Guwa. प्रेमिका को शादी का वादा कर प्रेमी भाग निकला. प्रेमिका दिनभर मंदिर में अपने परिवार के साथ प्रेमी के इंतजार में बैठी रही. दरअसल, यह मामला गुवा का है. युवती ने बताया, उसका गुवा बाजार निवासी बेनुधर पान से दो-तीन वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाया. इस बीच जानकारी मिली कि बेनुधर दूसरी जगह शादी करने वाला है. इसे लेकर गुवा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने बेनुधर पान को थाने में बुलाया. थाना में शादी की बात पर समझौता हुआ. बेनुधर शादी करने के लिए तैयार हो…
Author: News Desk
Jamshedpur. एग्रिको के रहने वाले टाटा स्टील कर्मचारी रवि शंकर मिश्रा के घर का ताला तोड़कर करीब आठ लाख रुपये के गहने और नकद 25 हजार रुपये नकदी की चोरी कर ली. घटना रविवार की रात की है. रविशंकर मिश्रा ने सिदगोड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. घटना के संबंध में बताया कि उनके एक रिश्तेदार की शादी थी. एग्रिको क्लब हाउस में कार्यक्रम का आयोजन था. रविवार की रात करीब आठ बजे परिवार के सभी लोग क्वार्टर में ताला बंद कर एग्रिको क्लब हाउस चले गये. उसी दौरान रात करीब 11.30 बजे उनका बेटा…
Jamshedpur. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के इंद्रानगर स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पर पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम भेज दिया है. शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पायी है. इंद्रानगर मुर्गा पाड़ा के पास नदी किनारे कुछ लोग हर दिन की तरह नहाने के लिए गये थे. उसी दौरान लोगों ने देखा कि नदी किनारे एक युवक का शव पानी के उपर है. शव को देख लोगों ने सीतारामडेरा पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि शव को देखने…
Chandil. चांडिल थाना क्षेत्र में एनएच-33 रामगढ़ ओवरब्रिज पर 407 वैन अनियंत्रित होकर पलट गया. चालक को हल्की चोट आयी है. घटना सोमवार शाम 6 बजे की है. सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग पहुंचे. दुर्घटनाग्रस्त वैन को उठाया. इधर, कपाली ओपी क्षेत्र के तामोलिया में कार ने बाइक को टक्कर मार दी. इसमें बाइक सवार कपाली मिल्लतनगर निवासी मोहम्मद अरशद घायल हो गया. घायल को स्थानीय लोगों ने ब्रम्हानंद अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के बाद भागने के दौरान कार अनियंत्रित होकर एक घर में टकरा गयी. इसमें घर क्षतिग्रस्त हो गया. घटना सोमवार दोपहर 3 बजे की है.…
New Delhi. यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने सोमवार को कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर मूल्यांकन और उनके सीखने की प्रक्रिया में सुधार के लिए देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों को वार्षिक परीक्षा प्रणाली के बजाय सेमेस्टर पद्धति अपनानी चाहिए. हम चाहते हैं कि उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों का सतत मूल्यांकन किया जाए. अगर आप साल भर में बस एक बार परीक्षा आयोजित करते हैं, तो इससे विद्यार्थियों को उनकी सीखने की प्रक्रिया में सुधार का संदेश नहीं मिल पाता. इसलिए सेमेस्टर प्रणाली को वैश्विक स्तर पर अपनाया गया है. कुमार ने कहा कि सेमेस्टर के बीच में…
New Delhi. घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट अगले वर्ष गया, कोलकाता, गुवाहाटी और श्रीनगर से हज की उड़ानें संचालित करेगी. कंपनी ने इन चार प्रमुख शहरों से हज के लिए उड़ानें संचालित करने का अधिकार हासिल कर लिया है. कंपनी इसके लिए 100 से अधिक विशेष उड़ानें संचालित करेगी. स्पाइसजेट के सीएफओ देबोजो महर्षि ने सोमवार को यह जानकारी दी. इस साल 13,000 हजयात्रियों को ले जाने वाली स्पाइसजेट अगले वर्ष 15,500 तीर्थयात्रियों को हजयात्रा पर ले जाने की उम्मीद कर रही है. बता दें कि अगले साल हजयात्री भारत से 29 अप्रैल से 30 मई के बीच सऊदी जायेंगे. भारतीय…
New Delhi. जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाने के लिए गठित मंत्री-समूह ने एयरेटेड पेय पदार्थों (कोल्ड ड्रिंक), सिगरेट एवं तंबाकू जैसे हानिकारक उत्पादों पर कर की दर को मौजूदा 28 प्रतिशत से बढ़ा कर 35 प्रतिशत करने की सोमवार को अनुशंसा की. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में गठित मंत्री-समूह (जीओएम) ने परिधानों पर कर की दरों को भी तर्कसंगत बनाने का फैसला किया. मंत्री-समूह की बैठक में लिये गये फैसलों पर जीएसटी परिषद 21 दिसंबर को अंतिम फैसला करेगी. मंत्री-समूह जीएसटी परिषद को कुल मिलाकर 148 वस्तुओं पर कर दरों में बदलाव का प्रस्ताव देगा. एक अधिकारी…
Jamshedpur.मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए जमशेदपुर प्रखंड व अंचल कार्यालयों में भीड़ लग रही है. सोमवार को शहर के आसपास के सारे अंचल कार्यालयों में महिलाओं की भीड़ लगी रही. महिलाओं के साथ ही पुरुष भी कतार में खड़े रहे. वे अपनी महिला रिश्तेदारों का आवेदन लेकर पहुंचे थे. सुबह 10 बजे कार्यालय खुलने से पहले से ही महिलाएं पहुंच गयी थीं. शाम पांच बजे तक यहां लाइन लगी रही. पुरुषों की भी लंबी लाइन दिखी. लाइन में लगी महिलाओं ने बताया कि उन्हें शुरू में महिला सम्मान योजना का पैसा मिला, लेकिन दूसरे माह से खाता…
Jamshedpur. जमशेदपुर एफसी ने सोमवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) के मुकाबले में मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 3-1 से शिकस्त दे दी. इंडियन सुपर लीग के इतिहास में पहली बारे दोनों टीमें आमने-सामने थीं, जहां जमशेदपुर की टीम ने बाजी मारी. जमशेदपुर एफसी नौ मुकाबलों में पांच जीत और चार हार से 15 अंक लेकर तालिका में नौवें से सातवें स्थान पर आ गयी है. वहीं, ब्लैक पैंथर्स की हार से रूसी हेड कोच एंड्री चेर्निशोव जरूर निराश होंगे. मोहम्मडन स्पोर्टिंग नौ मैचों में एक जीत, दो ड्रॉ और छह हार से पांच अंक…
New Delhi.15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने दर्शकों के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी पाई है. अब प्रधानमंत्री मोदी ने इसे देखा है. फिल्म की स्क्रीनिंग संसद भवन में रखी गई थी. दरअसल, पीएम मोदी ने न सिर्फ फिल्म की तारीफ की थी बल्कि उन्होंने लोगों से अपील भी की थी कि वो फिल्म देखें. इसके बाद बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने सभी सांसदों और विधायकों को फिल्म दिखाने का निर्देश दिया था. फिल्म के लीड एक्टर ने किया संन्यास का ऐलान !…
