Author: News Desk

New Delhi. भारतीय वायुसेना के विमानों से जुड़ी एक ही दिन में दो दुर्घटनाएं हुईं। एक जगुआर लड़ाकू विमान हरियाणा के अंबाला एयरबेस से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जबकि एक एएन-32 परिवहन विमान पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अधिकारियों के अनुसार, दोनों ही घटनाओं में पायलट सुरक्षित बाहर निकल आये. जगुआर विमान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जबकि एएन-32 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. भारतीय वायुसेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि भारतीय वायुसेना का एक जगुआर विमान…

Read More

जमशेदपुर : टेल्को रिक्रेएशन क्लब परिसर में टाटा मोटर्स प्रबंधन एवं यूनियन का संयुक्त होली मिलन समारोह आयोजित की गई. जिसमें प्लांट हेड सुनील तिवारी, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह, जुगराज सिंह संधु , पीके सिंहा , जीएम शुभाशीष दास , एससीएम हेड मनीष झा , ईआर हेड सौमिक राॅय, एच आर हेड प्रणव कुमार , रजत सिंह, समेत आईआर व एच आर के वरीय पदाधिकारियों, यूनियन पदाधिकारियों, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान सबों ने अबीर , गुलाल समेत फूलों की होली खेली. इस…

Read More

जमशेदपुर.  भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना प्रारंभ की गयी है. इस योजना का उद्देश्य पांच साल में शीर्ष 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करना है. इस योजना के माध्यम से युवाओं को 12 माह तक विभिन्न व्यवसायों और रोजगार के अवसरों में वास्तविक जीवन के कारोबारी माहौल का अनुभव मिलेगा. इंटर्नशिप की पूरे 12 माह की अवधि के लिए इंटर्न को पांच हजार रुपये की मासिक सहायता दी जायेगी. इसके अतिरिक्त भारत सरकार की बीमा योजनाओं यथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत प्रत्येक व्यक्तिगत…

Read More

सिंहभूम चेंबर के द्वारा चेंबर के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. दिनेश चौधरी (सीए) की स्मृति में पोस्ट बजट सेमिनार का आयोजन शनिवार साढ़े दस बजे से बिष्टुपुर चेंबर भवन में किया जायेगा. सेमिनार में कोलकाता से आये अनुभवी विशेषज्ञ अधिवक्ता रमेश कुमार पटोदिया, यूनियन बजट- 2025 पर डायरेक्ट एवं इनडायरेक्ट टैक्स से संबंधित विषय पर अपना व्याख्यान देंगे. चेंबर के सचिव अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया ने बताया कि इसमें शामिल होकर इसका लाभ उठा सकते हैं. उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल ने बताया कि इसमें जमशेदपुर के बाहर से आये अनुभवी विशेषज्ञ अपना अनुभव साझा करेंगे. अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि…

Read More

रांची. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड पर्यटन विभाग ने राज्य की महिलाओं के सम्मान में एक विशेष पहल की है. इस पहल के तहत 8 मार्च को राज्य के सभी पर्यटन स्थलों, पार्कों, झरनों और विशेष रूप से पतरातू लेक पार्क में महिलाओं के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के विजन के तहत की गई इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर राज्य के मनोरम पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने और प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेने के लिए प्रेरित करना है.पर्यटन विभाग…

Read More

जमशेदपुर. सोनारी में सीएनटी जमीन के अवैध रजिस्ट्रेशन और म्यूटेशन की शिकायत पर राजभवन ने संज्ञान लिया है. इसके बाद शुक्रवार को जेएनएसी की जांच टीम निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने पहुंची. टीम का नेतृत्व जेएनएसी के जेई रजनीश कुमार त्रिवेदी ने किया. मौके पर शिकायतकर्ता शैलेंद्र महतो भी मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि आशियाना गार्डेन परिसर स्थित लगभग 15 डिसमिल जमीन (प्लॉट नंबर-566, खाता नंबर-3, हल्का संख्या-6, थाना संख्या-1156) प्रह्लाद महतो की है. आरोप है कि किशोर गोलछा ने फर्जी दस्तावेज बनाकर उक्त जमीन निधि खेतान, अभिनव खेतान, सालू खेतान और मंजू खेतान को बेच दी. शिकायतकर्ता के अनुसार, पूर्व में…

Read More

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानगरा थानांतर्गत वनग्राम व बाबूडेरा जंगल से गुरुवार को सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस ने 5-5 किलो के तीन आइइडी (बम) बरामद किया. उक्त बम को सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट कर दिया गया. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि 4 मार्च, 2025 को गुप्त सूचना पर झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की एक विशेष संयुक्त अभियान छोटानागरा व जराइकेला थाना सीमावर्ती जंगल में प्रारंभ किया. इस अभियान के दौरान छोटानागरा थाना अंतर्गत वनग्राम व बाबू डेरा के जंगल से नक्सलियों द्वारा लगाये गये बम को बरामद…

Read More

जमशेदपुर. शहर में पहली बार घटिया गुणवत्ता वाला दूध बेचने के मामले में साकची टीबी अस्पताल के समीप स्थित शादाब खटाल पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. पूर्वी सिंहभूम के न्याय निर्णायक अधिकारी सह एडीसी भगीरथ प्रसाद की अदालत ने शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया. खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2023-24 में लिये गये दूध के नमूने जांच में फेल पाये गये थे. जांच रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने 5-5 हजार रुपये (भैंस और गाय के दूध पर) कुल 10 हजार रुपये जुर्माने का आदेश दिया. अदालत ने चेतावनी…

Read More

खूंटी. रनिया थाना की पुलिस ने शुक्रवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआइ के सक्रिय नक्सली महावीर गोप को गिरफ्तार किया. महावीर को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. महावीर गोप के खिलाफ पहले से ही जरियागढ़, कामडारा और कर्रा थाने में हत्या, आर्म्स एक्ट, नक्सली गतिविधि सहित अन्य संगीन मामलों को लेकर पांच मामले दर्ज हैं. महावीर गोप जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर किनुई टोली गांव का रहने वाला है. छापेमारी दल में तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, रनिया थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल, जरियागढ़ थाना प्रभारी राजू कुमार, कर्रा…

Read More

रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शुक्रवार की रात लोकसभा सांसद एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री के साथ उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी. इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उन्होंने झारखंड राज्य में फिल्मों के निर्माण एवं शूटिंग की संभावनाएं, स्थानीय कलाकारों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने सहित कई विषयों पर चर्चा की.

Read More