Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने रांची MP-MLA की विशेष अदालत के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर ED (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा दर्ज शिकायत वाद (कंप्लेन केस) में व्यक्तिगत पेशी से छूट के लिए दायर याचिका रांची एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट ने खारिज कर दी थी और उन्हें कोर्ट के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया था. MP MLA कोर्ट के आदेश के खिलाफ CM ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए झारखंड हाईकोर्ट से अच्छी…
Author: News Desk
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव के दिवंगत पिता और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश स्वर्गीय एम जगन्नाथ राव के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी. कहा कि मरांग बुरु दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे. वहीं सीएम ने ट्वीट कर शोषकों और अत्याचारियों के खिलाफ विद्रोह करने वाले, जल-जंगल-जमीन के रक्षक, महान आदिवासी योद्धा जननायक टंट्या भील के शहादत दिवस पर उन्हें याद किया. साथ ही अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के प्रतीक देश के वीर…
Baharagora. बहरागोड़ा प्रखंड के मौदा गांव स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ पर चार दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. महानुष्ठान में ओडिशा के पुरी से पुजारियों की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अनुष्ठान करा रही है. महानुष्ठान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है. इसमें कई गांवों के लोग भाग ले रहे हैं. इस विशेष अवसर पर जगन्नाथ मंदिर समेत यज्ञ मंडप को भव्य तरीके से सजाया गया है. भगवान के दर्शन के लिए दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं. चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में…
Jamshedpur. गोविंदपुर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर के रहने वाले आइसक्रीम कारोबारी नवीन सिंह के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवकों के निशानदेही पर पुलिस ने फायरिंग में प्रयुक्त हथियार व बाइक बरामद किया है. मामले का उद्भेदन करते हुए तीनों हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्त में आये अपराधियों में गोविंदपुर गरुडबासा का रहने वाला रोहित लोहार उर्फ गॉड बाबा (21), गोविंदपुर घोड़बांधा के गौरव गोस्वामी (23) और बिरसानगर जोन नंबर 1 बी के अमन महतो (22) को गिरफ्तार किया गया…
विधायक ने पूजा-अर्चना कर जमशेदपुरवासियों की खुशहाली, सुख-समृद्धि और क्षेत्र की प्रगति के लिए प्रार्थना की Jamshedpur. ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास व उनकी बहू जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को सपरिवार ओडिशा के पुरी में महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के दर्शन और पूजन किये. विधायक पूर्णिमा साहू ने महाप्रभु जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना कर जमशेदपुरवासियों की खुशहाली, सुख-समृद्धि और क्षेत्र की प्रगति के लिए प्रार्थना की. परिवार में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के साथ, ससुर सह ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, पति ललित दास समेत परिवार के…
संप्रग सरकार के एक साल में औसतन 153 रेल हादसे होते थे, वहीं पिछले साल 40 रेल दुर्घटनाएं सामने आईं, इस साल अब तक 29 रेल हादसे दर्ज New Delhi.रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया कि गरीब यात्रियों के लिए इस महीने के अंत तक रेलगाड़ियों में एक हजार सामान्य कोच जोड़े जाएंगे और कुल मिलाकर 10 हजार नए डिब्बे जोड़ने का कार्यक्रम है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में रेलवे का बजट बढ़ा है, रेलवे का विद्युतीकरण बढ़ा है तथा इसका नेटवर्क भी तेजी से बढ़ रहा है. वैष्णव ने कहा कि मोदी सरकार ने रेलवे में…
हर यात्री से 100 रुपये की रेल यात्रा सेवा की कीमत 54 रुपये ली जाती है, बुजुर्गों और पत्रकारों की सब्सिडी के सवाल पर बोले वैष्णव New Delhi. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि देश में हर Rail यात्री को यात्रा टिकट पर 46 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है. उन्होंने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह भी कहा कि रेल मंत्रालय(Rail ministry) यात्रियों के लिए सब्सिडी पर हर साल 56,993 करोड़ रुपये की राशि खर्च करता है. बुजुर्गों और मान्यताप्राप्त पत्रकारों को पहले मिलने वाली सब्सिडी की बहाली की संभावना…
नयी सरकार में मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारों में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहा, आज विधायक दल की बैठक में होगा फैसला Mumbai. भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने विधायक दल का नेता चुनने के लिए बुधवार को महाराष्ट्र विधान भवन में महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही है. संभावना है कि भाजपा के विधायक दल का नेता ही राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनेगा. भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) वाले गठबंधन महायुति की नयी सरकार में मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारों में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे माना जा रहा है. संभावना…
सरायकेला-खरसांवा: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते दिनों ही अवैध बालू कारोबार पर रोक लगाने एवम करवाई करने संबंधित ट्वीट किया था जिसका असर सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अब असर दिखना शुरू हो गया है. सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना प्रभारी विक्रम आदित्य पांडे के नेतृत्व में आज रात बालू कारोबार में लिप्त तीन हाईवा जप्त किए जाने की सूचना हैं. सूत्र बताते हैं कि अवैध बालू के ढुलाई में लिप्त तीनों जप्त हाइवा को आगे की कानूनी कार्रवाई करने हेतु खनन विभाग को सौंप दी गई है. मुख्यमंत्री के सख्त आदेश के बाद से जिले…
जमशेदपुर. चार और पांच दिसबंर को ट्रेन संख्या 20898/20897 रांची-हावड़ा-रांची वंदेभारत एक्सप्रेस अपने मार्ग मूरी –कोटशिला-पुरुलिया – चांडिल के रास्ते ही आना जाना करेगी इसके अलावे 5 दिसबंर को रांची से प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं. 22892 रांची-हावड़ा इटंरसिटी एक्सप्रेस मुरी-कोटशिला- पुरुलिया-चाण्डिल-टाटा-खड़गपुर के रास्ते परिचालित की जाएगी इसको लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है. रेलवे ने वापस लिया अपना आदेश दरअसल दक्षिण पूर्व रेलवे आद्रा रेल मंडल के कोटशिला स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग कार्य हेतु एनआई कार्य किया जाना था. इस कारण इस मार्ग में पावर ब्लाँक किया जाना था. इस वजह रांची – बोकारो होकर चलने वाली…
