Author: News Desk

रांची. टोरी-चंदवा मार्ग पर टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर रोड ओवरब्रिज (ROB) निर्माण के लिए किसानों ने जमीन समाधि सत्याग्रह शुरू किया है. कामता पंचायत समिति सदस्य अयूब खान के नेतृत्व में सत्याग्रह में शामिल किसानों ने विरोधस्वरुप अपने आधे शरीर को जमीन में गड्ढा खोदकर गाड़ लिया है. किसानों ने कहा कि वे आरओबी निर्माण के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का ध्यान आकर्षित कराना चाहते हैं. टोरी में ओवरब्रिज निर्माण के लिए 3 अप्रैल 2021 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऑनलाइन शिलान्यास किया था. लेकिन…

Read More

नई दिल्ली.  शनिवार, 15 फरवरी, 2025 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के मामले में जो जानकारी सामने आयी है उससे यह स्पष्ट होता है कि अगर सूचना पर संज्ञान लिया जाता तो भगदड़ जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित ही नहीं हुई होती. उत्तर रेलवे, दिल्ली मंडल के कमर्शियल विभाग ने एक कंट्रोल मैसेज के जरिए ऑपरेटिंग विभाग से तीन अनारक्षित गाड़ियाँ 17.00 बजे, 19.00 बजे और 21.00 बजे नई दिल्ली स्टेशन से प्रयागराज के लिए चलाए जाने की मांग की थी. इसके लिए डिमांड कमर्शियल कंट्रोल मैसेज नं. 958/cc/DLI/2025 Sr.DCM/Chg दिल्ली द्वारा 15 फरवरी, 2025 को सुबह 09.50 बजे…

Read More

रांची. ठेकेदारों से लेवी वसूलने की योजना बना रहे प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआईइ के 05 सक्रिय नक्सलियों को पुलिस ने शनिवार को कर्रा थाना क्षेत्र के रोन्हे जंगल से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने एक देसी कारबाईन, मैग्जीन ,एक जिंदा गोली, पीएलएफआई के छह पर्चे, चार बाइक, पांच मोबाइल फोन और एक बैग बरामद किया है. पकड़े गये नक्सलियों में रांची जिले के इटकी थाना क्षेत्र के तरगड़ी गांव निवासी पवन कुमार उर्फ पवन महतो (26), करमा बारला (38), रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के इटमा मोड़ कुजू निवासी सेंटू सिंह (20), पतरातू के…

Read More

Lalit Modi News: एक कहावत है- ना घर के, ना घाट के… कुछ ऐसा ही हाल अभी आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी का है. भारत के भगोड़े ने भारत का पासपोर्ट सरेंडर कर एक छोटे से देश वानुआतु (Vanuatu) की नागरिकता ले ली थी. हालांकि उसकी कारस्तानी, जब वानुआतु पीएम (Vanuatu PM) जोथम नापत को लगी तो उन्होंने नागरिकता आयोग को ललित मोदी का पासपोर्ट तुरंत रद्द करने का आदेश दिया है. इसी के साथ ही मोदी का वानुआतु में बसने का सपना चकनाचूर होकर रह गया. वनुआतु के दैनिक अखबार वनुआतु डेली पोस्ट ने अपने फेसबुक पोस्ट में…

Read More

एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म ‘छावा’ (Chhaava) 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को रिलीज हुए अब 24 दिन हो चुके हैं. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है. विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म ने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म ‘छावा’ (Chhaava) ने अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. ‘छावा’ के प्रोडक्शन हाउस के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते में 225.28 करोड़ रुपए कमाया था. दूसरे सप्ताह में इसने 186.18…

Read More

लड़का होने पर गाय और लड़की पर 50,000 रुपये अपने वेतन से देने का वादा विजयनगरम में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसद का तीसरा बच्चा होने पर वादा तीसरा बच्चा पैदा करो और इनाम पाओ… जी हां! आपने बिलकुल सही पढ़ा है. ये अनोखा ऐलान टीडीपी (TDP) सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने किया है. लड़का होने पर गाय और लड़की पर 50,000 रुपये मिलेंगे. यह रकम वह अपने ही वेतन से देंगे. विजयनगरम में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसद का महिलाओं को तीसरा बच्चा होने पर गिफ्ट देने का वादा (Have a third child and get a reward)…

Read More

शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व सीएम का नाम सामने आया था ED Raid At Bhupesh Baghel House : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज तड़के छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार, ED की टीम भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर ईडी की टीम ने दबिश दी है. इस रेड को लेकर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के इशारे पर ईडी…

Read More

जमशेदपुर. साइबर अपराध के जाल को पूरी तरह तोड़ने में पुलिस विफल रही है. एक बार फिर शहर के एक डॉक्टर को डिजिटल आरेस्ट का डर दिखाकर साइबर अपराधियों ने 13.24 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया. शहर में डिजिटल आरेस्ट का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी साईबार अपराधी ऐसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है. दिलचस्प बात यह है कि साईबर आरेस्ट के मामले में अधिकांश बार संभ्रांत वर्ग को ही निशाना बनाया जाता है, जिनके बैंक खातों और प्रोपर्टी की जानकारी पहले से अपराधियों को होती है. ऐसे में पद और…

Read More

Ahmadabad. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुजरात के विकास में योगदान देने के लिए मिथिलांचल और बिहार के लोगों की रविवार को सराहना की और कहा कि इस क्षेत्र का प्राचीन काल से ही लोकतंत्र और दर्शन को सशक्त बनाने का इतिहास रहा है. यहां ‘शाश्वत मिथिला महोत्सव 2025’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने यह भी वादा किया कि सीता माता का भव्य मंदिर बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि जब मैं लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार गया था, तो मैंने कहा था कि राम मंदिर बन गया है, अब सीता माता का भव्य मंदिर बनाने की बारी है.…

Read More

Ahmadabad. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गांधीनगर में 316.82 करोड़ रुपये के ‘पैरा हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ की आधारशिला रखी और 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत के संकल्प को दोहराया. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के करीब स्थित सरदार पटेल खेल परिसर में 10 बड़े स्टेडियम बनाए जाएंगे. शाह ने कहा, ‘‘भारत ने इन 10 परिसरों में 2036 ओलंपिक खेल आयोजित करने का संकल्प लिया है. गुजरात ने ओलंपिक की तैयारी पहले ही शुरू कर दी है. शाह ने कहा कि ‘पैरा हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ गुजरात के पैरा एथलीटों को विश्व स्तरीय ट्रेनिंग प्रदान…

Read More