Bhawnathpur.भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक अनंत प्रताप देव के काफिले में एक बड़ा हादसा टल गया. विधायक श्री देव सोमवार की सुबह केतार मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे. इस दौरान उनके काफिले में करीब एक दर्जन गाड़ियां थीं. भवनाथपुर-श्री बंशीधर नगर मुख्य पथ स्थित वन डिपो के पास से गुजरने के दौरान काफिले की छह गाड़ियां आपस में टकरा गयी. इसमें तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी. हालांकि किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ है. जो वाहन क्षतिग्रस्त हुए उनमें झामुमो के श्री बंशीधर नगर अनुमंडल अध्यक्ष ज्ञासुद्दीन अंसारी की स्कार्पियो, श्री बंशीधर नगर प्रखंड उपाध्यक्ष मिथिलेश…
Author: News Desk
Ranchi. रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा गांव को उग्रवादी संगठन TSPC के पहाड़ी जी दस्ता ने मंगलवार को बंद कराया. जानकारी के अनुसार सोमवार रात में पहाड़ी जी दस्ता के सदस्य उमेडंडा पहुंचे और दुकानदारों के साथ मारपीट की. उग्रवादियों ने हथियार का भय दिखाया और मंगलवार को दुकान बंद करने के लिए कहा. दस्ते की धमकी के बाद से मंगलवार सुबह से ही उमेडंडा में सन्नाटा पसरा हुआ है. सभी दुकान बंद है और रास्ते में एक भी गाड़ी नहीं चल रही है. सूचना पाकर थाना प्रभारी रितेश कुमार पुलिस बल के साथ उमेडंडा पहुंचे और दुकानदारों…
Patna.मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की अहम बैठक हुई. इस बैठक में 33 प्रस्तावों पर मुहर लगी, जिसमें भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त के पुराने नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई. इसके तहत भूस्वामियों को बड़ी राहत देते हुए जरूरी दस्तावेज जमा करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है. रैयतों को अब जरूरी दस्तावेज जमा करने के लिए 180 कार्य दिवस यानी 6 महीने का समय मिलेगा. संशोधित नियमों के तहत अब रैयतों को नक्शा सत्यापन के लिए 90 दिन, आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 60 दिन और आपत्तियों के निराकरण के लिए 60…
Hazaribagh. हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड की प्रमुख कुमारी विनीता के पति उदय साव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. उदय साव कटकमदाग पंचायत के पूर्व मुखिया और कांग्रेस नेता भी थे. यह घटना सोमवार को रात 9:30 बजे की है. अपराधियों ने पुलिस लाइन के पीछे इस घटना को अंजाम दिया है. उदय साव के सिर में गोली लगने की वजह से ज्यादा खून बह गया था. वारदात के बाद हॉस्पिटल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी. हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस हजारीबाग जिले में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.…
Seraikela. सरायकेला जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत मीरूडीह सीतारामपुर की रहने वाली आदिवासी युवती संजना हांसदा की गत बुधवार की रात सरायकेला थाना अंतर्गत राजननगर मार्ग पर स्थित राधा स्वामी सत्संग के पीछे खरकाई नदी से सटे जंगल में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. चार दिनों बाद परिजनों ने शव की पहचान की. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मगर परिजन इससे संतुष्ट नहीं है. परिजनों का आरोप है कि युवती की हत्या में और लोग शामिल हैं जिन्हें पुलिस बचा रही है. मंगलवार को भाजपा नेता रमेश हांसदा के…
Jamshedpur. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के भाई भीम सिंह मुंडा (65) का जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में मंगलवार की अहले सुबह निधन हो गया.उनका अंतिम संस्कार जमशेदपुर के भुइयाडीह स्थित स्वर्णरखा घाट पर मंगलवार की सुबह 11 बजे के बाद किया गया. भीमसेन मुंडा पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई थे. वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार को छोड़ गए है. वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. बीमारी के कारण उनका इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में हो रहा था.
New Delhi. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को बैंकों से कहा कि वे आवश्यक कदम उठाकर निष्क्रिय या ‘फ्रीज’ किए गए खातों की संख्या को ‘तत्काल’ कम करें और तिमाही आधार पर इनकी संख्या के बारे में भी जानकारी दें. ऐसे खातों में पड़ी धनराशि की बढ़ती मात्रा पर चिंता व्यक्त करते हुए आरबीआई ने कहा कि उसके पर्यवेक्षी निरीक्षणों से कई समस्याओं का पता चला है, जिसके कारण खाते निष्क्रिय हो रहे हैं या ‘फ्रीज’ हो रहे हैं. आरबीआई के पर्यवेक्षण विभाग ने हाल ही में एक विश्लेषण किया, जिसमें पता चला कि कई बैंकों में निष्क्रिय खातों/…
Ranchi. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से संचालित आकांक्षा केंद्रों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है. आकांक्षा में सरकारी व निजी इंजीनियरिंग संस्थान, मेडिकल कॉलेज व क्लैट में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की तैयारी करायी जाती है. इसकी प्रवेश परीक्षा नाै मार्च 2025 को होगी. ऑनलाइन आवेदन तीन से 21 दिसंबर तक जमा होगा. 25 फरवरी को प्रवेश पत्र डाउनलोड होगा. इच्छुक विद्यार्थी जैक की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इंजीनियरिंग, मेडिकल व क्लैट के लिए 40 अंकों की प्रवेश परीक्षा होगी. परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे.
Jamshedpur.आलू की कीमतों में वृद्धि को लेकर परसुडीह कृषि उत्पादन बाजार समिति ने मंडी कैंपस में ही सुविधा केंद्र खोलने का निर्णय लिया है. मंगलवार को बाजार समिति परसुडीह में तीन थोक विक्रेताओं के आलू बिक्री के लिए सुविधा केंद्र का उद्घाटन हुआ.इसे लेकर सोमवार को बाजार समिति के पणन सचिव अभिषेक आनंद ने मंडी के आलू व्यापारियों के साथ बैठक की थी. बैठक के बाद तीन आलू सुविधा केंद्र को खोलने पर सहमति बनी. पणन सचिव ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए तीन सुविधा केंद्र को खोला जा रहा है. खरीदार इन तीन केंद्रों से सस्ती दर…
New Delhi. मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि भारत में हल्की सर्दी पड़ने के साथ शीतलहर वाले दिन कम होंगे. साथ ही इस मौसम में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान जताया है. इस बार अपेक्षाकृत कम सर्दी पड़ने का पूर्वानुमान ऐसे समय में आया है जब देश में 1901 के बाद से दूसरा सबसे गर्म नवंबर रहा, जब औसत अधिकतम तापमान 29.37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य 28.75 डिग्री से 0.623 डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘सर्दियों के मौसम (दिसंबर…
