Author: News Desk

Patna. रैयतों के लिए जमीन की जमाबंदी के बिना भी मापी का प्रावधान किया जायेगा. साथ ही सरकारी जमीन, न्यायालय से पारित आदेश, विधि व्यवस्था के मामले और लोक शिकायत निवारण में पारित आदेश में भी इ-मापी व्यवस्था शुरू की जायेगी. इसके लिए इ-मापी पोर्टल के ड्रॉप डाउन में चारों मामलों को जोड़ा जायेगा. वहीं नयी व्यवस्था के तहत आमलोगों से इ-मापी का आवेदन रेवेन्यू कोर्ट मैनेजमेंट के जरिए भी ऑनलाइन लिया जा सकेगा. साथ ही ऑनलाइन ही इ-मापी की रिपोर्ट मिल सकेगी. इ-मापी में इस तरह की नयी शुरुआत करने का निर्देश राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर…

Read More

Jamshedpur. पश्चिम बंगाल से बिहार, यूपी, झारखंड सहित अन्य राज्यों में आलू भेजने पर रोक लगाने से व्यापारियों की परेशानी बढ़ गयी है. बंगाल पुलिस ने चौथे दिन शनिवार को बंगाल से आलू लेकर आ रहे दर्जनों ट्रकों को डिबूडीह चेकपोस्ट पर रोक दिया. बंगाल बॉर्डर पर खड़े आलू लदे एक सौ से अधिक ट्रकों को शनिवार की सुबह पुलिस ने वापस कोल्ड स्टोरेज भेज दिया. इसमें अधिकतर ट्रक आलू लेकर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड सहित अन्य राज्यों के लिए निकले थे. बंगाल बॉर्डर पर खड़े ट्रकों पर लदे आलू के सड़ने से व्यापारियों के साथ-साथ ट्रक मालिक व चालक…

Read More

Ranchi विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार की समीक्षा करने में प्रदेश भाजपा जुट गयी है. शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हारे हुए प्रत्याशियों ने खुल कर अपनी बातें रखीं. झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने हारे हुए प्रत्याशियों के साथ रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में समीक्षा बैठक की. इसमें करीब-करीब सभी प्रत्याशियों ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार की मुख्य वजहों में मंईया सम्मान योजना, जेएलकेएमम का वोट व भितरघात रहा. पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने एक-एक प्रत्याशी की बात सुनी. इसके बाद उन्होंने प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाते हुए…

Read More

Jamshedpur/ Chennai. . चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ ने पुडुचेरी के निकट दस्तक दे दी है और इसे तट को पूरी तरह पार करने में लगभग चार घंटे का समय लग सकता है. दक्षिणी भारत में आये तूफान फेंगल का असर जमशेदपुर समेत झारखंड में भी दिखने लगा है. शनिवार को राज्य के कई जिलों में आकाश में बादल छाये रहे. अगले दो-तीन दिनों में राज्य के कोल्हान वाले हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है. इसका असर जमशेदपुर, चाईबासा, खूंटी और सिमडेगा जिले में पड़ सकता है. मध्य हिस्से (राजधानी और आसपास) में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. शेष हिस्सों में…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस को हथियार सप्लाई का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता मिली है. मानगो दाईगुट्टू निवासी गोविंद शर्मा घर में ही पिस्तौल बनाकर अपराधियों को बेचता था. मानगो थाना की पुलिस ने गोविंद शर्मा और उसके साथी गोपाल साव को गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को डीएसपी (हेड क्वार्टर वन) भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की गोविंद शर्मा द्वारा घर में ही हथियार बनाया जा रहा है. इसके बाद टीम गठित कर उसके घर में छापामारी की गयी. छापामारी में उसके घर से एक पिस्तौल के अलावा हथियार बनाने के औजार समेत अन्य सामान…

Read More

Rajnagar. संजय प्रधान हत्याकांड के आरोपी उपेन हेम्ब्रम को राजनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हत्याकांड में प्रयुक्त सामान भी बरामद कर लिये हैं. उसने हत्याकांड में संलिप्तता स्वीकार कर ली है. उपेन राजनगर थाना क्षेत्र के कैवर्तसाई कुजू गांव का है. सरायकेला के एसडीपीओ समीर सवैया ने हत्याकांड का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रुंगटा माइंस गेट नंबर 5 के सामने स्थित तालाब से एक लाश बरामद की गयी थी. उसकी पहचान हातनाबेड़ा गांव के संजय प्रधान के रूप में की गयी थी. इस हत्याकांड में मृतक के बड़े…

Read More

Chakradharpur. चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण छह जोड़ी ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में रद्द कर दिया गया है. चक्रधरपुर रेल मंडल में आधुनिकीकरण समेत रेलवे स्टेशनों में रखरखाव व मरम्मत का काम होगा. इसे लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. इस ब्लॉक के दौरान चक्रधरपुर व टाटानगर से होकर चलने व गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है. जबकि कई ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त किया गया है. वहीं कुछ ट्रेनों को इसी अवधि में रीशिड्युल कर चलाया जायेगा. रद्द होने वाली ट्रेनें 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस 1 व 4 दिसंबर 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 1 व 4 दिसंबर…

Read More

Jamshedpur. सामाजिक मुद्दों को उठाने की जरूरत है. जमशेदपुर में अगर कोई जाम के खिलाफ आवाज उठाता है, तो उसे पुलिस उसे नोटिस दे देती है, एफआइआर कर देती है. उस आदमी के लिए सामाजिक संगठनों को आवाज उठानी चाहिए. उक्त बातें जमशेदपुर पश्चिमी के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय ने कही. वे बिष्टुपुर स्थित श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान में जमशेदपुर सिटीजन फोरम की ओर से आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. सरयू राय ने कहा कि शहर के मानगो पुल पर लगने वाले जाम को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है. प्रशासन को और गंभीर होना पड़ेगा. प्रशासन उदासीन है.…

Read More

Kolkata. अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन), कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने शनिवार को दावा किया कि बांग्लादेश में दो और हिंदू ब्रह्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है. राधारमण ने बातचीत में कहा, ‘‘मुझे जानकारी मिली है कि बांग्लादेश में पुलिस ने इस्कॉन के दो और ब्रह्मचारियों को गिरफ्तार किया है.’ राधारमण ने शुक्रवार रात को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘इस बीच, बुरी खबर आई है: चिन्मय प्रभु के लिए प्रसाद लेकर गए दो ब्रह्मचारियों को मंदिर लौटते समय गिरफ्तार कर लिया गया, और चिन्मय प्रभु के सचिव भी लापता हैं. कृपया उनके लिए प्रार्थना करें.’ इससे पहले, राधारमण…

Read More

हजारीबाग. हजारीबाग की ओर से टाइल्स लदा 18 चक्का ट्रेलर (बीआर 24 जीडी 1117) अनियंत्रित होकर बड़कागांव हजारीबाग मुख्य सड़क के 13 माईल के पास पलट गया. इस बीच बाइक (जेएच 02 एवी 1998) से जा रहे केरेडारी प्रखंड के कांडबेर निवासी केदार साव (50) टाइल्स ने नीचे दबकर मौत हो गई. इसकी सूचना कंडाबेर मुखिया दिनेश साव को देकर मुआवजे की मांग को लेकर 13 माइल के पास सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम की खबर मिलते ही पूर्व विधायक निर्मला देवी धरने स्थल पर पहुंच कर धरने में मृतक के परिजनों के साथ बैठकर मुआवजा की मांग करने…

Read More