Author: News Desk

Ranchi. डुमरी विधायक जयराम महतो आतिशबाजी में झुलस गये हैं. बेहतर इलाज के लिए वे रांची आ गये हैं. जानकारी के अनुसार, यह घटना एक दिसंबर की है. जब वे बोकारो के जैनामोड़ में प्रजापति धर्मशाला में आयोजित एक बैठक में शामिल होने आ रहे थे. इस दौरान जैना मोड़ स्थित बाबा तिलका मांझी चौक पर उन्होंने उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया. इस दौरान उनके समर्थकों आतिशबाजी कर रहे थे. पटाखा जयराम महतो के एकदम सामने फट गया, जिससे वे झुलस गये.

Read More

Jamshedpur. कदमा भाटिया बस्ती मंदिर पथ निवासी प्रवीर साव की छोटी बेटी सोमा साव ( 19) का शव मंगलवार को घर से 500 मीटर की दूरी पर सुवर्णरेखा नदी में टोल ब्रीज के पास मिला. मृतका नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में बीबीए की छात्रा था. मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी तो घरवाले पहुंचे और शव का शिनाख्त की. मृतका के पिता प्रवीर साव बिष्टुपुर में ठेला लगाकर परिवार चलाते हैं. शव देख घरवालों को रो -रो कर बुरा हाल था. मृतका तीन बहनों में सबसे छोटी थी. मृतका के पिता प्रवीर साव ने बताया कि बेटी…

Read More

Jamshedpur. गोविंदपुर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर के रहने वाले आइसक्रीम कारोबारी नवीन सिंह के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवकों के निशानदेही पर पुलिस ने फायरिंग में प्रयुक्त हथियार व बाइक बरामद किया है. पुलिस बुधवार को संभवत: मामले का उद्धभेदन करेगी. अपराधी हथियार कहां से लेकर आये थे,उसके बारे में भी जानकारी मिल गयी है. पुलिस उन लोगों के निशानदेही पर अन्य अपराधियों की तलाश कर रही है. गौरतलब है कि 17 नवंबर की रात बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने आइसक्रीम कारोबारी नवीन सिंह के घर पर…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. दरअसल, सरयू राय जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रत्याशी के तौर पर जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव जीते हैं. यहां उन्होंने NDA गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में जीत दर्ज की है. चुनाव जीतने के बाद उनकी यह पहली मुलाकात नीतीश कुमार से हुई है. नीतीश कुमार सरयू राय के पुराने मित्र भी हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव में जीत के लिए उनको बधाई दी. इस मौके पर…

Read More

Jamshedpur. सुंदरनगर के रहने वाले अपराधी राजू नायडू को महिला से छिनतई करने और छिनतई के दौरान महिला को चोट लगने से मौत होने के मामले में भुवनेश्वर में गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में शामिल एक अन्य अपराधी विधाता तंतुबाई अब तक फरार है. दोनों सुंदरनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. दोनों के खिलाफ पूर्व में अपराधिक मामले दर्ज हैं. विधाता तंतुबाई पर जिला प्रशासन की ओर से सीसीए भी लगा हुआ है. बताया जाता है कि करीब दस दिन पूर्व राजू नायडू और विधाता ने मिल कर एक महिला से छिनतई की थी. घटना के वक्त…

Read More

Jamshedpur/chakardharpur.रेलवे में ट्रेड यूनियन की मान्यता हासिल करने के लिए बुधवार से अगले 72 घंटे तक राष्ट्रीय स्तर पर 20 जोन में वोटिंग होगी. टाटानगर में पांच मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें 4100 रेलकर्मी अपने मतों का प्रयोग करेंगे. तीन मतदान केंद्रों पर दो दिन, जबकि दो पर तीन दिनों तक वोटिंग होगी. चक्रधरपुर मंडल में 22 हजार मतदाता हैं, जबकि साउथ ईस्टर्न जोन में 78 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव परिणाम में 35 प्रतिशत से अधिक मत हासिल करने वाली यूनियन को रेलवे बोर्ड में मान्यता प्रदान की जायेगी. रेलवे यूनियन की मान्यता के लिए…

Read More

रांची. पुलिस ने दो अलग-अलग बाइक चोर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में तनवीर आलम, अर्जुन महतो, वासुदेव दास, रोशन दास भरत दास, गुफरान खान और आमिर अंसारी शामिल हैं. इनके पास से चोरी के पांच बाइक, एक स्कूटी ,एक पिस्टल और तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया है. सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गत दो दिसंबर को शुभ नारायण उपाध्याय ने बाइक चोरी का मामला लालपुर थाने में दर्ज कराया था. मामले के अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज प्राप्त होने पर गठित टीम ने छापेमारी कर…

Read More

रांची. टेंडर कमीशन घोटाला मामले में आरोपित झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की डिस्चार्ज पिटीशन कोर्ट से खारिज हो गई है. धन-शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने मंगलवार को फैसला सुनाते हुए डिस्चार्ज पिटीशन खारिज कर दी. इससे पूर्व सोमवार को सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा लिया था. आलम की ओर से 25 नवंबर को डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल की गयी थी. मामले में आरोपितों पर आरोप गठित होना है. इससे पहले खुद पर लगे आरोप को मुक्त कराने के लिए आरोपितों ने डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल किया है. मामले में…

Read More

कैबिनेट की पहली बैठक में 9-12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र बुलाने का फैसला किया गया है. Ranchi. हेमंत सरकार के मंत्रियों का पेंच सुलझ गया है. मंत्रिमंडल का विस्तार 5 दिसंबर को हो सकता है. बुधवार को राजभवन में मंत्रियों की लिस्ट सौंप दी जाएगी. गुरुवार दोपहर 12 बजे राजभवन में ही शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. सीएम हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में अकेले शपथ ली थी. कांग्रेस के मंत्रियों का नाम तय नहीं होने के कारण मंत्रिमंडल की शपथ नहीं हो सकी थी. कांग्रेस में विधायक दिल्ली में मंत्री पद के लिए…

Read More

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मेकॉन चौक (वन भवन के नजदीक) से सिरमटोली चौक तक बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का आज मंगलवार को औचक निरीक्षण किया. मौके पर विधायक कल्पना सोरेन एवं राज्य सरकार के वरीय अधिकारी भी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान सीएम ने फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से फ्लाईओवर को लेकर निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस फ्लाईओवर के निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल रखें. समय सीमा पर भी विशेष ध्यान दें.

Read More