Author: News Desk

भाजपा नेताओं ने बुधवार को एसएसपी से शिकायत की, कहा – पीएम के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की   जमशेदपुर. बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप यादव की भाजपा नेताओं ने बुधवार को एसएसपी से शिकायत की. भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी पर भाजपा नेता राजेश सिंह पप्पू के साथ दुर्व्यवहार करने और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने में विफल रहने का आरोप लगाया. भाजपा नेताओं ने बताया कि 11 मार्च की रात मारपीट की एक घटना के संबंध में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश सिंह पप्पू थाना पहुंचे थे, जहां थाना प्रभारी ने उनके साथ…

Read More

पलामू में गैंगस्टर अमन के एनकाउंटर के दूसरे दिन बुधवार को चान्हो में एक और एनकाउंटर हुआ. चान्हो थानेदार चंदन गुप्ता की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहे अपराधी प्रिंस खान के पैर में पुलिस ने गोली मारी. इससे वह घायल हो गया. उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है. रांची के पथलकुदुआ निवासी प्रिंस खान चान्हो के आनंदशीला आश्रम में हुए दोहरे हत्याकांड का आरोपी है. उसने पांच मार्च को अपने साथियों के साथ मिलकर आश्रम में आनंदमार्गी साधु मुकेश शाह (50) और उनके साथी राजेंद्र यादव (35) की गोली मारकर हत्या कर दी थी. हत्याकांड में शामिल…

Read More

पाकिस्तानी में ट्रेन हाईजैक में सभी बंधकों को छुड़ा लेने का दावा सुरक्षाबलों ने बुधवार रात किया. उन्होंने कहा कि 33 बलूच लड़ाकों को मार गिराया है. इस ऑपरेशन में कुछ बंधक भी मारे गए हैं. उन्होंने बताया कि बाकी सभी बंधकों को रिहा करा लिया गया है. वहीं, पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ ने कहा कि हमारे सैनिकों ने कई विद्रोहियों को नरक भेज दिया है. न्यूज एजेंसी AFP ने पाकिस्तान आर्मी के हवाले से बताया है कि ट्रेन में यात्रा कर रहे 27 ऑफ ड्यूटी पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि 1 सैनिक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मारा गया. ट्रेन…

Read More

हजारीबाग. NTPC केरेडारी में कार्यरत डीजीएम डिस्पैच कुमार गौरव की 8 मार्च की गोली मार कर हत्या कर दी गई. इस घटना को आज पाचवां दिन है. इस हत्याकांड के बाद NTPC कर्मचारियों और अधिकारियों में दहशत है. आलम यह है कि इलाके के विभिन्न कोल ब्लॉक से कोयला तो निकाला जा रहा है पर थर्मल प्लांटों में कोयले की आपूर्ति नहीं हो रही है. हजारीबाग के NTPC कोल ब्लॉक से देश के 32 अलग-अलग थर्मल पावर प्लांट को कोयले की आपूर्ति की जाती है. इधर हत्याकांड के बाद मंगलवार को हजारीबाग में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मैराथन बैठक की.…

Read More

सरायकेला. जिले के सरायकेला थाना के सीनी ओपी में पदस्थापित आरक्षी 42 वर्षीय अनिल कुमार झा की ड्यूटी के दौरान अचानक गिरने से मौत हो गई. घटना बुधवार सुबह 8:30 बजे के आसपास की है. उनके साथियों ने बताया कि घटना के समय वह ड्यूटी पर थे और अचानक गिर पड़े. जिससे उन्हें सिर में चोट लगी है. घायलावस्था में स्थानीय पुलिस ने तुरंत सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने आरक्षी को मृत घोषित कर दिया. वह मूल रूप से पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत कदमा के निवासी थे. बताया जा रहा है कि मृत अनिल कुमार झा का एक…

Read More

रायपुर जेल में आलीशान जिंदगी जी रहा था अमन, जेल प्रबंधन का दावा सोशल मीडिया में वायरल फोटो जेल की नहीं अमन को अलग से किसी तरह की कोई सुविधा नहीं दी गई थी. उसे सामान्य कैदियों की तरह ही रखा गया था. रांची. झारखंड में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर अमन साव की जेल के भीतर से फोटो सोशल मीडिया पर आई. इसके बाद डीआईजी एसएस तिग्गा जांच के लिए रायपुर केंद्रीय जेल पहुंचे. उस बैरक में भी गए जहां अमन बंद था. वहां के प्रहरियों से पूछताछ की गई. जेल प्रबंधन का दावा है कि सोशल मीडिया…

Read More

कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) में वक्फ की जमीन को लेकर AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष इमरान सोलंकी (Imran Solanki) ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स को वक्फ की संपत्ति बताया है. उन्होंने ये भी दावा किया कि राज्य सरकार ईडन गार्डन्स को किराया देती है. AIMIM के दावे पर बंगाल सरकार के मंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. TMC नेता और मंत्री फिरहाद हकीम (Firhad Hakim) ने कहा AIMIM बंगाल की एक पार्टी है. इसका राज्य में कोई महत्व नहीं है और जिस पार्टी का कोई आधार नहीं है, वह बेतुका दावा कर रही है.…

Read More

SpaceX Starlink India:  रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय बाजार में प्रवेश करने की तैयारी कर रहे स्पेसएक्स के स्टारलिंक का स्वागत किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अश्विनी वैष्णव ने पोस्ट किया, स्टारलिंक, भारत में आपका स्वागत है! सुदूर क्षेत्र की रेलवे परियोजनाओं के लिए उपयोगी होगा. उनका यह बयान भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में प्रमुख घटनाक्रमों के बीच आया है, जिसमें जियो प्लेटफॉर्म लिमिटेड और भारती एयरटेल लिमिटेड दोनों ने स्टारलिंक की सेवाओं को एकीकृत करने के लिए स्पेसएक्स के साथ साझेदारी की घोषणा की है. ये समझौते भारत के दो सबसे बड़े दूरसंचार प्रदाताओं,…

Read More

Vande Bharat Express . वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सफर के दौरान अब आपको चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स और बिस्किट सहित अन्य पैकेज फूड मिल सकेंगे. इसकी शुरुआत भी हो चुकी है. सबसे पहले गोरखपुर-अयोध्या-लखनऊ-प्रयागराज वंदे भारत में ये चीजें मिलनी शुरू हो गई है. मीडिया रिपाेर्ट के अनुसार वेंडर ट्रॉलियों में बुक खानपान के साथ ये पैकेज्ड फूड और ड्रिंक्स भी मिलेंगे ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा मिल सके. ऐसा करने की अनुमति रेलवे बोर्ड ने दी है. खबर के मुताबिक, बोर्ड से अप्रूवल मिलने के बाद आईआरसीटीसी ने इसकी शुरुआत गोरखपुर-अयोध्या-लखनऊ-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन…

Read More

रांची. झारखंड में खूंटी-चाईबासा मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर शाम एक हृदयविदारक घटना घटी. मुरहू थाना क्षेत्र के जाते गांव के पास एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान मुरहू थाना क्षेत्र के कोनवा गांव निवासी विपिन बोदरा और सुजीत सोय मुरूम के रूप में हुई है. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि विपिन बोदरा का सिर धड़ से अलग हो गया. कार चालक दुर्घटना के बाद अपनी कार को लॉक करके फरार हो गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, कार और बाइक…

Read More