Author: News Desk

जमशेदपुर. मानगो को जाम से मुक्त कराने के लिए प्रशासन की टीम सोमवार को फिर से सड़क पर उतरी. डिमना चौक से मानगो चौक और मानगो पुल क्रॉस करने में लोगों को आ रही समस्या को देखते हुए सड़क से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अतिक्रमण हटाने को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी.इस दौरान सड़क किनारे अस्थाई रूप से बैठने वाले सब्जी विक्रेताओं व दुकानदारों से हटा दिया गया. उन्हें खुले स्थान पर दुकान लगाने और जाम नहीं लगाने की चेतावनी दी गयी. कहा गया कि दोबारा अतिक्रमण किया तो कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा. वहीं…

Read More

लातेहार. जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमाही रेलवे साइडिंग के पास रविवार की देर रात लगभग 2:00 बजे अज्ञात अपराधियों ने कोयला लदे दो हाइवा में आग लगा दी. इस दौरान अपराधियों ने चालकों के साथ मारपीट भी की. जानकारी के अनुसार, लातेहार के तुबेद कोलियरी से कोयला लोड कर हाइवा बालूमाथ के कुसमाही रेलवे साइडिंग की ओर जा रही थी. इसी दौरान चार की संख्या में अपराधी कुसमाही साइडिंग के पास पहुंचे और वहां कोयला लदे दो गाड़ियों में आग लगा दी. अपराधियों ने इस दौरान चालकों के साथ मारपीट भी की. बताया जाता है कि अपराधियों ने…

Read More

रांची. झारखंड में रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में फेंगल चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है. इस वजह से सुबह से ही आसमान में धुंध और हल्के बादल छाए हैं. इस बीच शहर में बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है. वहीं, अब दोपहर में भी ठंड लोगों को सताएगी. झारखंड में सोमवार से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, रविवार को रांची समेत कई जगहों पर बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी देखने को मिली.…

Read More

यह सांप दुर्लभ प्रजाति का है और झारखंड में पहली बार इसे रेस्क्यू किया गया है Ranchi. दुर्लभ प्रजाति का ओरनेट फ्लाइंग स्नेक सांप को रांची के नामकुम स्थित आरसीएच कार्यालय (स्वास्थ्य विभाग) में दवा के कार्टून से निकाला गया. इसे आम बोलचाल में तक्षक नाग कहा जाता है. इसे रेस्क्यू किया है पिठोरिया के रहने वाले रमेश कुमार महतो ने. उन्होंने बताया कि सांप की लंबाई लगभग 3 फीट है. रमेश ने बताया कि यह सांप दुर्लभ प्रजाति का है और झारखंड में पहली बार इसे रेस्क्यू किया गया है. यह सांप ज्यादातर पठारी क्षेत्र के झाड़ीनुमा जगहों पर…

Read More

नई दिल्ली. दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए चीफ मिनिस्टर एडवोकेट वेलफेयर स्कीम के तहत 3220 नए वकीलों को 5 लाख रुपये के फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस व 10 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस देने का फैसला किया है. इस निर्णय को मुख्यमंत्री आतिशी से मंजूरी मिल गई है. उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार अपने चीफ मिनिस्टर एडवोकेट वेलफेयर स्कीम के तहत वर्तमान में 27,000 से ज्यादा वकीलों को 10 लाख का टर्म इंश्योरेंस और 5 लाख का मेडिकल इंश्योरेंस दे रही है. और अब ये संख्या बढ़कर लगभग 31,000 हो जाएगी. इस महत्वपूर्ण निर्णय पर मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को…

Read More

New Delhi.सिर पर गमछा बांधकर UPSC की पढ़ाई कराने वाले व Motivational स्पीकर ओझा सर ने आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन कर ली है. पार्टी के नेशनल कन्वेनर अरविंद केजरीवाल और सीनियर पार्टी लीडर मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी में शामिल किया. अब फरवरी 2025 में होने जा रहे दिल्ली असेंबली इलेक्शंस में ओझा सर AAP के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. आप’ में शामिल होने पर अवध ओझा ने कहा,”अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे राजनीति में आकर शिक्षा के लिए काम करने का मौका दिया. शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो…

Read More

आज पहुचेंगे आलू लदे 300 ट्रक, मंत्री बोले, नियंत्रित हुईं कीमतें, कालाबाजारी करने वाले को दी चेतावनी Bhuvaneshvar. उत्तर प्रदेश से सोमवार को आलू से लदे 300 ट्रक ओडिशा पहुंचेंगे, जिससे राज्य में आलू की कीमतें जल्द ही स्थिर हो जाएंगी. एक मंत्री ने भुवनेश्वर में रविवार को यह जानकारी दी.ओडिशा के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री के.सी. पात्रा ने कहा कि आलू की खेप दो दिसंबर तक ओडिशा पहुंच जाएगी. उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल द्वारा ओडिशा को आलू की आपूर्ति बंद किए जाने के बाद राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश से आलू खरीदना शुरू कर…

Read More

Jamshedpur. सुंदरनगर स्थित रैफ 106 बटालियन कैंप परिसर में रविवार को स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस मौके पर जवानों को बहादुरी और बलिदान के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दूसरे पहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें जवानों ने अपनी विशेष प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कैंप परिसर के जवानों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वितीय कमान अधिकारी शैलेन्द्र कुमार…

Read More

Ranchi. हेमंत सरकार ‘मंईयां सम्मान योजना’ की समीक्षा करायेगी. इसके लिए उच्चस्तरीय अंतरविभागीय समिति गठित की जायेगी. समिति में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अलावा सामाजिक क्षेत्र व राजस्व प्राप्ति से जुड़े विभागों को शामिल किया जायेगा. समिति योजना से संबंधित गुण-दोष व वित्तीय प्रावधान का सुझाव देगी. उच्चस्तरीय समिति सुझावों की समीक्षा कर प्राप्त फालाफल के अनुरूप योजना का कार्यांवयन सुनिश्चित करायेगी. समिति की अनुशंसा के अलोक में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इससे संबंधित संकल्प जारी किया है. कहा है कि मंईयां सम्मान योजना का वित्तीय आकार बढ़ाये जाने के पहले इसके…

Read More

Jamshedpur. मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 15 दिसंबर को धातकीडीह मुखी बस्ती स्थित ठक्कर बप्पा हॉल झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के बैनर तले सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसकी जानकारी रविवार को साकची में प्रेस वार्ता कर यूनियन के महासचिव सपन कुमार घोषाल और सचिव रमेश मुखी ने दी. इन नेताओं ने बताया कि सम्मेलन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा. सम्मेलन में एटक झारखंड राज्य कमेटी के महासचिव कामरेड अशोक यादव उपस्थित होंगे. साथ ही एटक के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अमरजीत कौर सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है. प्रेस वार्ता…

Read More