जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी में दो दुकानों में चोरी हुई है. चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. परसुडीह थाना पुलिस ने बताया कि चोर लोको कॉलोनी में सरकारी स्कूल के पास स्थित राशन दुकान में दीवार काट कर अंदर घुसे और यहां से 800 रुपये नकद समेत लगभग 6 हजार रुपये का सामान पार कर ले गए हैं. यहीं पास में मुर्गा दुकान में भी चोरों ने धावा बोला और यहां से दो मुर्गा चोरी कर ले गए हैं.…
Author: News Desk
चाकुलिया: होली और ईद के अवसर पर शुक्रवार को चाकुलिया थाना में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता घाटशिला के डीसीएलआर निदेशक निखिल सुरीन ने की. इस बैठक में सभी ने पर्वों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया. बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने सुझाव दिया कि होली और ईद के दौरान बिजली और पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. डीसीएलआर निदेशक निखिल सुरीन ने बैठक में कहा कि होली रंगों का त्योहार है, और इसे मिलजुल…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने फरवरी माह में कंपनी से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का शुक्रवार को सामूहिक विदाई सह सम्मान समारोह यूनियन परिसर में आयोजित की . कार्यक्रम के दौरान कुल 13 सेवानिवृत्त कर्मियों को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया. इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने बारी-बारी से सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया. कुछ सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सुझाव भी दिये. बताते चलें कि कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों को अपने जीवन संगिनी संग आमंत्रित किया गया था, इस उद्देश्य से की वो भी यूनियन से रूबरू हो सके व नौकरी के बाद भी रिश्ता बना…
रेलमंत्री की अगुवाई वाली उच्च स्तरीय बैठक में भीड़ नियंत्रण को लेकर कई रणनीति पर विचार NEW DELHI. नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद भीड़ प्रबंधन को लेकर रेलवे सवालों के घेरे में है. शुक्रवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय बैठक में भीड़ नियंत्रण को कई कदम उठाने का निर्णय लिया गया. इसमें बड़े व व्यवस्था स्टेशनों के बाहर स्थायी वेटिंग एरिया बनाने के अलावा अतिरिक्त स्टेशन निदेशक की नियुक्त शामिल है. पहले चरण में देशभर के 60 स्टेशनों को चुना गया है जहां परमानेंट वेटिंग एरिया बनाया जायेगा. नयी दिल्ली, आनंद विहार, वाराणसी,…
Ranchi. रांची के बरियातू इलाके में दिनदहाड़े कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर जानलेवा हमला हुआ. अपराधियों ने उन पर 12 से ज्यादा गोलियां चलाईं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, बरियातू थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के पास वाली गली से जैसे ही कोयला कारोबारी अपने कार से बिपिन मिश्रा आगे बढ़े, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. गोलीबारी की वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के…
Jamshedpur. कपड़ा खरीदने के दौरान हुआ विवाद हिंसक वारदात के रूप में सामने आयी.जुगसलाई के सुर्ती चौक पर युवकों ने इस्लामनगर निवासी कपड़ा दुकानदार रहमत और उनके पिता परवेज पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद हमलावर फरार हो गए, लेकिन स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. दरअसल, रहमत की कपड़ों की दुकान साकची के संजय मार्केट में है. उन्होंने पुलिस को बताया…
Jamshedpur. कपाली ओपी अंतर्गत अंसार नगर डेमडूबी के पास शिवम कुमार सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि 6 मार्च की सुबह 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कपाली ओपी क्षेत्र के कमारगोड़ा फॉरेस्ट एरिया के पास एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान शिवम कुमार सिंह (19) के रूप में की गई. वह न्यू ग्वाला बस्ती सोनारी जमशेदपुर का रहने वाला था. मृतक के भाई के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर…
New Delhi.नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, नीट टेस्टिंग 2025 में आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. सात मार्च आवेदन की अंतिम तिथि है. नीट यूजी में आवेदन करनेवाले अभ्यर्थी आवेदन में सुधार कर सकेंगे. इसके लिए करेक्शन विंडो 9 से 11 मार्च तक खुला रहेगा. इसमें एजुकेशन क्वालिफिकेशन, स्टेट ऑफ एलिजिबिलिटी, कैटेगरी, सब कैटेगरी, सिग्नेचर, नीट यूजी अटेंप्ट की संख्या, एग्जाम सिटी सेलेक्शन और परीक्षा का माध्यम आदि में सुधार किया जा सकता है. नीट यूजी की परीक्षा चार मई को होगी. परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी. यह परीक्षा 13 भाषाओं में होगी. एक मई…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोविड-19 महामारी के दौरान उनके रणनीतिक नेतृत्व और “बहुमूल्य सहायता के लिए प्रतिष्ठित ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि विदेश और कपड़ा राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने बारबाडोस के ब्रिजटाउन में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है. उसने कहा कि पुरस्कार की घोषणा बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटले ने 20 नवंबर, 2024 को…
Ranchi. झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक बाबूलाल मरांडी को राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा शासित राज्य में विपक्ष का कोई नेता नहीं था जहां नवंबर 2024 में पिछला विधानसभा चुनाव हुआ था. धनवार से विधायक बाबूलाल मरांडी पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं. उन्हें बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया. पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष को इस संबंध में एक पत्र में सूचित किया. महतो ने कहा कि उनसे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मरांडी को…
