Author: News Desk

New Delhi.15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने दर्शकों के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी पाई है. अब प्रधानमंत्री मोदी ने इसे देखा है. फिल्म की स्क्रीनिंग संसद भवन में रखी गई थी. दरअसल, पीएम मोदी ने न सिर्फ फिल्म की तारीफ की थी बल्कि उन्होंने लोगों से अपील भी की थी कि वो फिल्म देखें. इसके बाद बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने सभी सांसदों और विधायकों को फिल्म दिखाने का निर्देश दिया था. फिल्म के लीड एक्टर ने किया संन्यास का ऐलान !…

Read More

Mumbai.महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री कौन होगा यह चार दिसंबर को तय हो जाएगा, जब भाजपा विधायक दल अपना नया नेता चुनेगा. यह जानकारी भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने सोमवार को दी. इससे पहले दिन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया. भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि दो बार मुख्यमंत्री रह चुके देवेंद्र फडणवीस को इस शीर्ष पद के लिए दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है. पदाधिकारी ने बताया कि बैठक बुधवार सुबह विधान…

Read More

Chaibasa.मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को सदर अस्पताल में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ शिवचरण हांसदा की अध्यक्षता में असाध्य रोग समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में समिति के पास आये कैंसर पीड़ित दो मरीजों के आवेदनों क्रमशः तांतनगर निवासी नामसी कुई (59) व कुमारडुंगी प्रखंड अंतर्गत दिकूबालकांड निवासी नरेंद्र नायक (51) जिनका इलाज आदित्यपुर स्थित सेव लाइफ हॉस्पिटल में चल रहा है. उन दोनों मरीजों को इलाज के लिए 5 -5 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी. मौके पर डॉ पॉलिना मुंडू, डॉ बारियल मार्डी, प्रधान लिपिक सुभाष…

Read More

Chakradharpur. रनिंग एलाउंस दर में 25 प्रतिशत वृद्धि करने की मांग को लेकर सोमवार को चक्रधरपुर के क्रू लॉबी के समीप दर्जनों लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर ने दो घंटे धरना दिया. ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (Alarsa) के केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर चक्रधरपुर में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दर्जनों लोको पायलटों ने रनिंग एलाउंस दर में वृद्धि करने का मांग की. बताया कि 1 जनवरी 2024 से सामान्य रेलवे कर्मचारियों के यात्रा भत्ता (TA) 25 प्रतिशत व महंगाई भत्ते (DA) में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई. रनिंग भत्ते को छोड़कर अन्य सभी भत्तों में…

Read More

Manoharpur. भाकपा माओवादियों ने मनोहरपुर के जराइकेला थाना क्षेत्र के लाइलोहर गांव के समीप बैनर पोस्टर फेंककर ग्रामीणों को पीएलजीए सप्ताह मनाने की अपील की. जराइकेला जाने वाली मुख्य सड़क के लाइलोहर के समीप नक्सलियों ने बैनर व दर्जनों पोस्टर फेंके हैं. पोस्टर और बैनर को दोपहर 12 बजे तक नहीं उठाया जा सका था. बाद में जानकारी मिलने पर पुलिस ने पोस्टर और बैनर को जब्त कर लिया है.

Read More

Kharsawan.सरायकेला एसपी मुकेश कुमार लुणायत सोमवार को औचक निरीक्षण पर खरसावां थाना पहुंचे. थाना के अभिलेखों की जांच की. लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. कहा, फरार व वारंटियों की सूची तैयार कर तत्काल उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाएं. बैंक/ एटीएम पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. एसपी ने खरसावां थाना परिसर की स्वच्छता व साफ सफाई की सराहना की. इस दौरान मुख्य रुप से खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी प्रभारी अविनाश कुमार, एसआई प्रकाश कुमार समेत आदि मौजूद थे.

Read More

Adityapur. सरायकेला थाना क्षेत्र के शासन गांव में खरकई नदी किनारे 27 नवंबर को बरामद युवती के शव की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है. मृतक युवती की पहचान संजना हांसदा के रूप में की गयी. मृतक आरआईटी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर डैम के समीप बस्ती मीरूडीह की रहने वाली थी. परिजनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीर देख युवती की पहचान की. परिजनों ने बताया कि युवती ने शौच करने की बात कह कर निकली थी. पर वह वापस नही लौटी. युवती की तलाश परिजनों ने की, लेकिन कुछ पता नही चला, जबकि उसका मोबाइल बुधवार शाम से ही ऑफ…

Read More

Chandil. चौका थाना क्षेत्र में एनएच-33 पर मुखिया होटल के समीप Jcbने एक ऑटो को चपेट में ले लिया. घटना में ऑटो चालक की मौत हो गयी. घटना रविवार देर रात की है. मृतक की पहचान बिहार के गया जिला के राजपुर शेरघाटी निवासी 31 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई. सड़क दुर्घटना की सूचना पर चौका पुलिस पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया. जानकारी के अनुसार, ऑटो टाटा से रांची की ओर जा रही थी. उसी दौरान गलत दिशा से जा रहे जेसीबी ने ऑटो को…

Read More

Ghatshila. मऊभंडार के स्पोट् र्स क्लब मैदान में 30वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई. रविवार को खेले गये मैच में वीबी इलेवन घाटशिला ने रोनित इलेवन को 6 विकेट से हरा दिया. जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता में टॉस वीबी इलेवन की टीम ने जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. रोनित इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 50 रन बनाये. अजहर ने एक छक्के की मदद से 15 और मोहित ने एक चौके की मदद से 10 रन बनाये. गेंदबाजी करते हुए वीबी इलेवन के गेंदबाज निखिल ने तीन विकेट चटकाये. मंगलवार को…

Read More

Baharagora. बहरागोड़ा कॉलेज के बीएड के विद्यार्थियों ने विभिन्न गांवों में जाकर बच्चों की शैक्षणिक स्थिति का सर्वे किया. विद्यार्थियों ने दो दिवसीय सर्वेक्षण रिपोर्ट सोमवार को बहरागोड़ा कॉलेज के प्राचार्य डॉ बालकृष्ण बेहरा को सौंपी. प्राचार्य ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट वर्ष 2025 में दिल्ली से प्रसारित होगी. इसमें 3 साल से 16 साल के बच्चों के पठन-पाठन व सीखने का स्तर का पता चलेगा. नयी शिक्षा नीति को दिशा देने में रिपोर्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. डॉ जितेंद्र कुमार ने बीएड के विद्यार्थियों को सफलता पूर्वक सर्वे कार्य पूरा करने पर धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि यह सर्वे बीएड…

Read More