Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शेरे पंजाब चौक के पास ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा हुआ है. यह खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने यहां एक बिल्डिंग में स्थित खूबसूरत यूनिसेक्स सैलून एंड स्पा में छापेमारी की. इस छापेमारी से देखते ही देखते इलाके में हड़कंप मच गया. इस बीच करीब आधा दर्जन महिला एवं पुरुष को पुलिस ने हिरासत में लिया है. मौके से कई आपत्तिजनक सामान और शराब की खाली बोतलें भी बरामद की गई है. यहां बाहर से लड़कियों को लाकर उससे अनैतिक कार्य कराया जाता था. इस पूरे…
Author: News Desk
जमशेदपुर : कपाली के पुड़ीसिल्ली ईलाके में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने ठेकेदार पर पिस्टल की बट से हमला कर उसे अधमरा कर दिया. घटना में वह गंभीर रूप से घायल है. सिर और शरीर के अन्य हिस्से प गंभीर चोटें आई है. बदमाशों ने कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब ठेकेदार की जान बची. घटना के बाद उसे ईलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ठेकेदार का नाम अफरोज आलम है और वह कपाली अलीबाग का रहने वाला है. उसने बताया कि वह साइट पर मजदूरों को पैसा…
जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने दिवंगत पत्रकार मनीष कुमार सिन्हा और घाटशिला के दिवंगत पत्रकार अजय पांडेय की स्मृति में शोक सभा का आयोजन कर पुण्य आत्माओं को श्रद्धांजलि दीं. प्रेस क्लब में संपन्न शोक सभा में पत्रकारों ने पुष्पांजलि के बाद दो मिनट का मौन रखा और आत्मा की शांति की कामना की. प्रेस क्लब के संरक्षक सह चमकता आइना के संपादक जयप्रकाश राय ने कहा कि मनीष सिन्हा ने जमशेदपुर में क्राइम रिपोर्टिंग को नई पहचान दी. पत्रकारिता के प्रति उनका समर्पण उल्लेखनीय है. उन्होंने कहा कि आंचलिक पत्रकारिता से अजय पांडेय का असमय चले जाना भी…
रांची : रांची में पुलिस ने अमन साव गिरोह से जुड़े 3 गुर्गों को बुधवार को गिरफ्तार किया है. उन्हें जेल भेजने के पहले रांची मेन रोड पर परेड कराया गया. इस बीच तीनों के प्रति लोगों का भय समाप्त करने की भी कोशिश की गई. पुलिस ने तीनों को शहर के अलग-अलग इलाकों से पकड़ा है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अजय सिंह, समीर बागची उर्फ कल्लू बंगाली और वसीम अंसारी के रूप में हुई है. हथियार भी किया गया बरामद पुलिस ने इनके पास से एक पिस्तौल, 2 कट्टा, 4 गोली और एक बाइक बरामद की है. अजय सिंह…
New Delhi. देश की अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर बुधवार को दोहरी राहत मिली. एक तरफ खाने के सामान के दाम में नरमी से खुदरा महंगाई फरवरी में भारतीय रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर चार प्रतिशत से नीचे 3.61 प्रतिशत पर आ गयी. वहीं दूसरी तरफ, विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन सूचकांक जनवरी में बढ़कर पांच प्रतिशत पर पहुंच गयी. मुद्रास्फीति में तेज गिरावट से इस बात की संभावना बढ़ी है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) नौ अप्रैल को द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर में एक और कटौती कर सकता है. अगर आरबीआई अगले महीने प्रमुख…
New Delhi. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन की कीमतें और व्यंजन सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य है. उन्होंने सदन में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘यात्रियों की जानकारी के लिए आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपारेशन) की वेबसाइट पर सभी खाद्य पदार्थों की सूची और कीमतों की जानकारी दी गई है. सभी विवरणों के साथ छपी व्यंजन सूची वेटर को उपलब्ध कराए जाते हैं और यात्रियों को मांगने पर दिए जाते हैं. रेल मंत्री ने कहा कि रसोई यानों में भी मूल्य सूची प्रदर्शित…
Mumbai. इन्फोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति ने बुधवार को कहा कि मुफ्त की चीजों से गरीबी दूर नहीं होगी, बल्कि यह नवोन्मेषी उद्यमियों के रोजगार सृजन से समाप्त होगी। यहां टाइकॉन मुंबई-2025 कार्यक्रम में मूर्ति ने उद्यमियों से अधिक कंपनियां और कारोबार बनाने पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि अगर हम नवोन्मेषी उद्यम बनाने में सक्षम हैं, तो गरीबी धूप वाली सुबह की ओस की तरह ‘गायब’ हो जाएगी. मूर्ति ने उद्यमियों के समूह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि आप में से प्रत्येक व्यक्ति सैकड़ों-हजारों नौकरियां पैदा…
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत कोल्हान में होली के दौरान विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. कोल्हान और पलामू मंडलों के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं. अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार से अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया, ‘‘कोल्हान मंडल के लिए 14 मार्च को भीषण गर्मी का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसमें…
Jamshedpur.साकची के शीतला मंदिर के समीप गुरुवार सुबह दो दुकानदार आपस में उलझ पड़े. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक दुकानदार घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. घायल का नाम गोपाल बताया जा रहा है. घटना उस समय शुरू हुई, जब एक ग्राहक ने चाय की दुकान खोलने के समय के बारे में पूछा. इस सामान्य सवाल पर चायवाले और ग्राहक के बीच बहस छिड़ गई. इसी दौरान पास की दुकान के मालिक गोपाल कुमार वहां पहुंचे. चायवाले और गोपाल के बीच पहले कहासुनी हुई। फिर यह विवाद…
Jamshedpur. उत्पाद विभाग सिर्फ 15 मार्च को ही शराब की बिक्री बंद रखेगा. उत्पाद विभाग के आदेश के अनुसार, 15 मार्च को सभी प्रकार की खुदरा उत्पाद दुकानें और जेएसबीसीएल द्वारा संचालित बार, रेस्तरों, क्लब और माइक्रो ब्रिवरी सहित. झारखंड राज्य विवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित थोक अनुज्ञप्ति परिसर और सभी देशी-विदेशी शराब के निर्माणशाला व कैंटीन उत्पाद पूर्णतः बन्द रहेंगी और किसी भी प्रकार से शराब की विक्री एवं पूर्ति करना प्रतिबंधित रहेगा.
