Gua. प्रेमिका को शादी का वादा कर प्रेमी भाग निकला. प्रेमिका दिनभर मंदिर में अपने परिवार के साथ प्रेमी के इंतजार में बैठी रही. दरअसल, यह मामला गुवा का है. युवती ने बताया, उसका गुवा बाजार निवासी बेनुधर पान से दो-तीन वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाया. इस बीच जानकारी मिली कि बेनुधर दूसरी जगह शादी करने वाला है. इसे लेकर गुवा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने बेनुधर पान को थाने में बुलाया. थाना में शादी की बात पर समझौता हुआ. बेनुधर शादी करने के लिए तैयार हो…
Author: News Desk
बिहार के नवादा जिले के रहने वाले राहुल कुमार उर्फ राहुल राज को सुनायी गयी थी मौत की सजा New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने रांची में 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा से बलात्कार और उसकी हत्या किए जाने के मामले में दोषी ठहराए गए 30 वर्षीय व्यक्ति को सुनाई गई मौत की सजा पर मंगलवार को रोक लगा दी. न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति पंकज मिथल और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने निचली अदालत और उच्च न्यायालय के रिकॉर्ड की अनुवादित प्रति मांगी. पीठ ने कहा, ‘मृत्युदंड की तामील पर रोक रहेगी. रजिस्ट्री ऑनलाइन प्रति के अलावा निचली अदालत और उच्च न्यायालय…
Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में विकास कार्यों को गति देनी है और राजस्व संग्रह (Revenue collection) को भी बढ़ाना है. ऐसे में सभी विभाग राजस्व वसूली में तेजी लाने के साथ अतिरिक्त राजस्व संग्रह के नए स्रोतों के लिए संभावनाओं को तलाशें. वे झारखंड मंत्रालय में सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे. उन्होंने विभिन्न विभागों के प्रधान सचिवों और सचिवों के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट से अलग शुरू की गयी नयी योजनाओं के अतिरिक्त दायित्वों की पूर्ति एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 के अनुपूरक बजट की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए.…
Jamshedpur. कांग्रेस झारखंड विधानसभा चुनाव में हारी हुई 14 सीटों की समीक्षा करेगी. एक-एक सीट पर हुई चूक और कारणों की पड़ताल की जायेगी. प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद के निर्देश पर विधानसभा सीटों की समीक्षा के लिए जिलावार कमेटी बनायी गयी है. जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी विधानसभा सीट पर हार की समीक्षा के लिए ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह संयोजक बनाये गये हैं. सदस्य रमा खलखो, आलोक दुबे होंगे. इसी तरह रांची जिले की हटिया विधानसभा सीट पर हार की समीक्षा के लिए रामाश्रय प्रसाद को संयोजक बनाया गया है. अजय सिंह और जवाहर लाल महथा सदस्य बनाए गए हैं. झारखंड कांग्रेस…
New Delhi.दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू 22 दिसंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगी. रविवार को लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल में जीत के साथ लंबे समय के खिताब के सूखे को खत्म करने वाली पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू हैदराबाद में रहने वाले वेंकट दत्ता साई से शादी करेंगी जो पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजीस में कार्यकारी निदेशक हैं. सिंधू के पिता पीवी रमना ने बताया,‘दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते थे लेकिन एक महीने पहले ही सब कुछ तय हुआ. यह एकमात्र संभावित समय था क्योंकि जनवरी से उसका (सिंधू का) कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला…
New Delhi.सरकार और विपक्षी दलों के बीच बनी सहमति के बाद संसद में संविधान पर चर्चा की तिथियों की घोषणा के साथ ही 25 नवंबर को शीतकालीन सत्र शुरू होने के समय से जारी गतिरोध सोमवार को टूट गया और अब मंगलवार से लोकसभा तथा राज्यसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने की संभावना है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को विभिन्न दलों के सदन के नेताओं के साथ बैठक की जहां गतिरोध खत्म करने में सफलता मिली. विपक्ष की मांग को स्वीकार करते हुए सरकार ने ऐलान किया कि लोकसभा में 13 और 14 दिसंबर को संविधान पर…
Jamshedpur. सिदगोड़ा के बाबूडीह बस्ती के युवक की हत्या का मामला सामने आया है. यहां के संदीप कुमार का शव कपाली के हासाडुंगरी स्थित झाड़ी से बरामद किया गया है. संदीप के सीने में नुकीले हथियार से हमला कर हत्या की गयी है. पुलिस ने मौके से संदीप की बाइक बरामद की. संदीप मार्केटिंग एजेंट के रूप में दुकानों से रुपये कलेक्शन करने का काम करता था. घटना सोमवार की रात करीब सात बजे की है. कपाली पुलिस ने गश्ती के दौरान देखा कि हासाडुंगरी के पास झाड़ी में एक शव है. उसकी बाइक भी उसके ऊपर गिरी हुई है.…
Jamshedpur. टाटा स्टील के एमडी के मासिक ऑनलाइन कार्यक्रम में सोमवार को कर्मचारियों ने ट्रैफिक जाम की समस्या उठायी. ट्यूब डिवीजन से कमेटी मेंबर सरोज सिंह ने ट्यूब कंपनी के आसपास हमेशा जाम रहने से ड्यूटी आने-जाने में होने वाली परेशानी, फील्ड मेंटेनेंस, मैकेनिकल के राजेश कुमार ठाकुर ने गोलमुरी एनटीटीएफ और केरला समाजम मॉडल स्कूल गोलमुरी के पास छुट्टी के समय अक्सर जाम लगने की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. इसका जवाब देते हुए टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेज के प्रमुख प्रणय सिन्हा ने कहा कि ट्यूब डिवीजन के आसपास नयी पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है. नक्शा तैयार…
Kolkata/Ranchi. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य विधानसभा में आलू की किल्लत और बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाया. साथ ही कहा है कि फिलहाल आलू का अंतरराज्यीय व्यापार पर रोक जारी रहेगी. इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि पश्चिम बंगाल से आलू की आवक रोके जाने के मामले में अभी मुख्य सचिव के स्तर पर बात हो रही है. जरूरत पड़ेगी, तो मैं खुद भी बंगाल सरकार से बात करूंगा. उधर, सोमवार को ही खाद्य भवन में पश्चिम बंगाल के…
Guwa. झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के मजदूरों ने 10 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को सेल की गुवा खदान के जेनरल ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया. संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुवा के अधिकारियों से मुलाकात कर 10 सूत्री मांग का ज्ञापन सौंपा. संघ ने प्रबंधन को 15 दिन का समय दिया. कहा गया कि अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो हमारी यूनियन सारंडा व स्थानीय बेरोजगारों व जनता के साथ बड़ा आंदोलन को बाध्य होगी. औद्योगिक अशान्ति के लिये प्रबंधन खुद जिम्मेदार होगी. संघ की मांगों में समान काम के बदले…
