Author: News Desk

Buxar. बिहार के बक्सर जिले में रविवार सुबह मिट्टी का एक टीला ढहने से चार लड़कियों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना राजपुर थाना क्षेत्र के सरेंजा गांव में उस समय हुई, जब छह लड़कियां कच्चा मकान बनाने के लिए मिट्टी खोद रही थीं. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान शिवानी कुमारी (छह), संजू कुमारी (11), नैनतारा कुमारी (12) और सरिता कुमारी (11) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक लड़की घायल भी हो गई, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसपी शुभम आर्य…

Read More

Kolkata. पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर राज्य सरकार दूसरे राज्यों को आलू बेचने पर प्रतिबंध नहीं हटाती है तो वे मंगलवार को हड़ताल पर चले जाएंगे. पश्चिम बंगाल ने हाल ही में स्थानीय बाजारों में कीमतों को नियंत्रित करने के प्रयास में पड़ोसी राज्यों को आलू बेचने पर प्रतिबंध फिर से लगा दिया है. स्थानीय बाजारों में आलू 35-40 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है. राज्य सरकार के फैसले के बाद, पुलिस ने राज्य से आलू के परिवहन को रोकने के लिए अंतर-राज्यीय सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी है. इसके कारण कई ट्रक…

Read More

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की पश्चिम बंगाल से लगी सीमा पर आलू से लदे वाहनों को ‘रोके जाने’ का रविवार को संज्ञान लिया. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. वाहनों को रोके जाने से राज्य में आलू की आपूर्ति प्रभावित हुई है. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव अलका तिवारी को तत्काल प्रभाव से मामले से निपटने का निर्देश दिया. पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों के एक संगठन के अनुसार, पश्चिम बंगाल सरकार ने आलू का भंडार बनाए रखने और राज्य में आलू की कीमत को नियंत्रण में रखने के लिए बृहस्पतिवार से आलू की अंतरराज्यीय…

Read More

Guwahati. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने झारखंड मंत्रिमंडल के फैसले पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह कुछ चीजों का अध्ययन करने के लिए दो प्रतिनिधिमंडल झारखंड भेजेंगे.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चाय बागानों में काम करने वाले आदिवासियों की दशा के अध्ययन के लिए एक सर्वदलीय टीम असम भेजने का कुछ दिन पहले कैबिनेट बैठक के दौरान फैसला किया था. हालांकि, शर्मा ने यह नहीं बताया कि असम सरकार किन चिंताओं को ध्यान में रखते हुए प्रतिनिधिमंडल भेजेगी. शर्मा से शनिवार रात यहां भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के…

Read More

New Delhi. रूपम रॉय ने अखिल भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी महासंघ (एआईएसबीओएफ) के महासचिव का पदभार संभाल लिया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के अधिकारियों के सबसे बड़े संगठन, ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन (AISBOF) ने अपने महासचिव के रूप में कॉमरेड रूपम रॉय को 26-27 नवंबर को चंडीगढ़ में हुई 6वीं कार्यकारी समिति की बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव किया था. रॉय ने दीपक के शर्मा का स्थान लिया, जो 30 नवंबर को बैंक से सेवानिवृत्त हुए थे. रॉय अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ (एआईबीओसी) के महासचिव भी हैं. इसके अलावा, भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ (एसबीआईओए),…

Read More

Washington. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी डॉलर की जगह किसी दूसरी मुद्रा के इस्तेमाल को लेकर ब्रिक्स देशों को चेतावनी दी. ट्रंप ने भारत, रूस, चीन और ब्राजील समेत नौ देशों के समूह ब्रिक्स से यह वादा करने को कहा कि वे ऐसा नहीं करेंगे. साल 2009 में स्थापित ब्रिक्स एकमात्र बड़ा अंतरराष्ट्रीय समूह है, जिसमें अमेरिका शामिल नहीं है. ब्रिक्स के अन्य सदस्य दक्षिण अफ्रीका, ईरान, मिस्र, इथोपिया और संयुक्त अरब अमीरात है. बीते कुछ वर्षों में ब्रिक्स देश, विशेष रूप से रूस और चीन, अमेरिकी डॉलर के विकल्प के तौर पर ब्रिक्स की अपनी मुद्रा…

Read More

Dubai. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने आईसीसी चेयरमैन का पद रविवार को संभाल लिया है. उनका कार्यकाल आज 1 दिसंबर से शुरू हो गया है. ग्रेग बार्कले की जगह लेने वाले 35 साल के जय शाह ICC के सबसे कम उम्र के चेयरमैन बन गए हैं. जय शाह ने कहा- “मुझे आईसीसी का चेयरमैन चुनने के लिए सभी का धन्यवाद. मैं क्रिकेट को ग्लोबली बढ़ाने के लिए काम करता रहूंगा. फिलहाल क्रिकेट के मल्टिपल फॉर्मेट को बढ़ावा देना जरूरी है. मैं खेल में नई टेक्नोलॉजी लाने की कोशिश करूंगा, साथ ही वर्ल्ड कप जैसे इवेंट्स…

Read More

Mumbai. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच दिसंबर को महाराष्ट्र में नयी महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. राज्य में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस सबसे आगे हैं. प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे होगा. हालांकि, अभी तक यह घोषणा नहीं की गई है कि मुख्यमंत्री कौन होगा, लेकिन भाजपा सूत्रों ने बताया कि फडणवीस इस शीर्ष पद की दौड़ में सबसे आगे हैं. वह दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और पूर्ववर्ती एकनाथ शिंदे नीत सरकार में उप…

Read More

Jaipur. अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अमेरिका में हाल ही में लगे आरोपों और अभियोग का जवाब देते हुए शनिवार को कहा कि समूह सभी नियमों के अनुपालन को लेकर प्रतिबद्ध है और ‘हर हमला समूह को मजबूत बनाता है.’’ उन्होंने यहां 51वें रत्न और आभूषण पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कहा, दो सप्ताह से भी कम समय पहले, हमें अमेरिका से नियमों के अनुपालन के संबंध में आरोपों का सामना करना पड़ा था. यह पहली बार नहीं है जब हमें ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. मैं आपको बता सकता हूं कि हर हमला हमें…

Read More

Ranchi. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. विद्यार्थी 13 दिसंबर तक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/CMAT/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जेनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 2500 रुपये चुकाना होगा. वहीं, महिला व अन्य श्रेणी के अभ्यर्थी 1250 रुपये में रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. विद्यार्थी सीमैट की रजिस्ट्रेशन फीस 14 दिसंबर की रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन जमा कर सकेंगे. गलती सुधारने के लिए करेक्शन विंडो 15 से 17 दिसंबर के बीच खुलेगा. ऑनलाइन परीक्षा 25 जनवरी को विभिन्न शहरों में होगी. एडमिट कार्ड 20 जनवरी को वेबसाइट…

Read More