Author: News Desk

Jamshedpur. टाटा मोटर्स के न्यू ड्रीम लाइन के कर्मचारियों का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह रविवार को हुडको में हुआ. इस दौरान न्यू ड्रीम लाइन के कमेटी मेंबर वरुण सिंह और प्रकाश विश्वकर्मा के नेतृत्व में तीसरी बार यूनियन का महामंत्री बनने पर आरके सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा को माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि मुझे जो स्नेह और सम्मान कर्मचारियों ने दिया है, उसका कर्ज कर्मचारियों के हित में काम कर वापस लौटायेंगे. इस दौरान आपसी एकता को बरकरार रखते हुए कंपनी हित में काम करने का निर्णय लिया…

Read More

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के 13 परीक्षा केंद्रों में रविवार को चौकीदार भर्ती लिखित परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था संधारण के साथ-साथ निष्पक्ष, कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया. वहीं स्थापना समाहर्ता मृत्युंजय कुमार व जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी भी भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों के विधि-व्यवस्था संधारण का जायजा लिया. एडीएम ने निरीक्षण के दौरान प्रतिनियुक्त स्टैटिक, गश्ती, उड़नदस्ता, पुलिस पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से परीक्षा संचालन कराने का निर्देश दिये. सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी…

Read More

Aadityapur. कांड्रा-चांडिल रेलवे स्टेशन के मध्य कांड्रा थाना अंतर्गत पोल संख्या 290/एस 4 के पास से पुलिस ने रेल पटरी से एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया. मृतक की पहचान कांड्रा एसकेजी कॉलोनी में रहने वाले झारखंड आंदोलनकारी वरूण चक्रवर्ती के रूप में की गयी. पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गयी. मूल रूप से बंगाल के निवासी स्व चक्रवर्ती ने झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभायी थी. आंदोलन को लेकर करीब 40 वर्ष पूर्व वे अपना वास्तविक घर छोड़ कांड्रा में ही रहने लगे थे. उन्हें झारखंड आंदोलनकारी…

Read More

Jamshedur.माओवादी संगठन ने दो दिसंबर से पीपुल्स लिबरेशन ऑफ गोरिल्ला आर्मी का स्थापना सप्ताह मनाने की घोषणा की है. इसकी जानकारी झारखंड सहित नक्सल प्रभावित अन्य राज्यों के सुरक्षा बलों को मिली है. इसके बाद मुख्यालय के स्तर से संबंधित जिलों को अलर्ट किया गया है. इधर, प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने झारखंड-बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा व तेलंगाना की सेंट्रल, रीजनल, जोनल, सब-जोनल व एरिया कमेटियों को भंग कर दिया है. वहीं संगठन की ओर से माओवादी कमांडरों को भूमिगत होने का फरमान जारी किया गया है. साथ ही संगठन के पीपुल्स लिबरेशन ऑफ गोरिल्ला आर्मी के कमांडरों को छोटे-छोटे…

Read More

Jamshedpur. सोमवार से टाटा स्टील में समायोजित टिनप्लेट डिवीजन के नये इआइसी उज्ज्वल चक्रवर्ती कामकाज संभालेंगे. उज्ज्वल चक्रवर्ती टाटा स्टील के सीएफओ सह इडी कौशिक चटर्जी को रिपोर्ट करेंगे. अगस्त में ही उज्ज्वल चक्रवर्ती को टिनप्लेट डिवीजन में योगदान देने को कहा गया था. टिनप्लेट से पहले उज्ज्वल चक्रवर्ती टाटा स्टील और निप्पन स्टील की संयुक्त उपक्रम वाली कंपनी जेसीएपीसीपीएस के एमडी के तौर पर काम कर रहे थे. निवर्तमान टिनप्लेट डिवीजन के इआइसी रामदास नारायण मूर्ति (एनआर मूर्ति) एक दिसंबर को कंपनी से सेवानिवृत्त हो गये. सोमवार से उज्जवल चक्रवर्ती टिनप्लेट का पूरा कामकाज एक्जीक्यूटिव इंचार्ज (इआइसी) के तौर…

Read More

Jamshedpur.. दक्षिणी भारत में आये तूफान फेंगल का असर झारखंड में भी रहा. झारखंड के दक्षिणी हिस्से में बारिश हुई. जगन्नाथपुर में करीब 12 मिमी बारिश हुई. सिमडेगा में भी तीन से चार मिमी के आसपास बारिश हुई. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि तीन दिसंबर तक बादल छाया रहेगा. कोल्हान वाले हिस्से में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. बादल के कारण जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 18 डिग्री के आसपास रहा. मौसम केंद्र के अनुसार तीन दिसंबर तक रांची का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान…

Read More

Ranchi. राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 10वीं व 12वीं (मैट्रिक-इंटर) का सिलेबस सात दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है. इसे लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ने सभी जिलों के डीइओ और डीएसइ को पत्र लिखा है. जिलों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि स्कूलों में नौ दिसंबर से प्री-बोर्ड परीक्षा होगी. मैट्रिक की प्री-बोर्ड परीक्षा नौ से 20 दिसंबर तक और 12वीं की परीक्षा नौ से 23 दिसंबर तक होगी. परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा. मैट्रिक के परीक्षार्थियों को 23 दिसंबर…

Read More

Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुआ स्टेशन में फुटओवर ब्रिज (एफओबी) लॉचिंग व चक्रधरपुर में पुराना एफओबी को हटाया जायेगा. इसे लेकर 3 दिसंबर को 5 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जायेगा. मेगा ब्लॉक के कारण 3 दिसंबर को चार जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी. जबकि 3 एक्सप्रेस ट्रेनें रीशिड्युल होकर चलेंगी. यह जानकारी रेलवे ने दी है. 3 दिसंबर को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें : 22861/12872 हावड़ा-कांटाबांजी/टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस, 08163/08164 चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू, 08145/08146 राउरकेला-टाटा-राउरकेला मेमू, 18110/18109 इतवारी-टाटा-इतवारी एक्सप्रेस रीशिड्युल होकर चलेंगी ये ट्रेनें : 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 2 घंटे, 12767 हुजूर साहेब नांदेड़-सांतरागाछी सुपर फास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 12262…

Read More

Patmada पटमदा के नेंगजुड़ी गांव निवासी विजय बास्के की कीटनाशक युक्त खीरा खाने से रविवार को मौत हो गये. इस घटना में उसके छह अन्य साथी गंभीर रूप से बीमार हो गये. सभी को पटमदा सीएचसी में इलाज के बाद एमजीएम रेफर कर दिया गया है. घायलों में मृतक के बड़े भाई अजय बास्के (14 वर्ष), फागुन हांसदा (14), रविलाल बास्के (12), बिदु मांडी (14), रितेश हांसदा (9) व लखन हांसदा (12) शामिल हैं.विजय के पिता बुद्धेश्वर बास्के ने बताया कि रविवार को स्कूल की छुट्टी थी. इस वजह से सभी सातों बच्चे सुबह 10.30 बजे अलग-अलग साइकिल पर सवार…

Read More

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने रविवार को कहा कि अगले साल फरवरी तक नये प्रदेश अध्यक्ष का चयन होने की संभावना है. झारखंड की 81 विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में भाजपा के हार जाने के बाद यह घोषणा की गई है. उन्होंने कहा कि झारखंड में सात या आठ दिसंबर को भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू होगा. बाजपेयी ने रांची में पार्टी की दो दिवसीय चुनाव समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘इस सदस्यता अभियान के माध्यम से हम हर व्यक्ति के पास जाएंगे और एक ऐसा संगठन बनाएंगे जो सबको सुरक्षा…

Read More