चाईबासा. होली और रमजान को लेकर उपायुक्त कुलदीप चौधरी और एसपी आशुतोष शेखर ने बैठक कर विधि-व्यवस्था की समीक्षा की. इस दौरान बताया गया कि 14 मार्च को होली है तथा उससे पूर्व 13 मार्च को होलिका दहन है. साथ ही अभी मुस्लिम समुदाय द्वारा रोजा भी रखा जा रहा है. उपायुक्त द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को अपने क्षेत्र मे निरंतर भ्रमणशील रहकर समस्त आयोजन के दौरान होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा आयोजन दिवस से पूर्व सभी स्थानों का भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि इस…
Author: News Desk
रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने राज्य के सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों एवं उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की. इस बैठक में उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी जिलों में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ समय पर बैठक आयोजित करनी है. उन्हेोंने बताया कि हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों की बैठक में भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष रूप से राजनीतिक दलों से चुनाव से संबंधित विषयों पर बैठक करने का निर्देश दिया था. बैठक में राजनीतिक…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में बीते दिनों दो पक्षों में वर्चस्व की लड़ाई में फायरिंग की घटना केबाद पुलिस अलर्ट हो गयी है. घटना में महिला समेत दर्जनों लोग घायल हुए है. वहीं दोनों पक्षों से 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया कर लिया है. इधर, गुरुवार को बर्मामाइंस पुलिस ने आरोपी शाहरुख के साथ उसके घर में सर्च ऑपरेशन चलाया जहां से पुलिस ने एक गोली बरामद की है. पुलिस कर रही है मामले की जांच इस कार्रवाई के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले…
जमशेदपुर : झारखंड के बांग्ला भाषियों को एक मंच पर लाने और बांग्ला संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बंगीय उत्सव समिति के तत्वावधान में इस वर्ष 16 मार्च को गोपाल मैदान में भव्य बंगीय उत्सव का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन की रूप रेखा तय करने के लिए बिष्टूपुर मिलनी हॉल प्रेक्षागृह में एक बैठक आयोजित की गई. इसमें नई समिति का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से अमित कुमार पात्र को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया. इसके बाद अमित कुमार पात्र ने कहा कि इस वर्ष बंगीय उत्सव में सभी बांग्ला भाषी सम्मानीय व्यक्तियों और प्रबुद्धजनों…
जमशेदपुर : आगामी पर्व-त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो मंजर ने जुबिली पार्क गेट के आसपास स्ट्रीट फूड वेंडर जोन से राजधानी चार्ट, वीरेंद्र धामी ठेला, आनंद दोसा, गोपाल दोसा, रौनक एग रोल, राजू दोसा, राज एग रोल, राहुल दोसा एवं परमेश चाइनीज फास्ट फूड से प्रिपेयर्ड फूड सामग्री चार्ट, पापड़ी चाट, दोसा, सेजवाइन हॉट चटनी, चिली सॉस, उपमा, चिकन चिली, सांभर और रोल मसाला का नमूना संग्रह किया गया जिसके गुणवत्ता की जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम, रांची भेजा जाएगा. साथ ही सभी स्ट्रीट फूड वेंडर्स को अपने वेंडिंग मशीन की उचित साफ-सफाई रखने के लिए…
New Delhi.चीन द्वारा अपने इस्पात उद्योग का पुनर्गठन करने की घोषणा के बाद इस्पात कंपनियों के शेयरों में काफी उछाल आया, ताकि इसके कुल उत्पादन में कटौती की जा सके. चीन के इस नवीनतम कदम से भारतीय बाजार में सस्ते इस्पात की डंपिंग में कमी आने की उम्मीद है, जो घरेलू इस्पात कंपनियों के लिए एक बड़ा सकारात्मक कदम होगा टाटा स्टील के शेयर में करीब 3 फीसदी की तेजी आई और यह 143.41 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. शेयर ने इस साल जनवरी में 52 हफ्तों के अपने सबसे निचले स्तर 122.62 रुपये से जोरदार वापसी की है.…
Potka. पोटका की ग्वालकाटा पंचायत के बलियागोड़ा गांव में हाथी द्वारा कुचले जाने से दुर्गा कुदादा की मौत हो गयी. यह घटना गुरुवार सुबह हुई, जब दुर्गा कुदादा अपने बैल को खोजने के लिए जंगल में गया था. बैल बुधवार को घर नहीं लौटा था, जिसे ढूंढने के लिए वह जंगल में गया, लेकिन दुर्भाग्यवश जंगल में एक हाथी ने उसे कुचल दिया. घटना के बाद, गांववालों ने पोटका पुलिस और वन विभाग को सूचित किया. सूचना मिलने के तुरंत बाद, पोटका पुलिस और वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची विभाग ने मृतक के परिजनों को तुरंत मुआवजा देने…
Jamshedpur. जमशेदपुर के बिष्टुपुर सीएच एरिया के उद्यमी दिलीप गोयल को बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा है. उसे जुगसलाई पुरानी बस्ती रोड पारीख भवन से गिरफ्तार किया गया. पकड़ा गया व्यक्ति का नाम राहुल तिवारी उर्फ राहुल पारीख है. बताया जाता है कि जमशेदपुर के उक्त प्रतिष्ठित कारोबारी द्वारा थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया था कि 4 मार्च की रात करीब 9.24 बजे एक अज्ञात मोबाइल फोन द्वारा धमकी भरा कॉल आया कि आपके कंपनी को बम से वे लोग उड़ा देंगे. इसको लेकर एक केस दायर किया…
Jamshedpur. जमशेदपुर के सिदगोड़ा पुलिस ने तड़ीपार अपराधी अंशु चौहान उर्फ आयुष चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अंशु चौहान तड़ीपार होने के बावजूद सिदगोड़ा क्षेत्र के क्रास रोड नंबर तो स्थित अवैध रुप से कब्जा किये गये क्वार्टर में था. वहां उनके साथ एक महिला और एक और युवक पकड़ा गया था, जिसको पुलिस ने पकड़ा था, लेकिन उनको पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया. बताया जाता है कि अंशु ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि बागबेड़ा के रहने वाले कुख्यात अपराधी कन्हैया सिंह रिश्ता में उसका मौसा लगता है और पूर्व वह अखिलेश…
Ranchi. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष होंगे. गुरुवार को केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया.गुरुवार को केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया. केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने इसकी घोषणा की. भूपेंद्र यादव ने सर्वसम्मति से बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता घोषित किया. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए लंबा संघर्ष किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व…
