Galudih. सालबनी स्थित यामिनी कांत बीएड कॉलेज में सोमवार को विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम हुआ. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली. रैली कॉलेज से निकल कर सालबनी गांव तक गयी. गांव में नुक्कड़ नाटक से जागरूक किया गया. इसके पूर्व कॉलेज के प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने एड्स के बारे में छात्र- छात्राओं को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया. छात्र-छात्राओं ने स्लोगन व नुक्कड़ नाटक से गांव के लोगों को एड्स को लेकर जागरूक किया. मौके पर डॉ बीएड के प्रशिक्षु भी उपस्थित थे. रैली को सफल बनाने में छात्रों…
Author: News Desk
Jamshedpur. सीतारामडेरा के किशोरी नगर में संतोषी कुमारी (21) ने रविवार की देर रात अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने संतोषी के शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. मिली जानकारी के अनुसार संतोषी का पूरा परिवार सीतारामडेरा के चंड़ीनगर में रहता है. संतोषी किशोरी नगर में पढ़ाई करने के लिए एक किराया का मकान लेकर रह रही थी. रविवार को वह परिवार के लोगों से मिल कर अपने किराये के मकान में…
Jamshedpur. जुगसलाई पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर छापेमारी कर पुलिस ने चोरी की तीन स्कूटी और दो बाइक बरामद की है. गिरफ्तार होने वालों में जुगसलाई निवासी गौरव कुमार साहू, हरिकांत साहू उर्फ नागू और बागबेड़ा निवासी मोहित लाल शामिल है. सभी से पूछताछ करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया. उक्त जानकारी सोमवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने दी. सोमवार को एसएसपी कार्यालय के सभागार में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि एक दिसंबर को बागबेड़ा के रहने वाले संतोष कुमार रजक…
Jamshedpur. बिरसानगर में कोल्हान प्रमंडल पान समाज कल्याण समिति जिला कमेटी की बैठक लक्ष्मण पात्रो की अध्यक्षता में हुई. जिसमें जिला कमेटी ने निर्णय लिया कि जल्द ही कोल्हान के नवनिर्वाचित विधायकों को सम्मानित करने का कार्यक्रम किया जायेगा. साथ ही समाज की विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा जायेगा. संगठन के संस्थापक उमाकांत दास ने पान तांती समाज अभी भी सरकार विभिन्न सुविधाओं को लेने से वंचित है. इसको लेकर भी पान समाज विधायकों से चर्चा करेगा और हल निकालने की मांग करेगा. बैठक में केंद्रीय मुख्य संरक्षक कार्तिक पात्रो, केंद्रीय महासचिव हरीशचंद्र भंज, दिनेश दंडपाट, केंद्रीय संस्थापक उमाकांत…
पटना. बिहार सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती परीक्षा को अनियमितता की रिपोर्ट मिलने के बाद सोमवार को रद्द कर दिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने यहां तीन केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर ‘अनियमितता बरते जाने और कदाचार’ का पता लगाया है. यह परीक्षा रविवार को पटना स्थित 12 ऑनलाइन केंद्रों पर आयोजित की गई थी. उप महानिरीक्षक (ईओयू) मानवजीत सिंह ढिल्लों ने संवाददाताओं से कहा, ‘पुलिस ने इस मामले में 37 लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जिसमें अभ्यर्थी, परीक्षा केंद्र के मालिक…
Mumbai. अमेरिकी एवं एशियाई बाजारों में मजबूत रुख के बीच घरेलू स्तर पर सोमवार को रिलायंस, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में खरीदारी आने से सेंसेक्स 445 अंक और निफ्टी 145 अंक चढ़कर बंद हुए. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 445.29 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,248.08 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 80,337.82 के ऊपरी और 79,308.95 के निचले स्तर तक भी गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 144.95 अंक यानी 0.60 प्रतिशत बढ़कर 24,276.05 पर पहुंच गया. सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में…
Kolkata. पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर सोमवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर मुसलमानों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और संसद में इसके पारित होने पर संदेह जताया. विधेयक के विरोध में एक प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विधानसभा में ममता ने आरोप लगाया कि केंद्र ने इस विषय पर राज्य सरकारों की अनदेखी की है. उन्होंने कहा, ‘केंद्र ने वक्फ विधेयक पर हमसे परामर्श नहीं किया.’ तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) में विपक्षी सदस्यों को बोलने नहीं देने को लेकर भी भाजपा की आलोचना की. मुख्यमंत्री…
आदित्यपुर. आदित्यपुर नगर निगम के इलाके में सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण को रोकने के लिए प्रशासक रवि प्रकाश के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है. इसे लेकर सोमवार को निगम के अधिकारी व यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया. इसमें खरकाई पुल से आकाशवाणी चौक, शेरे पंजाब चौक, आदित्यपुर थाना रोड, इमली चौक, एस टाइप चौक, निगम जाने वाले रास्ते और एस टाइप में मुख्य सड़क एवं सर्विस मार्ग से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी माइक पर दी गयी. दुकानदारों को चेताया गया कि सभी को 24 घंटे में स्वतः अतिक्रमण हटा ले वरना उन्हें बड़ी क्षति व…
जमशेदपुर. मानगो को जाम से मुक्त कराने के लिए प्रशासन की टीम सोमवार को फिर से सड़क पर उतरी. डिमना चौक से मानगो चौक और मानगो पुल क्रॉस करने में लोगों को आ रही समस्या को देखते हुए सड़क से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अतिक्रमण हटाने को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी.इस दौरान सड़क किनारे अस्थाई रूप से बैठने वाले सब्जी विक्रेताओं व दुकानदारों से हटा दिया गया. उन्हें खुले स्थान पर दुकान लगाने और जाम नहीं लगाने की चेतावनी दी गयी. कहा गया कि दोबारा अतिक्रमण किया तो कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा. वहीं…
लातेहार. जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमाही रेलवे साइडिंग के पास रविवार की देर रात लगभग 2:00 बजे अज्ञात अपराधियों ने कोयला लदे दो हाइवा में आग लगा दी. इस दौरान अपराधियों ने चालकों के साथ मारपीट भी की. जानकारी के अनुसार, लातेहार के तुबेद कोलियरी से कोयला लोड कर हाइवा बालूमाथ के कुसमाही रेलवे साइडिंग की ओर जा रही थी. इसी दौरान चार की संख्या में अपराधी कुसमाही साइडिंग के पास पहुंचे और वहां कोयला लदे दो गाड़ियों में आग लगा दी. अपराधियों ने इस दौरान चालकों के साथ मारपीट भी की. बताया जाता है कि अपराधियों ने…
