गम्हरिया : सरायकेला-कांड्रा मुख्यमार्ग पर कोलाबिरा ओपी अंतर्गत मुड़िया में गुरूवार को हाइवा की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला घायल हो गयी. घटना के बाद चालक हाइवा लेकर फरार हो गया. वहीं घटना के बाद लोगों ने महिला को अस्पताल भेजा. घायल की पहचान बागबेड़ा रोड नंबर छह निवासी सुनंदा देवी के रूप में हुई, जो खूंटपानी प्रखंड कार्यालय में आईसीडीएस कर्मचारी है. जानकारी के अनुसार महिला स्कूटी से खूंटपानी प्रखंड कार्यालय जा रही थी, तभी मुड़िया के पास आगे से आ रही हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.
Author: News Desk
Ranchi : राजधानी में चोरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम दे आराम से सुरक्षित स्थान पर पहुंच रहे है. इस बार चोरों ने एक रिटायर IPS के घर को निशाना बनाया है. घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी, कडरू का है. चोरों ने दरवाजा तोड़कर रिटायर्ड आईजी बीके शर्मा के घर में घुस कर चोरी की और फरार हो गए. पीड़ित बीके शर्मा आईजी से रिटायर हुए है. चोरी के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दिए. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और…
किसी देश में रहने वाले सबसे अमीर लोगों की संख्या के मामले में भारत चौथे नंबर पर है. 2024 तक भारत में 85,698 हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल (HNI) रहेंगे. नाइट फ्रैंक की ‘द वेल्थ रिपोर्ट 2025’ के मुताबिक सालाना आधार पर इनकी संख्या में 6% की बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले 2023 में देश में अमीरों की संख्या 80,686 थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2028 तक 9.4% की बढ़ोतरी के साथ इनकी संख्या 93,753 हो जाएगी. फिलहाल दुनिया के 3.7% अमीर भारत में रहते हैं. दुनिया में सबसे ज्यादा 9,05,413 अमीर लोग अमेरिका में रहते हैं. इसके बाद…
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार (6 मार्च) को सेंसेक्स +92.77 (0.13%) की मामूली बढ़त के साथ 73,822.99 पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी +40.75 (0.18%) अंकों की बढ़त के साथ 22,378.05 के स्तर पर है. मेटल, ऑटो और सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी है. निफ्टी मेटल, ऑटो, रियल्टी और पीएसयू बैंक इंडेक्स में करीब 0.5% की तेजी आई है. मीडिया में करीब 1% की तेजी है. ऑयल एंड गैस इंडेक्स में करीब 1.50% की तेजी आई है. आईटी और एफएमसीजी इंडेक्स में मामूली गिरावट है. टाटा स्टील, रिलायंस और एशियन पेंट्स के शेयरों में करीब…
दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. कच्चे तेल का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है, और कहा जा रहा है कि इसकी कीमतों में आगे और कमी आ सकती है. ऐसे में पेट्रोल और डीजल के दाम भी घटने की उम्मीद है. आज, बुधवार को ब्रेंट क्रूड वायदा 0.3% गिरकर 70.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 0.9% गिरकर 67.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोज़ाना बदलती हैं और सुबह 6 बजे नए रेट अपडेट होते हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने आज के लिए…
Hazaribag.हजारीबाग के चरही में चिंतपूर्णी स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में हुए हादसे में 5 मजदूर घायल हो गए. इसमें से 3 की हालत गंभीर है. हादसे के बाद हरकत में आए फैक्ट्री प्रबंधन ने सभी घायल मजदूरों को रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया है. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घायल मजदूरों में 3 मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जो मजदूर घायल हुए हैं, उनके नाम वीरेंद्र यादव, फूलचंद कुमार, मो चांद, अरुण कुमार और नंदलाल महतो है. घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के कंटीनिवस कास्टिंग मशीन…
Lahore.न्यूजीलैंड ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में मजबूत दक्षिण अफ्रीका को 50 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. न्यूजीलैंड का सामना 9 मार्च को फाइनल मुकाबले में अब भारत से होगा. बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने बाजी मारी. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र और पूर्व कप्तान केन विलियमसन के शतकों के दम पर 362 जैसा पहाड़ जैसा स्कोर बनाया. जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने संघर्ष तो किया, लेकिन 50 ओवर में वे 9 विकेट के नुकसान पर 312 रन ही…
Mumbai. Tata Group को Stock Market में आई हालिया गिरावट से काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है. Tata Group की शेयर बाजार में कुल 24 कंपनियां सूचीबद्ध हैं. इन कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू पिछले 6 महीनों में 8.2 लाख करोड़ रुपये कम हो गई है. अगर प्रतिशत में बात करें तो पिछले छह महीनों में, टाटा ग्रुप के वैल्यूएशन में 24% की गिरावट आई है. सबसे अधिक नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और Tata Motors को झेलना पड़ा है। टाटा ग्रुप के कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू सितंबर 2024 में 34.77 लाख करोड़ रुपये के अपने शिखर थी.…
Jamshedpur. बक्सर से टाटा नगर आ रही एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार को जनरल बोगी में आग लगने से हड़कंप मच गया. बताया जाता है कि 14184 बक्सर-टाटा एक्सप्रेस जब छर्रा रेलवे स्टेशन के पास थी, तभी ट्रेन की जनरल बोगी के बाथरूम से अचानक धुआं निकलने लगा. इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. वहीं आग को देखने के बाद यात्री भागने लगे. हालांकि आग की लपटें और धुआं देखने के बाद यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रोक दी. घटना के बाद ट्रेन को पुरुलिया स्टेशन से पहले छर्रा स्टेशन पर रोक दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे…
Ranchi.झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने बोकारो डीसी विजया जाधव की शिकायत सूचना के माध्यम से दी. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो को बताया कि उनके साथ बोकारो डीसी ने फोन पर बदतमीजी की है. उन्होंने ऐसे अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. इस पर चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक ने श्वेता सिंह का समर्थन किया. उमाकांत रजक ने कहा कि बोकारो डीसी बहुत ही उद्दंड हैं. हमलोग जनप्रतिनिधि हैं. हमारा विशेषाधिकार है. स्पीकर ने कहा कि सबके सम्मान की रक्षा होगी. कार्रवाई होगी. कांग्रेस विधायक…
