Author: News Desk

Jamshedpur. जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार साकची जेल में देर रात छापेमारी की गयी. धालभूम के अनुमंडलाधिकारी (SDO) शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में गठित 12 सदस्यीय टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान महिला एवं पुरुष कैदियों के दोनों वार्डों की जांच की. इस चेकिंग के दौरान जेल के अंदर से कोई भी संदिग्ध सामान नहीं पाया गया. इसके अलावा जेल में लगे सीसीटीवी का फुटेज, विजिटर रजिस्टर, कारा परिसर की भी जांच की गयी, लेकिन किसी भी प्रकार कोई संदिग्ध वस्तू नहीं मिला. उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी काराओं में माह में कम से कम…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के दलमा जंगल से बुधवार की रात को भटक कर एक नर हिरण गुरुवार की सुबह बोड़ाम बाजार पहुंच गया. अहले सुबह करीब 5 बजे बोड़ाम के समीप दिखने से कुत्तों के झुंड ने उसे दौड़ाया तो वहां श्यामापद गोप के आंगन में लगे जाल में वह फंस गया. इसके बाद कुत्तों ने उसपर हमला करते हुए नोचना शुरू किया और घायल कर दिया. आवाज सुनकर घर के बाहर निकले श्यामापद गोप ने कुत्तों से उसे बचाकर सुरक्षित अपने घर में रखा. इस दौरान हिरण के शरीर पर कई जगहों पर जख्म होने की वजह से खून निकल…

Read More

ऑनलाइन गेम के चक्कर में लुटा दिये पिता के 9 लाख रुपए, भरपाई के लिए की चोरी, अब पहुंचा जेल बोकारो. सेक्टर-1 स्थित जगदंबा ज्वैलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने एक आरोपी सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है. आरोपी सेक्टर-1 में राशन की दुकान चलाता है. पुलिस पूछताछ में सोनू ने बताया कि उसने ऑनलाइन गेमिंग में अपने पिता के करीब 9 लाख रुपए हार गया था. यह बात उसने घर में किसी को नहीं बताई. पैसों की भरपाई के लिए उसने अपनी दुकान के पास स्थित जगदंबा ज्वैलर्स में चोरी की योजना बनाई.…

Read More

रांची. देश के उत्तरी हिस्से में हुई बर्फबारी और बारिश के कारण झारखंड के मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. राजधानी रांची सहित राज्य के तमाम जिलों में सुबह से ही ठंडी हवा चल रही है. मौसम में अगले दो दिनों के दौरान बदलाव संभव है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी, जबकि उसके बाद तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो जाएगी. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम शुष्क बना रहेगा. सुबह और शाम…

Read More

जमशेदपुर : काेल्हान विश्वविद्यालय ने एमसीए, एलएलबी व एमएड समेत कई विषयाें के सेमेस्टर परीक्षा की तिथि घाेषित कर दी है. जारी नाेटिफिकेशन के तहत अधिकतर परीक्षा हाेली बाद शुरू हाेंगी. इसमें एलएलएलबी की परीक्षा करीब एक साल की देरी से आयाेजित हाेने जा रही है. इन परीक्षाओं में हजाराें छात्र शामिल हाेंगे. छात्र अलग अलग परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी केयू की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं. इसके तहत एमसीए पहले सेमेस्टर के परीक्षा की तिथि घाेषित कर दी है. यह परीक्षा 18 मार्च से शुरू हाेकर 29 मार्च तक संचालित हाेगी. सीजी जैक काॅमर्स काॅलेज काे इसके…

Read More

जमशेदपुर. सरायकेला खरसावां जिला के कपाली ओपी अंतर्गत कमारगोड़ा में गुरुवार तड़के हुए सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी 20 वर्षीय शिवम सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार करने का दावा किया है. चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर अजय कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों युवकों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद आक्रोशित परिजनों एवं बस्ती वासियों ने सोनारी- डोबो मार्ग को जाम कर करीब चार घंटा प्रदर्शन किया. परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि…

Read More

चाईबासा. होली और रमजान को लेकर उपायुक्त कुलदीप चौधरी और एसपी आशुतोष शेखर ने बैठक कर विधि-व्यवस्था की समीक्षा की. इस दौरान बताया गया कि 14 मार्च को होली है तथा उससे पूर्व 13 मार्च को होलिका दहन है. साथ ही अभी मुस्लिम समुदाय द्वारा रोजा भी रखा जा रहा है. उपायुक्त द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को अपने क्षेत्र मे निरंतर भ्रमणशील रहकर समस्त आयोजन के दौरान होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा आयोजन दिवस से पूर्व सभी स्थानों का भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि इस…

Read More

रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने राज्य के सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों एवं उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की. इस बैठक में उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी जिलों में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ समय पर बैठक आयोजित करनी है. उन्हेोंने बताया कि हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों की बैठक में भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष रूप से राजनीतिक दलों से चुनाव से संबंधित विषयों पर बैठक करने का निर्देश दिया था. बैठक में राजनीतिक…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में बीते दिनों दो पक्षों में वर्चस्व की लड़ाई में फायरिंग की घटना केबाद पुलिस अलर्ट हो गयी है. घटना में महिला समेत दर्जनों लोग घायल हुए है. वहीं दोनों पक्षों से 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया कर लिया है. इधर, गुरुवार को बर्मामाइंस पुलिस ने आरोपी शाहरुख के साथ उसके घर में सर्च ऑपरेशन चलाया जहां से पुलिस ने एक गोली बरामद की है. पुलिस कर रही है मामले की जांच इस कार्रवाई के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले…

Read More

जमशेदपुर : झारखंड के बांग्ला भाषियों को एक मंच पर लाने और बांग्ला संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बंगीय उत्सव समिति के तत्वावधान में  इस वर्ष 16 मार्च को गोपाल मैदान में भव्य बंगीय उत्सव का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन की रूप रेखा तय करने के लिए बिष्टूपुर मिलनी हॉल प्रेक्षागृह में एक बैठक आयोजित की गई.  इसमें नई समिति का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से अमित कुमार पात्र को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया. इसके बाद अमित कुमार पात्र ने कहा कि इस वर्ष बंगीय उत्सव में सभी बांग्ला भाषी सम्मानीय व्यक्तियों और प्रबुद्धजनों…

Read More