Author: News Desk

Saraikela.सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के कमारगोड़ा में हत्याकांड सामने आने से हड़कंप मच गया. दरअसल, यहां गुरुवार सुबह एक युवक की लाश मिली है. मृतक की पहचान सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी शिवम सिंह के रूप में हुई है. शिवम अपनी बाइक से दोस्तों के साथ निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा. शिवम के परिजन रात से ही उसकी तलाश कर रहे थे. शव मिलने की सूचना के बाद, शिवम के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और खून से लथपथ शिवम के शव को देखकर बिलख पड़े. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव…

Read More

Ranchi. स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एमपीडब्ल्यू के कर्मियों को अब 26,000 रुपये की जगह 30,100 और 30,300 रुपये का मानदेय मिलेगा. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने ये घोषणा कर दी है. जिसका एरियर एक सितंबर 2024 से प्रभावी होगा. इस संबंध में डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि यह घोषणा होली और रमजान की खुशी दोगुनी कर देगी. सभी कर्मचारी जान हथेली पर रखकर जनता की सेवा कर रहे हैं.स्वास्थ्य मंत्री आगे कहा कि यह वेतन वृद्धि नहीं बल्कि उनके अद्वितीय योगदान को सलाम करने का एक प्रयास है. उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ झारखंड की जनता ने…

Read More

Ranchi.प्रवर्तन निदेशालय (इडी ) के अधिकारियों को मैनेज करने के कथित आरोपों की जांच के लिए दाखिल याचिका पर अब झारखंड हाइकोर्ट 27 मार्च को सुनवाई करेगा. हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में गुरुवार को भी इस मामले की सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इडी के अधिकारियों के विरुद्ध पीडक कार्रवाई पर रोक के आदेश को अगली सुनवाई तक विस्तार दिया है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाइकोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा था, जिसमें उसने रांची पुलिस को पंडरा ओपी, सुखदेव नगर थाना,…

Read More

London/New Delhi. लंदन में खालिस्तान समर्थक नारे लगा रहे प्रदर्शनकारियों के एक छोटे समूह में शामिल एक व्यक्ति ने उस समय सुरक्षा घेरा तोड़कर विदेश मंत्री एस जयशंकर की कार को रोकने का प्रयास किया जब वह थिंक टैंक ‘चैथम हाउस’ के मुख्यालय से बाहर निकल रहे थे. भारत ने अलगाववादियों और चरमपंथियों के इस छोटे समूह की भड़काऊ गतिविधियों की निंदा की है. अलगाववादियों के झंडे लहरा रहे समूह को रोकने के लिए बुधवार रात को अवरोधक लगाए गए थे और बड़ी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों की उन पर नजर थी, तभी भारत का झंडा पकड़े एक व्यक्ति ने…

Read More

New Delhi. महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि केंद्र सरकार घरेलू हिंसा पीड़ितों के लिए ‘वन स्टॉप सेंटर्स’ में अस्थायी आश्रय की अवधि को पांच दिन से बढ़ाकर 10 दिन करने की योजना बना रही है. महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बुधवार रात एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विशेष परिस्थितियों में पीड़िता ऐसे केंद्रों में 15 दिनों तक रह सकती है. वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) का उद्देश्य निजी और सार्वजनिक स्थानों, परिवार, समुदाय और कार्यस्थल पर हिंसा से प्रभावित महिलाओं को सहायता प्रदान करना है. वर्तमान कानून के अनुसार हिंसा…

Read More

Simdega. झारखंड के सिमडेगा जिले में पांच वर्षीय एक हाथी मृत पाया गया. वन विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह हाथी पिछले 15 दिनों से अपने दाहिने पैर में चोट से पीड़ित था और बुधवार को बोलबा ब्लॉक के अवगा-घरसा जंगल में यह मृत पाया गया. वन रेंज अधिकारी एस.एस. चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों ने करीब 15 दिन पहले हाथी को घायल अवस्था में देखा था. वन रेंज अधिकारी ने कहा कि हाथी को भोजन और उपचार उपलब्ध कराया गया और उसकी निगरानी के लिए दो लोगों को भी तैनात…

Read More

रांची : झारखंड विधानसभा के शून्यकाल के दौरान पोटका के विधायक संजीव सरदार ने अपने क्षेत्र के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मांग उठाई. उन्होंने राज्य सरकार से अनुरोध किया कि पोटका में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज के भवन के तैयार होने तक छात्रों के लिए किसी अन्य सरकारी भवन में बी.ए. की कक्षाएं संचालित की जाएं. उनका कहना था कि इससे क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा की सुविधा जल्द मिल सकेगी और वे दूर शहरों में जाकर पढ़ाई करने के बजाय अपने घर के पास ही शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे. संजीव सरदार ने विधानसभा में कहा कि पोटका प्रखंड…

Read More

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन गुरुवार को भाजपा विधायकों ने जोरदार हंगामा किया, जिससे सदन की कार्यवाही कई बार बाधित हुई. भाजपा विधायकों ने दिव्यांग पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और वेल में पहुंचकर नारेबाजी की. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को बाधित कर दिया गया, जिससे स्पीकर को बार-बार विधायकों को समझाने की कोशिश करनी पड़ी. स्पीकर ने कहा, “आप सदन को बाधित करेंगे और सवाल का जवाब भी लेंगे, यह संभव नहीं है.” इसके बाद भाजपा विधायकों ने हंगामा बढ़ाते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया. इसके बाद सदन की…

Read More

गम्हरिया :  सरायकेला-कांड्रा मुख्यमार्ग पर कोलाबिरा ओपी अंतर्गत मुड़िया में गुरूवार को हाइवा की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला घायल हो गयी. घटना के बाद चालक हाइवा लेकर फरार हो गया. वहीं घटना के बाद लोगों ने महिला को अस्पताल भेजा. घायल की पहचान बागबेड़ा रोड नंबर छह निवासी सुनंदा देवी के रूप में हुई, जो खूंटपानी प्रखंड कार्यालय में आईसीडीएस कर्मचारी है. जानकारी के अनुसार महिला स्कूटी से खूंटपानी प्रखंड कार्यालय जा रही थी, तभी मुड़िया के पास आगे से आ रही हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.

Read More

Ranchi : राजधानी में चोरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम दे आराम से सुरक्षित स्थान पर पहुंच रहे है. इस बार चोरों ने एक रिटायर IPS के घर को निशाना बनाया है. घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी, कडरू का है. चोरों ने दरवाजा तोड़कर रिटायर्ड आईजी बीके शर्मा के घर में घुस कर चोरी की और फरार हो गए. पीड़ित बीके शर्मा आईजी से रिटायर हुए है. चोरी के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दिए. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और…

Read More