंद कर दिया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के सत्ता…
Medninagar. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार की स्थिरता को लेकर किसी को भी ‘भ्रम’ नहीं होना चाहिए क्योंकि झामुमो नीत गठबंधन ‘अटूट’ है. राजू ने यहां एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस राज्य में मौजूदा सरकार के साथ ‘एकजुटता बनाए रखने’ में सफल रही है और इस बारे में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘स्थिरता किसी भी राज्य के विकास की गारंटी है और कांग्रेस ने सांप्रदायिक ताकतों को दूर रखने के लिए हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार को मुद्दा-आधारित समर्थन दिया है. संगठन से…
Dhanbad. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खनि विद्यापीठ), धनबाद के छात्रावास के शौचालय में बृहस्पतिवार को इंजीनियरिंग का तृतीय वर्ष का छात्र मृत मिला. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उसकी पहचान मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी तन्मय प्रजापति (21) के रूप में हुई है. आईआईटी-आईएसएम के सुरक्षा अधिकारी राम मनोहर ने बताया कि प्रजापति संस्थान के ‘एक्वामरीन’ छात्रावास की नौवीं मंजिल पर रह रहा था. मनोहर ने बताया कि सुबह करीब पौने 10 बजे उसका शौचालय अंदर से बंद मिला. जब उसे तोड़ा गया तो प्रजापति बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़ा था. उसे एक निजी अस्पताल ले…
