Patmada पटमदा के नेंगजुड़ी गांव निवासी विजय बास्के की कीटनाशक युक्त खीरा खाने से रविवार को मौत हो गये. इस घटना में उसके छह अन्य साथी गंभीर रूप से बीमार हो गये. सभी को पटमदा सीएचसी में इलाज के बाद एमजीएम रेफर कर दिया गया है. घायलों में मृतक के बड़े भाई अजय बास्के (14 वर्ष), फागुन हांसदा (14), रविलाल बास्के (12), बिदु मांडी (14), रितेश हांसदा (9) व लखन हांसदा (12) शामिल हैं.विजय के पिता बुद्धेश्वर बास्के ने बताया कि रविवार को स्कूल की छुट्टी थी. इस वजह से सभी सातों बच्चे सुबह 10.30 बजे अलग-अलग साइकिल पर सवार…
Author: News Desk
Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने रविवार को कहा कि अगले साल फरवरी तक नये प्रदेश अध्यक्ष का चयन होने की संभावना है. झारखंड की 81 विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में भाजपा के हार जाने के बाद यह घोषणा की गई है. उन्होंने कहा कि झारखंड में सात या आठ दिसंबर को भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू होगा. बाजपेयी ने रांची में पार्टी की दो दिवसीय चुनाव समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘इस सदस्यता अभियान के माध्यम से हम हर व्यक्ति के पास जाएंगे और एक ऐसा संगठन बनाएंगे जो सबको सुरक्षा…
Bhubaneswar. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को डिजिटल धोखाधड़ी, साइबर अपराध और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रौद्योगिकी के कारण उत्पन्न संभावित खतरों, विशेष रूप से सामाजिक और पारिवारिक संबंधों को बाधित करने के लिए ‘डीपफेक’ की क्षमता पर चिंता व्यक्त की. प्रधानमंत्री ने पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 59वें अखिल भारतीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए पुलिस आरक्षियों के कार्यभार को कम करने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग का आह्वान किया. उन्होंने सुझाव दिया कि पुलिस थानों को संसाधन आवंटन का केन्द्र बिन्दु बनाया जाना चाहिए. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मोदी ने सुरक्षा चुनौतियों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयामों…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से विधायक बनने पर सरयू राय का कदमा, मानगो भाजपा मंडल व साकची गुरुद्वारा कमेटी ने अभिनंदन किया. साकची गुरुद्वारा में रविवार को तख्त श्री हरमिंदर साहिब पटना के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह एवं साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान निशान सिंह के नेतृत्व में नवनिर्वाचित सरयू राय काे शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. मौके पर भाजपा प्रदेश कमेटी के प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, गुरुचरण सिंह बिल्ला, कुलविंदर सिंह पन्नू, सुरजीत सिंह छित्ते, खजान सिंह आदि मौजूद रहे. इधर श्री राय ने झारखंड राज्य नोनिया समाज की तरफ से आयोजित रक्तदान शिविर का…
Jamshedpur. मानगो में जाम को लेकर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर डीसी से फोन पर बात की. श्री राय ने कहा कि प्रशासन जाम की समस्या को गंभीरता से ले और उसके लिए ठोस उपाय करे. जिला प्रशासन ने यदि नो इंट्री के समय में बदलाव नहीं किया, तो जनता खुद गाड़ियों को रोकेगी, जिनके साथ वे भी वहां खड़े रहेंगे. क्योंकि उनकी प्राथमिकता आम जनता को सुविधा दिलाने की है. मानगो पुल पर जाम की स्थिति तो चिंताजनक है ही, जमशेदपुर शहर में करीब एक दर्जन अन्य स्थान हैं, जहां यातायात की व्यवस्था का संचालन सुचारू…
Guwahati. असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने राजनयिक माध्यमों का उपयोग कर रही है क्योंकि पड़ोसी देश में उन्हें अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है. शर्मा ने कहा कि हिंदुओं को सुरक्षा प्रदान करना बांग्लादेश सरकार की जिम्मेदारी है, जो पड़ोसी देश में धार्मिक अल्पसंख्यक हैं. उन्होंने कछार जिले में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘बांग्लादेश में हो रही घटनाएं दुखद हैं. भारत सरकार पहले ही इस मामले में प्रतिक्रिया दे चुकी है. वहां धार्मिक अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित…
Baharagora. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के माटिहाना चौक के समीप एनएच-49 पर पुलिस ने गिट्टी लदा हाइवा (डब्ल्यूबी 33 एफ 2002) जब्त किया. हाइवा का चालक गिट्टी से संबंधित कागजात नहीं दिखा सका. पुलिस ने जिला खनन पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर जांच करने की मांग की. जानकारी हो कि ओडिशा के बड़ामारा की एक क्रशर मशीन से गिट्टी लोड कर पश्चिम बंगाल भेजा जाता है. इसमें कुछ वाहन मालिक बिना चालान के परिवहन करते हैं. थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने बताया कि जांच के दौरान बिना चालान के एक हाइवा को जब्त किया गया है. जिला खनन पदाधिकारी को उक्त…
Deoghar. केंद्र सरकार झारखंड में 100 फीसदी एनआरसी लागू करने जा रही है. एनआरसी 1932 के खतियान के आधार पर लागू होगा, जिसमें चिन्हित किया जायेगा कि अगर वे 1932 के खतियान के आधार पर भारत के किसी भी स्थान के रहने वाले होंगे तो भारत में रहेंगे. अगर 1932 के खतियान में नहीं पाये गये, तो वैसे बांग्लादेशियों को बोरा में भरकर बांग्लादेश भेज दिया जायेगा. उक्त बातें गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही है. डॉ दुबे ने कहा कि संताल परगना को घुसपैठिये ग्रेटर बांग्लादेश बनाना चाहते हैं. भारत को तोड़ना चाहते हैं. लेकिन…
Jamshedpur. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के बीच सोमवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का बहुचर्चित मुकाबला खेला जायेगा. आइएसएल के इतिहास में पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने होगी. यह मैच शाम सात बजे से शुरू होगा. इस मैच के लिए दर्शकों में खासा उत्साह है. अभी तक 19 हजार टिकट बेचे जा चुके हैं. यह मैच जमशेदपुर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. पिछले तीन मुकाबले में बड़े अंतर से हार का मुंह देखने वाली जेएफसी की टीम हर हाल में यह मैच जीतना चाहेगी. जमशेदपुर एफसी आठ मुकाबलों में चार जीत और चार हार…
Dhaka. वैध यात्रा दस्तावेजों के साथ भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के दर्जनों सदस्यों को रविवार को बांग्लादेश की आव्रजन पुलिस ने बेनापोल सीमा पर वापस भेज दिया. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. ‘डेली स्टार’ अखबार ने अपनी खबर में बेनापोल आव्रजन पुलिस के प्रभारी अधिकारी इम्तियाज अहसानुल कादिर भुइयां के हवाले से कहा, ‘हमने पुलिस की विशेष शाखा से परामर्श किया और उच्च अधिकारियों से निर्देश मिले कि उन्हें (सीमा पार करने की) अनुमति न दी जाए. भुइयां ने बताया कि इस्कॉन के सदस्यों के पास कथित तौर…
