Author: News Desk

Ranchi. झारखंड के रांची जिले में स्थित एक आश्रम में अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार रात में राजधानी रांची से करीब 45 किलोमीटर दूर चान्हो इलाके के चामा में हुई. पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान राजेंद्र यादव और महेश के रूप में हुई है. खलारी के पुलिस उपाधीक्षक राम नारायण चौधरी ने कहा, ‘‘इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता…

Read More

Ranchi.राज्य में डायल 112 के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक गुरुवार को एडीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण सुमन गुप्ता ने की. समीक्षा के दौरान आपातकालीन स्थिति में महिलाओं, बच्चों और वृद्धों को त्वरित गति से सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया गया. साथ ही एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड से संबंधित सेवाओं पर बल दिया गया. आपातकाल में त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए चार प्रमुख निर्देश दिये गये हैं. इसमें पहला है अपराध/आग लगने/दुर्घटना/महिला उत्पीड़न/घरेलू हिंसा/बाल अपराध/मेडिकल इमरजेंसी जैसी सूचना मिलने पर त्वरित गति से कार्रवाई की जाये. दूसरा है जिला स्तर पर नोडल पदाधिकारी जैसे डीएसपी डायल -112 की समीक्षा…

Read More

Ranchi. अल्पसूचित प्रश्न पर चर्चा के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सदन को बताया कि दिव्यांग, सहिया और रसोइया अलग-अलग विभाग का मामला है. इसको मंईयां सम्मान योजना से जोड़कर देखना सही नहीं है. विपक्ष की चिंता जायज है कि इनका मानदेय बढ़ना चाहिए. पिछले कार्यकाल में रसोइया के साथ सरकार की वार्ता हुई थी. उस वार्ता में मैं भी था, इसलिए जानकारी है. रसाेइया को पहले 10 महीने का मानदेय मिलता था. तत्कालीन शिक्षा मंत्री स्व जगरनाथ महतो के कार्यकाल में इनको 12 महीने का मानदेय देने का फैसला हुआ था. इनके मानदेय को बढ़ाने के लिए सरकार…

Read More

Chandil.एनएच-33 चिलगू के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर रखे स्लैग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. कार में सवार तीन युवकों को चोट आयी है. घटना गुरुवार सुबह करीब 6 बजे की है. हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली. कार रांची से टाटा जा रही थी. कार सवार जमशेदपुर के बिरसानगर निवासी बताये जा रहे हैं. मालूम हो कि एनएच-33 चिलगू शहरबेड़ा के बीच पुल मरम्मत के नाम पर विगत कई महीने से सड़क पर स्लैग डालकर छोड़ दिया गया है. वहीं एक साइड के रोड को बंद भी कर दिया गया है.…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील की यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु की अध्यक्षता में हुई. इसमें टाटा स्टील में होने वाली दुर्घटना और मौतों पर गहरी चिंता जतायी गयी. वहीं, इसे रोकने के उपायों पर चर्चा की गयी. अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने कहा कि कर्मचारियों की दुर्घटना में मौत होती है तो यह प्रबंधन और यूनियन के लिए बहुत ही तकलीफ वाली बात होती है. उन्होंने कहा कि सभी ऑफिस बियरर अपने आवंटित विभाग में सुरक्षा विभाग और विभागीय अधिकारी से मिलकर कर्मचारियों को सुरक्षा और व्यवहार सुरक्षा पर जागरुकता चलाने का काम…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील के 19 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई दी गयी. गुरुवार को टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से कर्मचारियों को विदाई दी गयी. विदाई समारोह में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, संजय सिंह, समेत अन्य लोग मौजूद थे. साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी. इस दौरान सारे कर्मचारी भावुक नजर आये. मौके पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी को आगे ले जाने के लिए काफी मेहनत की है. अपना योगदान दिया है. यूनियन को और मजबूत बनाने को कहा गया है.

Read More

Ranchi. होली के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने विभिन्न दिशाओं में तीन होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के लोगों को इससे काफी राहत मिलेगी. ये ट्रेनें हावड़ा आनंद विहार (टी) और संतरागाछी और दरभंगा जंक्शन के बीच चलायी जाएंगी. ये विशेष ट्रेनें होली के त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए अतिरिक्त क्षमतायुक्त और सुविधाजनक रहेगी. यह जानकारी आसनसोल मंडल की ओर से दी गयी है. रेलवे ने ट्रेन का सफर आसान करने के लिए तीन होली स्पेशल चला रही…

Read More

Jamshedpur.परसुडीह थाना के पास गुरुवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक स्कूटी सवार 64 वर्षीय बी. वेद स्वरण की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, बी वेद स्वरण गोलमुरी के टिनप्लेट रोड नंबर 10 के निवासी थे और वृद्धा पेंशन के काम से जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय गए थे. काम पूरा करने के बाद वे प्रखंड कार्यालय के मेन गेट से बाहर निकल रहे थे, तभी करनडीह से बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए. प रसुडीह थाना के पास हो रही चेकिंग को देख कर बाइक सवार युवकों ने अचानक से यू-टर्न ले लिया.…

Read More

Chandil. Tata-Katihar Express की जनरल बोगी से चांडिल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने तीन पिट्ठू बैग से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की. बरामद शराब को बिहार ले जाया जा रहा था. Tata-Katihar Express प्लेटफार्म संख्या 2 पर पहुंची थी. सामान्य बोगी में यात्रियों ने जानकारी दी कि तीन बैग पड़े हैं. उक्त बैग के बारे में पूछताछ करने पर किसी यात्री ने दावा नहीं किया. जांच करने पर तीन बैग में ऑफिसर च्वाइस ब्रांड के 288 नग शराब के पाउच मिले. प्रत्येक में मात्रा 180 मिली थी. इसका कुल मूल्य 37,440 रुपये हैं. सभी शराब को जब्त कर…

Read More

Chandil. चांडिल थाना क्षेत्र के कटिया स्थित बिरसा स्टेडियम के समीप शव मिलने की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने मिले साक्ष्य के आधार पर हत्या के आरोप में एक युवक विक्रम मुंडा उर्फ टिक्का मुंडा को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार विक्रम मुंडा सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई था सियाडीह (नयाडीह) का रहने वाला है. इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि विगत 20 फरवरी को काटिया स्टेडियम के बगल के खेत में एक शव पुलिस ने बरामद किया था.…

Read More